• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • Elon Musk का Twitter ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन बना मजाक, तालिबानी नेता पैसे देकर करा रहे हैं अकाउंट वेरिफाई!

Elon Musk का Twitter ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन बना मजाक, तालिबानी नेता पैसे देकर करा रहे हैं अकाउंट वेरिफाई!

Elon Musk के ट्विटर पर तालिबान अधिकारी ब्लू टिक खरीद कर अपने अकाउंट्स को वेरिफाई करवा रहे हैं।

Elon Musk का Twitter ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन बना मजाक, तालिबानी नेता पैसे देकर करा रहे हैं अकाउंट वेरिफाई!

Photo Credit: BBC

Elon Musk के Twitter पर तालिबान अधिकारी ब्लू टिक खरीद कर अपने अकाउंट्स को वेरिफाई करवा रहे हैं।

ख़ास बातें
  • पेड सब्सक्रिप्शन हो जाने के चलते अब ब्लू टिक को खरीदा जा सकता है।
  • Twitter ने दिसंबर में ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन सर्विस की शुरुआत की थी।
  • इसमें यूजर को 8 डॉलर की कीमत हर महीने चुकानी होती है।
विज्ञापन
Twitter के एलन मस्क (Elon Musk) के द्वारा खरीदे जाने के बाद इसमें कई बदलाव किए गए। इनमें से एक बदलाव था ब्लू टिक के लिए सब्सक्रिप्शन चार्ज लागू करना। यानि पैसे देकर अकाउंट वेरिफाई करवाना। अब तालिबान के अधिकारी भी इसका खूब फायदा उठा रहे हैं और अपने अकाउंट्स को वेरिफाई करवा रहे हैं। बीते दिनों तालिबान के कई अधिकारियों ने ट्विटर पर ब्लू टिक को खरीद लिया है। 

Elon Musk के ट्विटर पर तालिबान अधिकारी ब्लू टिक खरीद कर अपने अकाउंट्स को वेरिफाई करवा रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर तालिबान के कई अधिकारी एक्टिव हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार ट्विटर पर दो तालिबान अधिकारियों के अकाउंट्स पर ब्लू टिक दिखाई दे रहा है। इनमें एक हेदायतुल्लाह हेदायत का अकाउंट है जिसके 1,87,000 फॉलोअर्स हैं। अब इनके पास ट्विटर का ब्लूटिक वाला वेरिफाइड अकाउंट है। हेदायतुल्लाह तालिबानी डिपार्टमेंट में एक्सेस टू इन्फॉर्मेशन डिपार्टमेंट के प्रमुख हैं। हेदायतुल्लाह रोजाना इस पर तालिबानी प्रबंधन से जुड़े ट्वीट शेयर करते रहते हैं। 
 
पिछले महीने भी इनका अकाउंट वेरिफाई हुआ था। लेकिन ट्विटर ने उसे बाद में हटा दिया था। अब कंपनी की ब्लू टिक सर्विस के माध्यम से हेदायतुल्लाह ने फिर से ब्लू टिक अपने अकाउंट पर एक्टिवेट करवा लिया है। इसके अलावा अब्दुल हक हम्माद का अकाउंट भी अब ब्लू टिक के साथ दिखाई दे रहा है। अब्दुल अफगान मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड कल्चर के मीडिया हेड हैं। ट्विटर पर इनके 1,70,000 फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा भी तालिबान को सपोर्ट करने वाले मुख्य लोगों के अकाउंट्स पर ब्लू टिक दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि ब्लू टिक केवल एक्टिव रहने वाले यूजर्स जो समाज को किसी न किसी रूप में फायदा पहुंचाते थे, को दिया जाता था। कंपनी खुद ही इसको वेरिफाई करती थी और इसे खरीदना संभव नहीं था। 

पेड सब्सक्रिप्शन हो जाने के चलते अब ब्लू टिक को खरीदा जा सकता है। हाल ही में मोहम्मद जलाल ने एलन मस्क के ट्विटर की तरीफ की थी। उन्होंने एलन मस्क को लेकर भी धन्यवाद दिया था। उन्होंने मस्क को धन्यवाद देते हुए कहा था कि ट्विटर खरीद कर इसे महान बनाने के लिए शुक्रिया। Twitter ने दिसंबर में ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन सर्विस की शुरुआत की थी। इसमें यूजर को 8 डॉलर की कीमत हर महीने चुकानी होती है। आईओएस पर यह प्राइस 11 डॉलर प्रति महीने है। सर्विस को फर्जी अकाउंट्स की समस्या के कारण पहले बंद कर दिया गया था। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Taliban, Officials, Elon Musk, twitter, twitter blue tick service
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  4. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  5. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  6. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  7. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  8. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  9. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  10. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »