एक हाथ में 16 डोसा की प्लेट बैलेंस करने वाले शख्स से आनंद महिंद्रा हुए इंप्रेस, आप भी देखें वीडियो

महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "हमें 'वेटर प्रोडक्टिविटी' को ओलंपिक गेम्स के रूप में मान्यता दिलाने की जरूरत है। यह सज्जन उस इवेंट में गोल्ड के दावेदार होंगे।"

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 फरवरी 2023 19:23 IST
ख़ास बातें
  • उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है
  • 16 प्लेट को एक हाथ में बैलेंस कर बांट रहा था डोसा
  • महिंद्रा ने हाल ही में अपने पहले e-rupee पेमेंट का वीडियो भी शेयर किया था
आनंद महिंद्रा को जितना उनके बिजनेस के लिए जाना जाता है, उतना ही सोशल मीडिया, खासतौर पर ट्विटर पर एक्टिव रहने के लिए भी जाना जाता है। वे अकसर सोशल मीडिया पर दिलचस्प वीडियो शेयर करते हैं, जिसमें या तो कोई जगब जुगाड दिखाई दे रहा होता है या किसी की मेहनत। उनकी तरफ से एक और लेटेस्ट ट्वीट आया है, जिसमें एक वेटर का वीडियो है, जो एक साथ 16 प्लेटों को अपने एक हाथ में बैलेंस करता दिखाई दे रहा है। 

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक व्यक्ति तैयार हुए डोसा को एक-एक करके प्लेट में रखता और उन प्लेटों को अपने एक हाथ में सेट करता दिखाई देता है। हैरानी इस बात से होती है कि ये वेटर एक हाथ से प्लेट में डोसा रखवाता है और उन प्लेट को एक के बाद एक कुल 16 प्लेटों को अपने दूसरे हाथ में सेट कर लेता है। इसके बाद, यह सर्वर डोसे की प्लेटों को बेहद आराम से बाहर बैठे लोगों को बांट देता है।
Advertisement
 

महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "हमें 'वेटर प्रोडक्टिविटी' को ओलंपिक गेम्स के रूप में मान्यता दिलाने की जरूरत है। यह सज्जन उस इवेंट में गोल्ड के दावेदार होंगे।"

खबर लिखते समय तक इस वीडियो क्लिप को 28 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका था और पोस्ट को करीब 42 हजार लाइक्स मिले थे।
Advertisement

हाल ही में आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने भी E-Rupee में अपना पहला सफल ट्रांजेक्शन किया और इसका एक वीडियो भी लोगों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस वीडियो में दिखाया गया है कि उन्होंने एक फल वाले को e-rupee में पेमेंट किया। उन्होंने पोस्ट के जरिए बताया कि यह उनका ई-रुपी में पहला पेमेंट था। उन्होंने इस डिजिटल करेंसी के बारे में जानने के लिए उसी दिन भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की बोर्ड मीटिंग में भी हिस्सा लिया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Anand Mahindra, Anand Mahindra tweet
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.