ऑफ‍िस में फोन चार्ज करने पर भड़का बॉस, कर्मचारी पर लगाया बिजली चोरी का आरोप

आरोप हैरान करता है, क्योंकि इस तरह कर्मचारी को सांस लेने के लिए कंपनी की हवा चुराने या पानी की मशीन से पानी पीने के लिए कंपनी का पानी चुराने का आरोप भी लग सकता है। यह हम नहीं कह रहे, रेडिट यूजर के इस पोस्ट पर इस तरह के कमेंट आए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 अगस्त 2023 19:57 IST
ख़ास बातें
  • एक व्यक्ति के बॉस ने उसे ऑफिस में फोन चार्ज करने के लिए फटकारा
  • बॉस ने आरोप लगाया कि व्यक्ति इस तरह ऑफिस की बिजली चुरा रहा है
  • रेडिट पर कई यूजर्स ने बॉस पर निकाली अपनी भड़ास

Photo Credit: Pexels (Anna Shvets)

आज के समय में ऑफिस में काम से ज्यादा तनाव रहता है, जो कर्मचारियों को मानसिक रूप से बिमार करने का काम करता है। इसे यूं भी कह सकते हैं कि कार्यस्थलों में तनाव अब काम-काज का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है। ज्यादातर परिदृश्य में इसका श्रेय एक असमर्थित बॉस को जाता है। पहले का जमाना सोशल मीडिया का नहीं था, लेकिन आज कर्मचारी अपने ऑफिस के रोजमर्रा के तनावों और परेशानियों को सोशल मीडिया पर शेयर करने से नहीं चूकते हैं। इसी तरह, बॉस से तंग आने का एक रोकच किस्सा रेडिट पर शेयर किया गया है।

Reddit यूजर @Melodic-Code-2594 ने ऑफिस में अपने फोन को चार्ज करने के लिए अपने बॉस द्वारा डांटे जाने की एक वायरल कहानी शेयर की। कहानी कितनी हैरान करने वाली होगी, इसका अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि फोन चार्ज करने के लिए व्यक्ति के बॉस ने उसपर व्यक्तिगत उपयोग के लिए कंपनी की बिजली की चोरी करने का आरोप लगा डाला।
 
रेडिट यूजर ने अपने पोस्ट में लिखा, (अनुवादित) "ऑफिस पर अपना फोन चार्ज करने के लिए आज मेरे बॉस ने मुझसे कहा कि मैं निजी इस्तेमाल के लिए कंपनी की बिजली चोरी कर रहा हूं। तुम लोग क्या सोचते हो? मैं पूरे दिन अपने फोन पर नहीं होता हूं, मैं कभी-कभी रात में बिस्तर पर जाने से पहले इसे चार्ज करना भूल जाता हूं। यह एक डेस्क जॉब है।"
Advertisement

आरोप हैरान करता है, क्योंकि इस तरह कर्मचारी को सांस लेने के लिए कंपनी की हवा चुराने या पानी की मशीन से पानी पीने के लिए कंपनी का पानी चुराने का आरोप भी लग सकता है। यह हम नहीं कह रहे, रेडिट यूजर के इस पोस्ट पर इस तरह के कमेंट आए हैं।

एक यूजर ने लिखा, (अनुवादित) "आपका बॉस मूर्ख है। यह कहना कि कंपनी की बिजली चोरी करना यह कहने जैसा है कि सांस लेना कंपनी की हवा चुराना है या पानी के फव्वारे से पीना कंपनी का पानी चोरी करना है।''
Advertisement

एक अन्य ने लिखा, (अनुवादित) ''उसे बताएं कि आप कार्यालय में अपना फोन चार्ज नहीं करेंगे, लेकिन आप उस पर कार्यालय से कोई कॉल नहीं उठाएंगे क्योंकि तब कंपनी आपका टॉकटाइम और बैटरी जीवन चुरा रही है।''
Advertisement

यूजर ने बाद में पोस्ट को एडिट किया और खुलासा किया कि उसे पता चला कि उसके बॉस को महीने के अंत में ऑफिस से निकाला जा रहा है।

यूजर ने लिखा, (अनुवादित) ''आज टीम को एक घोषणा के जरिए पता चला कि हमारे बॉस जिन्होंने मुझसे यह टिप्पणी की थी, उन्हें महीने के अंत में भेजा जा रहा है। शायद इसीलिए वह अपनी भड़ास निकाल रहा था।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Reddit, Office, work life stress
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.