ओवरटेक करने की कोशिश में ट्रक के सामने आई कार, फ‍िर क्‍या हुआ, देखें वीडियो

Viral Video : वीडियो देखकर पता चलता है कि जो कार, ट्रक से भिड़ी, वह मोड़ पर ओवरटेक करने की कोशिश में थी, इसी वजह से कार वाले को ट्रक आता हुआ दिखाई नहीं दिया होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 नवंबर 2022 09:01 IST
ख़ास बातें
  • वाकया सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया
  • दोनों गाडि़यों में जबरदस्‍त भिड़ंत हुई
  • हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ

Viral Video : इस घटना में कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन ड्राइवर को गंभीर चोट आई है।

रोड पर सफर करते समय आपको गाहे-बगाहे लिखा हुआ दिख जाएगा, ‘दुघर्टना से देर भली'। पर लोग मानते कहां हैं। सड़क हादसों की खबर हर रोज पढ़ने को मिलती है। बहुत कम ऐसा होता है, जब किसी हादसे का लाइव वीडियो सामने आ जाए। उत्तराखंड के नैनीताल में भवाली के पास ऐसा ही एक हादसा हुआ है। कार को ओवरटेक कर रही दूसरी कार के सामने एक ट्रक आ गया, उसके बाद जो हुआ वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है। वाकया सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। 

ट्विटर पर शेयर किया गया यह वीडियो काफी देखा जा रहा है। @saritatiwariuk ने अपने अकाउंट पर वीडियो पोस्‍ट करते हुए बताया है कि घटना नैनीताल के भवाली की है। उन्‍होंने लिखा, नैनीताल के भवाली में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ कार और ट्रक की जबरदस्त टक्कर का वीडियो। करीब 36 सेकंड के इस वीडियो में सबसे पहले एक ट्रक गुजरता हुआ दिखाई देता है। उसके ठीक पीछे दो कारें आ रही हैं। एक कार दूसरी कार को ओवरटेक करना चाहती है, तभी सामने से बड़ा ट्रक आ जाता है। 
 

ट्रक और कार के बीच जबदरस्‍त भिड़ंत होती है। कार की छत पर बंधा सामान छटककर रोड पर गिर जाता है। पीछे से आ रहा बाइक सवार बाल-बाल बचता है। जिस कार को ओवरटेक करने की कोशिश की जा रही थी, वह भी रुक जाती है। आसपास के कुछ लोग वहां पहुंचते हैं। 
Advertisement

वीडियो देखकर पता चलता है कि जो कार, ट्रक से भिड़ी, वह मोड़ पर ओवरटेक करने की कोशिश में थी, इसी वजह से कार वाले को ट्रक आता हुआ दिखाई नहीं दिया होगा। हमेशा कहा जाता है कि मोड़ पर किसी गाड़ी को ओवरटेक नहीं करना चाहिए। पहाड़ी इलाकों में तो अतिरिक्‍त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इस घटना में कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन ड्राइवर को गंभीर चोट आई है। टक्‍कर के कारण वह कार में फंस गया था। कार में मौजूद अन्‍य लोग बाल-बाल बच गए और बुरी तरह से सहम गए। 

पहली नजर में देखकर ऐसा लगता है कि कार वाले की इस घटना में कोई गलती नहीं है। दोनों ही कारें तेज गति में थीं और जो कार ओवरटेक करने की कोशिश में थी, वह काफी रफ्तार में थी। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  3. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  2. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  3. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  5. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  7. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  8. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  9. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  10. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.