140 करोड़ की आबादी में केवल 7.5% भारतीयों के पास कारें! आनंद महिंद्रा का रोचक ट्वीट

सर्वे में पता चलता है कि पहाड़ी राज्यों में लोगों के पास ज्यादा कारें हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2022 17:00 IST
ख़ास बातें
  • दिल्ली या महाराष्ट्र की बजाए कश्मीर और गोवा में ज्यादा कारें
  • सर्वे के मुताबिक भारत में केवल 7.5% लोगों के पास ही कार है।
  • गोवा में यह आंकड़ा 45.2 फीसदी है जबकि बिहार में केवल 2% है।

सबसे ज्यादा कार मालिक गोवा में हैं

अगर आप ये सोचते हैं कि दिल्ली, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में लोगों के पास ज्यादा कारें हैं तो आपको यह खबर पढ़ लेनी चाहिए। दिल्ली, मुंबई जैसे घनी आबादी वाले और पैसे वाले शहरों के बारे में अक्सर यही सोचा जाता है कि यहां के हर घर में लोगों के पास कार तो अवश्य होगी। लेकिन ऐसा नहीं है। आनंद महिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भारत का ऐसा नक्शा शेयर किया है जिसमें हर राज्य में प्रति घर कारों के आंकड़े बताए गए हैं। और आपको जानकर हैरानी होगी कि दिल्ली या महाराष्ट्र की बजाए कश्मीर और गोवा जैसे राज्यों में लोगों के पास ज्यादा कारें हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस रोचक मैप के माध्यम से आनंद महिंद्रा ने और क्या जानकारी शेयर की है। 

आनंद महिद्रा अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के कारण चर्चा में रहते हैं। वो अक्सर ट्विटर हैंडल पर कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। कई बार उनकी पोस्ट बहुत ही रोचक होती हैं। आनंद महिंद्रा ने भारत का एक खास मैप अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है जिसमें भारतीय राज्यों में प्रति घर कार रखने वाले लोगों का प्रतिशत बताया गया है। पोस्ट शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने यूजर्स से पूछा है कि आपका इस बारे में क्या ख्याल है? दरअसल इस मैप में जो सर्वे दिखाया गया है, उसमें हर राज्य में प्रति घर कार रखने वालों की संख्या बताई गई है। 

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि 140 करोड़ से ज्यादा आबादी वाले देश में, इस सर्वे के मुताबिक, केवल 7.5% लोगों के पास ही कार है। सबसे ज्यादा कार मालिक गोवा में हैं जबकि सबसे कम कारें बिहार के परिवारों के पास हैं। गोवा में यह आंकड़ा 45.2 फीसदी है जबकि बिहार में केवल 2% है। यहां पर हैरान करने वाली बात ये है कि दिल्ली में केवल 19.4% परिवारों के पास ही कार है। महाराष्ट्र में केवल 8.7% परिवार ही कार मालिक हैं। यह सर्वे नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की ओर से किया 5वां सर्वे है और यह 2019 से 2021 के बीच किया गया है। 

सर्वे में पता चलता है कि पहाड़ी राज्यों में लोगों के पास ज्यादा कारें हैं। इनमें जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम. अरूणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, केरल, पंजाब आदि हैं। वहीं, हरियाणा, गुजरात, मेघालय जैसे राज्यों में 10 फीसदी से कम परिवार कार मालिक हैं। आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट पर यूजर्स के रिएक्शन भी खूब आ रहे हैं। कई यूजर्स इसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट की कमी बता रहे हैं तो कई कोई और वजह। लेकिन आनंद महिंद्रा का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  4. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  10. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  4. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  5. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.