• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • सरकार की ट्विटर सेवा पर सीधे शिकायत कर सकेंगे दूरसंचार ग्राहक

सरकार की ट्विटर सेवा पर सीधे शिकायत कर सकेंगे दूरसंचार ग्राहक

सरकार की ट्विटर सेवा पर सीधे शिकायत कर सकेंगे दूरसंचार ग्राहक
विज्ञापन
दूरसंचार एवं डाक सेवा का प्रयोग करने वाले ग्राहक अब ट्विटर जैसे सोशल मीडिया मंच का प्रयोग करके सरकार से सीधे शिकायत कर सकते हैं। संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने शिकायतों के पंजीकरण और निस्तारण के लिए यह ट्विटर सेवा शुरू की है।

ट्विटर सेवा पर दर्ज की जाने वाली शिकायतें मंत्रालय के अधिकारियों को उपलब्ध होंगी और इन्हें तत्काल, मध्यम अवधि और दीर्घावधि की शिकायतों में श्रेणीबद्ध किया जा सकेगा।

यह सेवा विभाग को शिकायत का वास्तविक समय में जवाब देने, संबंधित अधिकारी को काम सौंपे जाने और शिकायतों की स्थिति पर नजर रखने में सक्षम बनाएगा।

सिन्हा ने कहा, ‘‘मेरे ट्विटर खाते पर किसी भी दूरसंचार सेवा प्रदाता या डाक विभाग के खिलाफ कोई शिकायत आती है तो उसे तत्काल निस्तारण या बेहतर सेवा के लिण् संबंधित दूरसंचार सेवा प्रदाता और डाक विभाग के पास पहुंचाया जाएगा।’’ इस मंच का प्रयोग निजी कंपनियों के खिलाफ शिकायत के निपटारे के लिए भी किया जाएगा।

ट्विटर इंडिया प्रमुख :समाचार: रहील खुर्शीद ने बताया कि इस मंच पर शिकायत दर्ज कराने के लिए ग्राहक को सिर्फ एक ट्वीट करना होगा और उनकी प्रणाली उसमें से कीवर्ड को उठाकर संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा देगी।

खुर्शीद ने कहा कि इसके लिए ग्राहक हैशटेग के साथ डॉटसेवा, बीएसएनएलसेवा, एमटीएनएलसेवा और पोस्टलसेवा कीवर्ड प्रयोग कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, India, Social, Twitter, Twitter Sewa
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  10. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »