Anand Mahindra का Black & White TV का Tweet वायरल, TV रिमोट को लेकर कही ये शानदार बात!

आनंद महिंद्रा की ब्लैक एंड व्हाइट टीवी सेट की इस पोस्ट को अब तक 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 16 मार्च 2023 14:53 IST
ख़ास बातें
  • आनंद महिंद्रा का ये ट्वीट 40-50 साल पुराने दौर में ले जाता है
  • पोस्ट के साथ लिखी दिल छू लेने वाली बात
  • पोस्ट को अब तक 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है

आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं।

भारत के जाने-माने बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया, खासकर Twitter, पर बहुत एक्टिव रहते हैं। उनके ट्वीट आए दिन यूजर्स की चर्चा का विषय बने रहते हैं। लेटेस्ट वायरल ट्वीट की बात करें तो आनंद महिंद्रा ने इस बार एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है जो लोगों के दिल को छू गया। जीवन के पुराने दिनों से जुड़ी चीजें अक्सर हमें दोबारा अतीत में ले जाती हैं और खट्टे-मीठे दिनों की याद दिलाती हैं। ऐसा ही एक जमाना था ब्लैक एंड व्हाइट टेलीविजन का, जिसे आनंद महिंद्रा ने फिर से यूजर्स की यादों में ताजा कर दिया। कैसे? चलिए, हम आपको बताते हैं। 

आनंद महिंद्रा का ये ट्वीट 40-50 साल पुराने दौर में ले जाता है जब ब्लैक एंड व्हाइट टीवी का जमाना था। टीवी सेट भी एक लकड़ी के बक्से में बना होता था। चैनल के लिए भी एक मोटा बटन हुआ करता था जिसको हाथ से घुमाना होता था। महिंद्रा ने ये ट्वीट शेयर करते हुए कैप्शन में भी अपने मन की बात रखी। उन्होंने फोटो के ऊपर लिखा, 'मेरे माता-पिता के पास ऐसा ही टीवी हुआ करता था। मुझे ये याद है, क्योंकि रिमोट तो मैं ही हुआ करता था।' आप भी देखें ये पोस्ट- 

Anand Mahindra ने पोस्ट के साथ काफी दिल छू लेने वाली बात भी लिखी है। उन्होंने लिखा, 'शानदार! काश रिमोट का आविष्कार हुआ ही न होता। तो हम सब कुछ पाउंड हल्के और फिट होते।' आनंद महिंद्रा की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

आनंद महिंद्रा की ब्लैक एंड व्हाइट टीवी सेट की इस पोस्ट को अब तक 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे 33 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है। जबकि 2 हजार से ज्यादा बार इसे री-ट्वीट किया जा चुका है। इस पर यूजर्स ने खूब मजेदार कमेंट्स किए हैं। दिनेश जोशी नामक एक यूजर ने लिखा है, 'हम उन दिनों को कैसे भूल सकते हैं। टीवी जब बीच में खराब हो जाता था तो उसे जोर से पीटना पड़ता था।' 

Advertisement
वहीं एक अन्य यूजर ने पुराने समय के टेप रिकॉर्डर का फोटो पोस्ट करते हुए  लिखा है, 'मेरे पेरेंट्स के पास ऐसा म्यूजिक प्लेयर हुआ करता था। मुझे याद है, क्योंकि मुझे कैसेट वाइंडर का काम करना पड़ता था।'

एक यूजर ने यहां तक लिख दिया, 'सुना है कि महेंद्र सिंह धोनी अभी भी इस तरह के टीवी सेट का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि उनकी कलाइयां हेलीकॉप्टर शॉट लगाने के लिए काफी मजबूत हैं।'

पोस्ट पर इसके अलावा भी कई रोचक कमेंट्स यूजर्स ने किए हैं। आनंद महिंद्रा के ट्वीट अक्सर यूजर्स के बीच इसी तरह छाए रहते हैं।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.