ट्विटर के सीईओ जैक डोरसी का अकाउंट हैक होने की ख़बर

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 11 जुलाई 2016 12:16 IST
पिछले कुछ महीनों से कई जानेमाने लोगों के ट्विटर अकाउंट हैक होने के मामले सामने आए हैं। अब खुद ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डोरसी का अकाउंट शनिवार को हैक हो गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। 'आवरमाइन' नामक एक समूह ने ट्वीट कर डोरसी का अकाउंट हैक करने की जिम्मेदारी ली है। इससे पहले यही समूह फेसबुक के प्रमुख मार्क ज़करबर्ग और गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई का अकाउंट भी हैक कर चुका है।

प्रौद्योगिकी वेबसाइट एनगैजेट डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, "डोरसी के अकांउट से आवरमाइन द्वारा साझा किए गए मैसेज वाइन से (3.25 पूर्वाहन पर) डाले गए थे।"
Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है कि हो सकता है कि डोरसी के वाइन अकाउंट के पुराने या साझा किए गए पासवर्ड जिसे उन्होंने दूसरी सेवाओं के लिए भी इस्तेमाल किया हो, जिसकी सुरक्षा कमजोर रही हो, इससे आवरमाइन्स की पहुंच पासवर्ड तक हो गई।

हैकर्स द्वारा दिए गए ट्विटर लिंक पर क्लिक करने से एक संदेश लिखा दिखाई दिया, "जिस लिंक तक आप पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, उसकी पहचान ट्विटर या हमारे सहयोगियों द्वारा कर ली गई है और वहां जाना नुकसानदेह हो सकता है।"
Advertisement

वहीं, वाइन द्वारा जोड़े गए दूसरे लिंक पर जाने पर यह संदेश प्राप्त होता है, "यह रिकार्ड हमारे प्रयोक्ता द्वारा नष्ट कर दिया गया है।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.