Xiaomi का 'स्मार्ट डॉग' CyberDog वैक्यूम क्लीनर, देखें वीडियो ...

Xiaomi ने अपने CyberDog का एक वीडियो जारी किया है जिसमें Xiaomi के इस चार पैरों वाले रोबोट को देखा जा सकता है। इसके पैरों को भी इस तरह से डिजाइन किया गया है कि वे देखने में कुत्ते के पैरों के जैसे ही दिखते हैं।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 अगस्त 2021 13:19 IST
ख़ास बातें
  • साइबरडॉग की कीमत 9,999 युआन (लगभग 1,540 यूएस डॉलर) है।
  • वीडियो में इस चार पैरों वाले रोबोट को एसेम्बल होता हुआ देख सकते हैं।
  • Xiaomi का यह साइबरडॉग एक जैव प्रेरित रोबोट है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि CyberDog वास्तविक जिन्दगी में कैसे काम करता है।

Xiaomi ने अपने CyberDog का एक वीडियो जारी किया है जिसमें Xiaomi के इस चार पैरों वाले रोबोट को देखा जा सकता है। इसके पैरों को भी इस तरह से डिजाइन किया गया है कि वे देखने में कुत्ते के पैरों के जैसे ही दिखते हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर साइबरडॉग को पेश किया था। यह चार पैरों वाला रोबोट है, जो Boston Dynamic Spot रोबोट कुत्ते के समान कार्य करता है। कंपनी द्वारा जारी किए गए वीडियो में अब CyberDog को चलते और काम करते देखा जा सकता है। 

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार Xiaomi का यह साइबरडॉग एक जैव प्रेरित रोबोट है जो कि NVIDIA के Jetson Xavier NX AI सुपरकंप्यूटर द्वारा एंबेडेड और एज सिस्टम के लिए 128 जीबी के इंडस्ट्रियल ग्रेड एसएसडी के साथ पेअर किया गया है। रोबोट के सिर पर कई कैमरे, माइक्रोफोन और सेंसर देखे जा सकते हैं। इन सभी की मदद से यह मानव आंख के लगभग समान ही अपने सामने आने वाली चीजों को देख और पहचान पाता है। इसमें वॉयस कंट्रोल जैसी फीचर्स भी हैं। यहां तक कि इसे स्मार्टफोन के द्वारा भी कंट्रोल किया जा सकता है। 
Advertisement

Xiaomi के लेटेस्ट वीडियो में देखा जा सकता है कि ये वास्तविक जिन्दगी में कैसे काम करता है। वीडियो में इस चार पैरों वाले रोबोट को एसेम्बल होता हुआ देख सकते हैं और फिर यह उठकर चल पड़ता है। Xiaomi ने इसके टिकाऊपन पर भी काफी जोर दिया है। वीडियो के एक शॉट में इसे बारिश में भी काम करते दिखाया गया है। वीडियो इसकी चपलता और गतिशीलता को भी उजागर करता है। प्रभावशाली रूप से, हम इसे अपने आप एक बैक फ्लिप करते हुए भी देख सकते हैं।


आधिकारिक नोट के अनुसार, साइबरडॉग की कीमत 9,999 युआन (लगभग 1,540 यूएस डॉलर) है और यह एक स्मार्ट प्रोडक्ट है जिसका उपयोग टीवी, वैक्यूम क्लीनर, एयर कंडीशनर और एयर प्यूरीफायर जैसे अन्य स्मार्ट घरेलू उपकरणों को नियंत्रित करने के लिए किया जा सकता है। XiaoAI सिस्टम भी बिल्ट इन है। मार्केट में उपलब्ध होने के बाद इसे देखना दिलचस्प होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi CyberDog Video, Xiaomi CyberDog Features

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  5. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  6. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.