Viral Video : तौलिया लपेटकर मेट्रो में सवार हुआ युवक, वीडि‍यो देखकर बोले लोग- यही कॉन्‍फ‍िडेंस चाहिए…

Viral Video : ध्‍यान रखने वाली बात है कि मेट्रो के अंदर फोटाेग्राफी या वीडियोग्राफी करना मना है। इसके बावजूद तौलिया लपेटे युवक का वीडियो बनाया जाता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2022 15:56 IST
ख़ास बातें
  • मेट्रो के अंदर फोटाेग्राफी या वीडियोग्राफी मना है
  • इसके बावजूद वीडियो रिकॉर्ड किया गया
  • यह सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है

Viral Video : मोहित गौहर नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने वीडियो शेयर किया है। इसमें खुद मोहित ही मेट्रो में तौलिया लपेटकर सवार हुए दिख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने वाले मुस्‍कुराए बिना नहीं रह पा रहे। वीडियो है ही कुछ ऐसा। यह वीडियो मेट्रो (Metro) के एक कोच का है, जिसमें सफर कर रहा एक युव‍क सिर्फ तौलिया और अंडरशर्ट पहने हुए है। मेट्रो में सवार बाकी लोग उसे देखते रह जाते हैं। कुछ लोग हंसते हैं, लेकिन लड़का किसी पर ध्‍यान नहीं देता, उल्‍टा मेट्रो की खिड़की में देखकर अपने बाल संवारने लग जाता है। आखिर यह युवक तौलिया लपेटकर मेट्रो में सवार क्‍यों हुआ, आइए जानते हैं।       

ध्‍यान रखने वाली बात है कि मेट्रो के अंदर फोटाेग्राफी या वीडियोग्राफी करना मना है। इसके बावजूद तौलिया लपेटे युवक का वीडियो बनाया जाता है और यह सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। 
Advertisement

मोहित गौहर नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने वीडियो शेयर किया है। इसमें खुद मोहित ही मेट्रो में तौलिया लपेटकर सवार हुए दिख रहे हैं। उन्‍होंने कैप्‍शन में लिखा, ‘टैंक में पानी खत्म हो गया है। आज मैं ऑफिस में ही नहा लूंगा।' जाहिर तौर पर वीडियो की तैयारी पहले से थी और मोहित व उनकी टीम ने इसे प्‍लानिंग के साथ शूट किया होगा। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि तौलिया लपेटे हुए मोहित को देख बाकी लोग उन्‍हें इग्‍नोर कर देते हैं। हालांकि कुछ लोग हंस पड़ते हैं, लेकिन माेहित किसी पर ध्‍यान नहीं देते और अपने बाल संवारने लग जाते हैं। कुछ लोग यह देखकर हैरान रहते हैं कि कैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट में एक युवक सिर्फ तौलिया लपेटकर पहुंच गया।  
Advertisement

वीडियो में कमेंट करके लोग मोहित के आत्‍मविश्‍वास की दाद दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि जब कोई अपने आप में बिजी होता है, तो उसे कोई फर्क नहीं पड़ता कि दुनिया क्या कहती है। एक यूजर ने लिखा, यही कॉन्‍फ‍िडेंस चाहिए। हालांकि कुछ लोगों को उनका यह अंदाज पसंद नहीं आया, वजह है पब्लिक ट्रांसपोर्ट, जिसमें बाकी लोग भी ट्रैवल कर रहे थे। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे लाखों व्‍यूज मिले हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में गाने का भी इस्‍तेमाल हुआ है, जो लोगों के चेहरे पर मुस्‍कान बिखेर देता है। 
Advertisement
   

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.