Mann Ki Baat 100th Episode: पीएम मोदी के 'मन की बात' रेडियो शो के 100 एपिसोड पूरे, बिल गेट्स ने दी बधाई

मन की बात के 100 एपिसोड पूरे होने के अवसर पर बिल गेट्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसे लेकर एक पोस्ट भी शेयर किया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2023 12:01 IST
ख़ास बातें
  • 4 लाख लोगों तक ब्रॉडकास्ट पहुंचाने की कही गई है बात।
  • पार्टी की बाहर देशों में मौजूद इकाइयों को भी इसमें शामिल किया गया है।
  • मन की बात रेडियो शो को 2014 में शुरू किया गया था।

पीएम मोदी को बिल गेट्स ने ट्विटर पोस्ट में दी बधाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो शो 'मन की बात' के 100 एपिसोड पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर Microsoft के कोफाउंडर बिल गेट्स ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। मन की बात के 100वें एपिसोड का आज, रविवार को ब्रॉ़डकास्ट बताया गया है। यह रेडियो प्रोग्राम 2014 में शुरू किया गया था। जिसमें आम लोग सरकार से रोजमर्रा के मुद्दों पर रूबरू हो सकते हैं। प्रोग्राम के तहत पीएम मोदी कई अहम मुद्दों जैसे सरकारी पॉलिसी, छात्रों के मुद्दे, शिक्षा के मुद्दे, सांस्कृतिक विविधता, खेल आदि पर बोलते हैं। 

मन की बात का सामाजिक अभियानों को गति देने जैसे स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान, जल संरक्षण, वोकल फॉर लोकल आदि में भी बड़ा योगदान माना जाता है। मन की बात के 100 एपिसोड पूरे होने के अवसर पर बिल गेट्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसे लेकर एक पोस्ट भी शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने पीएम मोदी को बधाई दी है।  

पोस्ट के माध्यम से उन्होंने लिखा (हिंदी में अनुवादित), 'मन की बात ने स्वच्छता, स्वास्थ्य, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सतत विकास लक्ष्यों से जुड़े अन्य मुद्दों पर कम्युनिटी के एक्शन को गति देने का काम किया है।' इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी ने विशेष इंतजाम किए हैं ताकि देश और दुनियाभर में लगभग 4 लाख लोगों तक उनका ये खास प्रोग्राम आज पहुंच सके। पार्टी के प्रेसिडेंट जेपी नड्डा द्वारा इसे एक एतिहासिक सफलता वाला इवेंट बनाने की बात कही गई है। 
 
पार्टी की बाहर देशों में मौजूद इकाइयों और अन्य गैर राजनैतिक संगठनों के भी इसमें शामिल होने की बात कही जा रही है ताकि इसका रेडियो ब्रॉडकास्ट ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके। राज भवन में भी इसके लिए खास आयोजन किया गया है ताकि देश के प्रतिष्ठित नागरिक भी इस प्रोग्राम को सुन सकें। सभी राज्यों से पदम सम्मान पाने वाले लोगों को भी इससे सुनने के लिए आमंत्रित किया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  2. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  3. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  4. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  5. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  6. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  7. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  9. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
  10. iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.