फेसबुक एक्सप्रेस वाई-फाई सेवा की भारत में टेस्टिंग शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 नवंबर 2016 10:33 IST
ख़ास बातें
  • फेसबुक भारत में सार्वजनिक वाई-फाई के नए मॉडल की टेस्टिंग कर रही है
  • 'एक्सप्रेस वाई-फाई' सेवा भारत में शुरू कर दी गई है
  • तेज, भरोसेमंद व किफ़ायती इंटरनेट के इस्तेमाल के लिए डेटा पैक खरीद सकते है
फ्री बेसिक्स के साथ नेट न्यूट्रिलिटी कानून का कथित तौर पर उल्लंघन करने के लिए फेसबुक की खूब आलोचना हुई थी। अब, एक बार फिर कई महीनों बाद सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने भारत में सार्वजनिक वाई-फाई के नए मॉडल की टेस्टिंग शुरू कर दी है। फेसबुक का उद्देश्य देश के ग्रामील इलाकों में अच्छी स्पीड वाले इंटरनेट की सुविधा देना है।

फेसबुक के इंटरनेट.ओआरजी पेज के मुताबिक, कंपनी की 'एक्सप्रेस वाई-फाई' सेवा भारत में शुरू कर दी गई है। फेसबुक दुनियाभर की ऐसी जगहें, जहां इंटरनेट उपलब्ध नहीं है वहां इसके विस्तार के लिए कैरियर, इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर और स्थानीय कारोबारियों के साथ काम कर रही है।

फेसबुक ने आगे कहा, ''जल्द ही दूसरी जगहों पर भी 'एक्सप्रेस वाई-फाई' का विस्तार किया जाएगा। हालांकि, फेसबुक ने अभी यह साफ नहीं किया है कि इस सुविधा के तहत फ्री बेसिक्स की तरह कुछ वेबसाइट के लिेए सीमित एक्सेस होगा या फिर जितना चाहें उतना इस्तेमाल किया जा सकेगा। फेसबुक ने आगे बताया कि, 'एक्सप्रेस वाई-फाई' के जरिए स्थानीय कारोबारी एक निश्चित आय के लिए अपने पड़ोसियों को अच्छे स्पीड वाले इंटरनेट एक्सेस करने में मदद करेंगे।

फेसबुक ने आगे कहा, ''स्थानीय इंटरनेट सेवा प्रदाताओं या मोबाइल ऑपरेटर अब लोगों को फेसबुक द्वारा दिए गए सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से बेहतर इंटरनेट दे पाएंग।'' फेसबुक दुनिया भर के लोगों को इंटरनेट से कनेक्ट करने के लिए लेज़र ड्रोन जैसे प्रोडक्ट की टेस्टिंग कर रही है। पीटीआई को एक फेसबुक प्रवक्ता ने पुष्टि करते हुए बताया कि कंपनी फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तहत सार्वजनिक वाई-फाई हॉटस्पॉट मुहैया कराने के लिए एक्सप्रेस 'वाई-फाई' की टेस्टिंग कर रही है।
Advertisement

फेसबुक के मुताबिक, लोग एक्सप्रेस डिजिटल वाउचर के जरिए वाई-फाई पर तेज, भरोसेमंद और किफ़ायती इंटरनेट के इस्तेमाल के लिए डेटा पैक खरीद सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Facebook Express wifi, Facebook wifi, Free basics

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  3. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.