फेसबुक पर अब दोस्तों को वीडियो मैसेज से दे सकेंगे जन्मदिन की शुभकामनाएं

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 फरवरी 2016 13:45 IST
फेसबुक पर दोस्तों को जन्मदिन की शुभकामनाएं देना फेसबुक यूजर के लिए रोजमर्रा की जिंदगी का एक हिस्सा है। दोस्त की वॉल पोस्ट पर "एचबीडी" और "हैप्पी बर्थडे" लिखना जैसे रोबोटिक तरीका बन गया है। अब फेसबुक ने आपके दोस्तों और परिवार को नए अंदाज़ में जन्मदिन की मुबारकबाद देने के इरादे से वीडियो मैसेज की शुरुआत की है।  

सोशल नेटवर्किंग नेटवर्क ने 'बर्थडे वीडियो कैम' नाम से एक नया फीचर लॉन्च किया है। इस वीडियो के जरिये आप अपने दोस्तों को 'हैप्पी बर्थडे' बोलकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दे पाएंगे। फिलहाल इस फीचर को आईओएस एप्लिकेशन पर लॉन्च किया गया है और जल्द ही इसके दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी शुरू होने की संभावना है।
Advertisement

15 सेकंड के अपने 'बर्थडे वीडियो कैम' नए फीचर के साथ फेसबुक लोगों को टेक्स्ट की जगह वीडियो के जरिये बातचीत करने के लिए उत्साहित करना चाहता है। इस फीचर से आप अपने उस फेसबुक दोस्त की वॉल पर 'बर्थडे वीडियो कैम' लिखा देख पाएंगे जिसका जन्मदिन है. इसके साथ ही आपको 'रिकॉर्ड ए बर्थडे वीडियो' लिखा मैसेज भी मिलेगा।

टेकक्रंच ने आईफोन के लिए शुरू हुए इस नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट साझा किया है। ना केवल आप वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे बल्कि अपने दोस्त की वॉल पर वीडियो साझा करने से पहले आप फ्रेम से लेकर कई दूसरे इफेक्ट भी डाल पाएंगे। फेसबुक ने हाल ही में पुष्टि की थी कि फिलहाल उसके पूरी दुनिया में लगभग 1.6 बिलियन यूजर हैं। फेसबुक पिछले काफी समय से अपने प्लेटफॉर्म पर वीडियो को बढ़ावा दे रहा है।  
Advertisement

पिछले साल भी कंपनी ने की फीचर लॉन्च किये थे जिनसे फेसबुक का अपने वीडियो व्यू बढ़ाने का लक्ष्य था। कंपनी ने पिछले साल ही एप्लिकेशन के साथ-साथ वेबसािट पर वीडियो के लिए ऑटो प्लेइंग की शुरुआत भी की थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.