Ola ने स्कूटर सर्विस के लिए थमा दिया Rs 90 हजार का बिल, गुस्साए कस्टमर ने किया वो कि लोग देखते रह गए!

कंपनी ने कथित तौर पर सर्विसिंग के लिए शख्स को 90 हजार रुपये का बिल दे दिया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 नवंबर 2024 15:09 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने सर्विसिंग के लिए शख्स को 90 हजार रुपये का बिल दे दिया।
  • गुस्साए मालिक ने स्कूटर को बीच सड़क पर हथौड़े से तोड़ना शुरू कर दिया।
  • वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

गुस्साए मालिक ने स्कूटर को बीच सड़क पर हथौड़े से तोड़ना शुरू कर दिया।

Photo Credit: X/@realgautam13

Ola Electric इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। कंपनी सरकारी जांच के घेरे में है और घाटे से भी जूझ रही है। इसी बीच एक और घटना के चलते कंपनी फिर से चर्चा में है। एक शख्स को ओला ने इलेक्ट्रिक स्कूटर की रिपेयरिंग के लिए 90 हजार रुपये का बिल हाथ में थमा दिया। इसके बाद शख्स ने जो किया वो शायद आप नहीं सोच पाएंगे। कथित तौर पर शख्स ने कंपनी से इलेक्ट्रिक स्कूटर महीने भर पहले ही खरीदा था। 90 हजार का बिल थमाए जाने के बाद गुस्साए कस्टमर ने कंपनी के शो-रूम के सामने कुछ ऐसा किया कि लोग देखते रह गए। 

सोशल मीडिया पर ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। एक शख्स इस वीडियो में अपने नए खरीदे गए इलेक्ट्रिक स्कूटर को हथौड़े से तोड़ता दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मालिक ने स्कूटर को महीने भर पहले ही खरीदा था और कंपनी ने सर्विसिंग के लिए शख्स को 90 हजार रुपये का बिल दे दिया। कथित रूप से शख्स ने स्कूटर को Ola के शोरूम के सामने ही, बीच सड़क पर हथौड़े से तोड़ना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Advertisement
जिस शख्स ने वीडियो रिकॉर्ड किया है उसे कहते सुना जा सकता है कि स्कूटर का मालिक एक महीने पहले खरीदे स्कूटर को तोड़ रहा है क्योंकि कंपनी ने सर्विसिंग के लिए उसका 90 हजार रुपये का बिल बना दिया। हालांकि गैजेट्स 360 इस वीडियो की लोकेशन और सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपने कमेंट्स भी दे रहे हैं। 

ओला इलेक्ट्रिक की ओर से अभी तक इस घटना को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। वहीं, सोशल मीडिया पर यूजर्स कंपनी को इसकी खराब सर्विसेज के लिए दोषी ठहरा रहे हैं। लेकिन कुछ लोग इसे फेक भी बता रहे हैं और कह रहे हैं कि बिल का डॉक्यूमेंट दिखाना चाहिए था। यह कंपनी की छवि खराब करने की कोशिश भी हो सकती है। कुछ यूजर्स ने इस घटना को भ्रष्टाचार से भी जोड़ दिया। बहरहाल वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.