नहीं आती है नींद? आनंद महिंद्रा ने बताया उनकी पत्‍नी ने क्‍या सलाह दी

Anand Mahindra Post : इस बार आनंद महिंद्रा ने जो शेयर किया है, उसे आप भी अपने जीवन में आजमा सकते हैं!

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 नवंबर 2022 18:21 IST
ख़ास बातें
  • Erik Solheim नामक यूजर ने किया था एक पोस्‍ट
  • डॉक्‍टर के पर्चे में आनंद नाम था
  • आनंद महिंद्रा ने इस ट्वीट पर दिया मजेदार रिप्‍लाई

Anand Mahindra Post : क्‍या आपको रात में नींद नहीं आती? आनंद महिंद्रा ने बताया है कि उनकी पत्‍नी ने क्‍या सलाह दी

महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन और उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके दिलचस्‍प पोस्‍टों को लोग पसंद करते हैं और पोस्‍ट वायरल भी हो जाते हैं। इस बार आनंद महिंद्रा ने जो शेयर किया है, उसे आप भी अपने जीवन में आजमा सकते हैं! क्‍या आपको रात में नींद नहीं आती? ऐसा अकेले आपके साथ नहीं होता। लाखों लोगों की यही परेशानी है। कई लोग डॉक्‍टर के पास भी पहुंचते हैं। हालांकि आनंद महिंद्रा की पत्नी की सलाह पर गौर किया जाए, तो आपको इस मुश्किल का हल मिल सकता है। यही जानकारी आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है।   

आनंद महिंद्रा ने यह सलाह एक अन्‍य ट्विटर यूजर के पोस्‍ट पर दी है। Erik Solheim नामक यूजर ने अपने पोस्‍ट में एक प्रिस्क्रिप्शन लेटर शेयर किया। इस लेटर में आनंद नाम के एक शख्‍स का नाम है। इसमें लिखा है, पेशेंट नेम- आनंद, डायग्नोज- नींद की कमी, रेकमंडेड ट्रीटमेंट- अपने फोन और कंप्यूटर को कहीं दूर फेंक दें।
 

जवाब में आनंद महिंद्रा लिखते हैं, ऐसा लगता है कि आप मुझे यह ट्वीट कर रहे थे, @ErikSolheim?? वैसे, मेरी पत्नी ने पहले ही मुझे यह प्रिसक्राइब किया था और उसके पास मेडिकल डिग्री भी नहीं है। सोशल मीडिया में आनंद महिंद्रा का यह रिप्‍लाई काफी पसंद किया जा रहा है। 

आनंद महिंद्रा ट्विटर पर बहुत एक्टिव रहते हैं। हाल में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो न्यूयॉर्क के एक टैक्सी ड्राइवर का था। हुआ यूं कि आनंद महिंद्रा के एक मित्र न्यूयॉर्क में थे। उन्होंने सड़क पर साथ में मौजूद कैब ड्राइवर की ओर मोबाइल घुमाकर उनका मैसेज लेना चाहा। कैब ड्राइवर ने भारत की काफी तारीफ की। आनंद महिंद्रा ने इसे तुरंत ट्विटर हैंडल पर शेयर कर दिया। 
Advertisement

वीडियो में कैब ड्राइवर कह रहा है, 'दुनिया पर राज करने वाले भारतीयों से कहना चाहता हूं कि न्यू यॉर्क के इस कैब ड्राइवर को मत भूलियेगा।' उसके बाद कैब ड्राइवर ने शुभ दिन की कामना की और वह चल पड़ा। आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट को वायरल होते देर नहीं लगी। ट्वीट को हजारों लोगों ने लाइक किया। ट्वीट के साथ आनंद महिंद्रा ने भी अपना मैसेज दिया। लिखा कि मेरे एक भारतीय मित्र की मुलाकात न्यूयॉर्क के कैब ड्राइवर से हुई। यह बहुत आनंद देने वाली बात है कि भारत की छवि कैसे दुनियाभर में बदल रही है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy Book6 Edge लैपटॉप स्नैपड्रैगन X2 एलीट के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
  2. Redmi Turbo 5 Launched in India: गेमर्स के लिए 7540mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम वाला मिड-रेंज फोन
  3. Samsung के फ्लिप फोन की गिरी कीमत, मिल रहा 60 हजार से भी ज्यादा सस्ता
  4. Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
  5. CBSE Class 10 Second Board Result का इंतजार खत्म: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
  6. OnePlus 16 में 185Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है BOE डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में 185Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है BOE डिस्प्ले
  2. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, नए Blue Hole कलर का होगा ऑप्शन
  3. AI से चलेंगे, सेल्फ क्लीन भी करेंगे! Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए वैक्यूम क्लीनर
  4. Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कॉरपोरेट इनवेस्टर्स से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा
  6. LYNE Startup 87 पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh की दमदार बैटरी, मिनटों में चार्ज होंगे मोबाइल फोन
  7. यूथ कर रहे डोपामाइन साइट से खरीदारी, जितनी मर्जी करो शॉपिंग, नहीं आएगा कोई भी खर्च
  8. Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद
  9. 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Tecno Spark 50 Pro पेश, Helio G100 Ultimate के साथ गजब हैं फीचर्स
  10. Samsung Galaxy Book6 Edge लैपटॉप स्नैपड्रैगन X2 एलीट के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.