फेसबुक पर भी आ सकता है ऑफलाइन मोड, 11 जुलाई से भारत में टेस्टिंग शुरू

विज्ञापन
कुणाल दुआ, अपडेटेड: 7 जुलाई 2016 11:20 IST
ख़ास बातें
  • यूट्यूब के ऑफलाइन मोड जैसे फ़ीचर को फेसबुक पर लाने की है तैयारी
  • भारत के चुनिंदा लोग की इस फ़ीचर की टेस्टिंग कर पाएंगे
  • इंटरनेट कनेक्टिविटी समस्या के कारण इस फ़ीचर को भारत में लाया जा रहा है
संभव है कि सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक पर यूट्यूब के एक लोकप्रिय फ़ीचर को जल्द ही शामिल किया जाए। हम बात कर रहे हैं कि ऑफलाइन वीडियो फ़ीचर की। इस फ़ीचर की मदद से यूज़र चुनिंदा वीडियो को डाउनलोड करके बाद में देख सकते हैं। अब ऐसे ही फ़ीचर की टेस्टिंग फेसबुक पर भारत में भी की जा रही है। चुनिंदा मीडिया पार्टनर को फेसबुक द्वारा भेजे गए एक ईमेल में कहा गया है कि ऑफलाइन वीडियो फ़ीचर की टेस्टिंग 11 जुलाई से सीमित संख्या के लोगों के बीच की जाएगी।

ईमेल में लिखा गया है, ''11 जुलाई 2016 से हम कुछ लोगों के लिए नया विकल्प रोल आउट करेंगे। इसकी मदद से अच्छे इंटरनेट कनेक्शन से जुड़े रहने पर फेसबुक ऐप पर वीडियो डाउनलोड करके उन्हें ऑफलाइन या ऑनलाइन मोड में देखा जा सकेगा।" बताया गया है कि इस फ़ीचर को भारत में टेस्ट किया जा रहा है, जहां कनेक्टिविटी एक बड़ा मुद्दा है। पब्लिशर्स चाहें तो इस ट्रायल से खुद को अलग भी कर सकते हैं।
Advertisement

ईमेल में विस्तार से लिखा गया है, ''पब्लिशर्स पेज के स्तर पर ट्रायल से खुद को अलग कर पाएंगे। ऐसा करने पर पब्लिशर्स के पेज उनके द्वारा अपलोड किए गए वीडियो डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। इसके लिए पेज पर सेटिंग्स टैब में जाना होगा और डाउनलोड करने की इजाजत को रद्द कर देना होगा।"

फेसबुक ने यह भी भरोसा दिलाया है कि डाउनलोड किए जाने वाले वीडियो फेसबुक ऐप में ही स्टोर रहेंगे। इन्हें दूसरे प्लेटफॉर्म पर देखना या शेयर करना संभव नहीं होगा।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि यूट्यूब के ऑफलाइन फ़ीचर में भी कुछ सीमाएं हैं। किसी भी वीडियो को डाउनलोड करने के बाद उन्हें 48 घंटे तक ही ऑफलाइन मोड में देखा जा सकता है। इसके बाद आपको अपने डिवाइस को इंटरनेट से कनेक्ट करना होगा, ताकि ऐप यह जांच सके कि वीडियो अब भी उपलब्ध है या नहीं। फिलहाल यह साफ नहीं है कि फेसबुक इस फ़ीचर को भी ऑफलाइन मोड में दिया जाएगा या नहीं।
Advertisement
 


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Social Media, Website
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500, Pro, Max आज लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत तक, ऐसे देखें लाइवस्ट्रीम
#ताज़ा ख़बरें
  1. एंथ्रोपिक का नया AI Claude Duet भारत आया, जब आप ऑफिस में नहीं होंगे तो आपकी जगह करेगा काम
  2. Suzuki Ignis की हुई वापसी, छोटी इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या कुछ है नया
  3. Vivo X500, Pro, Max आज लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत तक, ऐसे देखें लाइवस्ट्रीम
  4. Samsung के 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले फ्लैगशिप फोन पर ₹57,000 का बंपर डिस्काउंट
  5. BSNL के चीफ की पोस्ट पर प्राइवेट सेक्टर से हायरिंग के खिलाफ एंप्लॉयीज यूनियन
  6. Sony के प्लेस्टेशन के लिए सबसे बड़ा लॉन्च रही GTA 6
  7. Apple के iPhone 18e में हो सकता है नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल
  8. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  9. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  10. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.