Facebook, Instagram पर ब्लू टिक सर्विस के लिए देने होंगे पैसे! Twitter की तर्ज पर Meta ने की शुरुआत

Meta पेड वेरिफिकेशन सर्विस को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में पहले ही चालू कर चुकी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 मार्च 2023 16:25 IST
ख़ास बातें
  • पिछले महीने Facebook ने ब्लू टिक टेस्टिंग की शुरुआत कर दी थी
  • अब वेरिफाइड टिक के लिए कंपनी ने पेड सर्विस शुरू कर दी है।
  • कंपनी ने अमेरिका में वेरिफिकेशन बैज के लिए पेड सर्विस लॉन्च कर दी है।

Meta के Facebook और Instagram पर अब वेरिफाइड प्रोफाइल के लिए यूजर को पैसे देने होंगे।

Photo Credit: Facebook

Facebook और Instagram पर अब वेरिफाइड प्रोफाइल के लिए यूजर को पैसे देने होंगे। कंपनी ने इसके लिए पेड सर्विस को लॉन्च कर दिया है। यानि कि अगर यूजर को अपने अकाउंट प्रोफाइल पर वेरिफिकेशन बैज या टिक चाहिए तो उसे इसकी कीमत चुकानी होगी। Facebook, Instagram की पेरेंट Meta ने इस सर्विस की शुरुआत कर दी है। Twitter की तरह ही कंपनी अब वैरिफिकेशन टिक के लिए यूजर से चार्ज वूसलने जा रही है। आइए आपको बताते हैं कि अब इसके लिए यूजर को कितना चार्ज देना होगा। 

Twitter, Instagram और Facebook जैसे सोशल मीडिया ऐप्स को आज के समय में लगभग हर उम्र का व्यक्ति इस्तेमाल करने लगा है। हाल ही में Twitter ने अपने वेरिफाइड प्रोफाइल्स के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ब्लू टिक को पेड कर दिया था। पिछले महीने Facebook ने भी टिक टेस्टिंग की शुरुआत कर दी थी, जिसकी जानकारी कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में दी थी। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अब वेरिफाइड टिक के लिए कंपनी ने पेड सर्विस शुरू कर दी है। कंपनी ने अमेरिका में वेरिफिकेशन बैज के लिए पेड सर्विस लॉन्च कर दी है। इसकी जानकारी कंपनी ने ब्लॉग पोस्ट में भी दी है।  
Advertisement

Meta के प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स को वेरिफाइड प्रोफाइल के लिए ब्लू टिक दिया जाएगा जिसके लिए यूजर को अपना आईडी प्रूफ देना होगा। इसके लिए यूजर से चार्ज लिया जाएगा जो कि 11.99 डॉलर (लगभग 990 रुपये) प्रति महीना होगा। यह वेरिफिकेशन चार्ज वेब वर्जन के लिए बताया गया है। वहीं, एंड्रॉयड या आईओएस प्लेटफॉर्म के लिए यूजर को 14.99 डॉलर (लगभग 1240 रुपये) का भुगतान प्रति महीना करना होगा। 

Meta पेड वेरिफिकेशन सर्विस को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में पहले ही चालू कर चुकी है। उसके बाद अब अमेरिका में इसे पेश किया गया है। जल्द ही यह दुनिया के दूसरे देशों में भी शुरू किए जाने की बात सामने आई है। हाल ही में Meta अपने वर्कफोर्स को बड़ी संख्या में कम करने की भी घोषणा की थी। कंपनी ने कॉस्ट कटिंग का हवाला दिया था। यह दूसरी बार था जब मेटा ने 11 हजार लोगों की छंटनी का ऐलान किया था। इससे पहले कंपनी 10 हजार लोगों को बाहर का रास्ता दिखा चुकी थी। 
Advertisement

लगातार दो बार बड़़ी संख्या में छंटनी करना जाहिर है कि मेटा का अब पेड वेरिफिकेशन लागू करना रिवेन्यू को बढ़ाने की ओर इशारा करता है। सबसे पहले पेड वेरिफिकेशन की शुरुआत एलन मस्क के Twitter द्वारा की गई थी। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ने अलग-अलग रंग के वेरिफिकेशन बैज पेश किए हैं जिसमें कंपनियों को यलो बैज, सरकारी अधिकारियों को ग्रे बैज और व्यक्तिगत प्रोफाइल्स को ब्लू बैज दिया जा रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.