Reddit ने 'सोशल मीडिया बैन' कानून को कोर्ट में दी चुनौती! कहा- यह बोलने की आजादी ...

Reddit ने तर्क दिया है ऐप को इस कानून से बाहर रखा जाए, क्योंकि रेडिट कोई उम्र-बाधित ऐप नहीं है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2025 16:25 IST
ख़ास बातें
  • Reddit ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कानूनी लड़ाई छेड़ दी है।
  • प्लेटफॉर्म का तर्क है कि ऐप कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं है।
  • सरकार ने बैन किए जाने वाले प्लेटफॉर्म्स का चुनाव करने में न्याय नहीं किया

ऑनलाइन डिस्कशन प्लेटफॉर्म Reddit ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कानूनी लड़ाई छेड़ दी है।

Photo Credit: Shutterstock

ऑनलाइन डिस्कशन के पॉपुलर प्लेटफॉर्म Reddit ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कानूनी लड़ाई छेड़ दी है। रेडिट ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी अदालत में सरकार के उस कानून को चुनौती दी है जो देश में 16 साल से कम उम्र के बच्चों सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने से रोकता है। ऑस्ट्रेलिया दुनिया का पहला ऐसा देश ने जिसने सोशल मीडिया पर इस तरह का बैन लगाया है। कानून कहता है कि ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के यूजर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे Facebook, Instagram, YouTube, Reddit आदि को इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है। Reddit को क्यों है एतराज, और ऑस्ट्रेलियाई सरकार का क्या है जवाब, आइए विस्तार से जानते हैं। 

ऑस्ट्रेलिया का 'सोशल मीडिया बैन' कानून क्या कहता है
ऑस्ट्रेलिया के द्वारा लागू किए गए सोशल मीडिया बैन कानून के खिलाफ Reddit ने कानूनी राह अपनाई है। प्लेटफॉर्म ने बैन को कानूनी चुनौती दी है। ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस कानून को लागू नहीं करता है तो उसे ऑस्ट्रेलियाई सरकार को लगभग 3.3 करोड़ डॉलर का हर्जाना देना होगा। 

Advertisement

Reddit को इसलिए है ऐतराज
यूएस बेस्ड डिस्कशन प्लेटफॉर्म रेडिट ने बैन के खिलाफ मुकदमा दायर करते हुए तर्क दिया है कि Reddit को इस कानून से बाहर रखा जाए, क्योंकि रेडिट कोई उम्र-बाधित ऐप नहीं है। दूसरी तरफ, Reddit का कहना है कि यह कानून नागरिकों की पॉलिटिकल कम्युनिकेशन की आजादी में बाधा पैदा करता है। रेडिट सिर्फ एक डिस्कशन प्लेटफॉर्म है जो केवल वयस्कों के लिए है और यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के मानदंडों को पूरा नहीं करता है। 

Reuters के अनुसार, रेडिट के एक प्रवक्ता ने कहा कि सरकार ने बैन किए जाने वाले प्लेटफार्म्स के चुनाव में एकरूपता नहीं दिखाई है। कुछ ऐप्स को सरकार ने छूट दी है जिनके पास 16 वर्ष से कम आयु के उपयोगकर्ताओं का एक बड़ा समूह है। उन्होंने आगे बताया कि जिस तरह से प्लेटफॉर्म को यूजर्स की एज वैरिफिकेशन करने के लिए कहा गया है वह तरीका बहुत जोखिम भरा है। इससे हैकर्स आसानी से यूजर्स को निशाना बना सकते हैं और डेटा चोरी होने का डर है। 

किन प्लेटफॉर्म्स को है छूट
ऑस्ट्रेलिया के इस कानून से कई प्लेटफॉर्म्स को सरकार ने बाहर रखा है जिनमें Roblox, Pinterest और WhatsApp शामिल हैं। हालांकि सरकार ने कहा है कि वह प्लेटफॉर्म्स की लिस्ट को अभी भी दोबारा से जांच रही है। इसमें कुछ और प्लेटफॉर्म्स को शामिल किए जाने की संभावना है। 

Advertisement

सरकार की क्या है प्रतिक्रिया
रेडिट के इस कदम के जवाब में सरकार ने अपना रुख साफ कर दिया है। सरकार का कहना है कि वह अपने बनाए कानून पर अडिग है। वह इस मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के नहीं, बल्कि बच्चों के माता-पिता के साथ में है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.