इंस्टाग्राम पर अब कर पाएंगे 60 सेकेंड तक का वीडियो पोस्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 मार्च 2016 12:30 IST
फेसबुक के स्वामित्व वाली फोटो शेयरिंग सर्विस इंस्टाग्राम ने पहली बार 2013 में वीडियो पोस्ट करने की सुविधा शुरू की थी। तब से लेकर अब तक इंस्टाग्राम यूजर 15 सेंकेंड तक वीडियो पोस्ट कर सकते थे। अब कंपनी ने मंगलवार को ऐलान किया कि अब यूजर इंस्टाग्राम पर 60 सेकेंड तक लंबे वीडियो पोस्ट कर सकते हैं।

इंस्टाग्राम के एक ब्लॉग पोस्ट में कहा गया, ''हम एक नए अंदाज़, ज्यादा मस्ती के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट और देखने का अनुभव देना चाहते हैं। इसी प्रतिबद्धिता के चलते जल्द ही आप इंस्टाग्राम पर 60 सेकेंड तक के वीडियो अपलोड कर सकेंगे। यह सिर्फ एक कदम है, अभी हमें इस साल बहुत कुछ करना बाकी है। ''

कंपनी के मुताबिक, पिछले छह महीनों में इंस्टाग्राम यूजर ने 40 प्रतिशत तक समय वीडियो देखने में व्यतीत किया।

भविष्य में इंस्टाग्राम आईओएस यूजर को कई तस्वीरों को एक साथ जोड़कर वीडियो बनाने की सुविधा भी मिलेगी। आईओएस यूजर के विए 60 सेकेंज लंबे वीडियो पोस्ट करने की सुविधा पहले ही शुरू हो चुकी है। इंस्टाग्राम के नए अपडेटेड वर्जन वी7.19 के साथ इस हफ्ते से यूजर के लिए मल्टी-क्लिप वीडियो फीचर भी उपलब्ध होगा।

इससे पहले इसी महीने इंस्टाग्राम ने कहा था कि अब इंस्टाग्राम पर यूजर की पसंद और प्राथमिकता वाली पोस्ट सबसे पहले दिखेंगी। फिलहाल फेसबुक यूजर की पसंद और जरूरत के हिसाब से पोस्ट दिखाता है।
Advertisement

कंपनी सिर्फ आईओएस और एंड्रॉयड यूजर के लिए ही अपडेट जारी नहीं कर रही बल्कि विंडोज यूजर पर भी ध्यान दे रही है। इसी महीने आखिरकार विंडोज 10 मोबाइल पर भी इंस्टाग्राम की शुरुआत हुई थी। बीटा फेज के बावजूद विंडोज 10 मोबाइल यूजर के लिए इंस्टाग्राम के कई शानदार फीचर मौजूद हैं।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, App Update, Apple, Apps, Instagram, Instagram Update, Social, Update

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹26000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone, ये है पूरी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.