दुनिया की सबसे ऊंची ऑब्‍जर्वेट्री ने शुरू किया काम! कहां लगाई गई? जानें

Worlds highest observatory : इसकी लोकेशन समुद्र तल से 5640 मीटर (18,500 फीट) ऊंचाई पर चिली एंडीज की एक ऊंची चोटी पर है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 मई 2024 14:21 IST
ख़ास बातें
  • टोक्‍यो अटाकामा ऑब्‍जर्वेट्री ने शुरू किया काम
  • यह दुनिया की सबसे ऊंची ऑब्‍वजर्वेट्री है
  • जापान की टोक्‍यो यूनिवर्सिटी ने किया है तैयार

यह अटाकामा लार्ज मिलीमीटर एरे (Atacama Large Millimeter Array) से भी ऊंची है।

Photo Credit: utokyo

क्‍या आप जानते हैं दुनिया की सबसे ऊंची खगोलीय साइट (astronomical site) कौन सी है। इसका नाम है- टोक्‍यो अटाकामा ऑब्‍जर्वेट्री (Tokyo Atacama Observatory)। जापान की यूनिवर्सिटी ने 26 साल पहले इस ऑब्‍जर्वेट्री को तैयार करने का प्‍लान बनाया था। यह ऑब्‍जर्वेट्री अब तैयार है। इसकी लोकेशन समुद्र तल से 5640 मीटर (18,500 फीट) ऊंचाई पर चिली एंडीज की एक ऊंची चोटी पर है। यह अटाकामा लार्ज मिलीमीटर एरे (Atacama Large Millimeter Array) से भी ऊंची है। 

स्‍पेसडॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, यह जगह इंसानों के रहने लायक नहीं है, क्‍योंकि यहां की जलवायु शुष्‍क है। बहुत ज्‍यादा ऊंचाई की वजह से यहां का वातावरण काफी ठंडा है। हालांकि ऐसी जगहें इन्‍फ्रारेट टेलीस्‍कोप जैसे- TAO के लिए बेस्‍ट होती हैं, क्‍योंकि नमी कम होने के कारण यहां से कोई भी स्‍पेस ऑब्‍जर्वेशन आसानी से किया जा सकता है।  

रिपोर्ट के अनुसार, टोक्यो यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर युजुरु योशी ने साल 1998 से इस टेलीस्‍कोप को बनाने का काम देखा। योशी ने एक बयान में कहा कि उतनी ऊंचाई पर टेलीस्‍कोप का निर्माण करना तकनीकी तौर पर बहुत चुनौतीपूर्ण था। चिली की सरकार ने इसमें मदद की। खास यह है कि इतनी ऊंचाई पर वैज्ञानिकों की देखरेख में वहां की गवर्नमेंट भी सपोर्ट करेगी। 

टीएओ टेलीस्‍कोप 6.5 मीटर का है। उसमें दो साइंस इंस्‍ट्रूमेंट लगे हैं। ये इन्फ्रारेड में ब्रह्मांड को देखने के लिए डिजाइन किए गए हैं। टेलीस्‍कोप में लगे एक इंस्‍ट्रूमेंट का नाम SWIMS है। यह शुरुआती ब्रह्मांड में आकाशगंगाओं की इमेज कैप्‍चर करेगा ताकि पता लगाया जा सके कि उनमें धूल और गैस कैसे जमा हुई। 

दूसरे इंस्‍ट्रुमेंट का नाम मिमिजुकु (MIMIZUKU) है। वह धूल की प्राइमर्डियल डिस्क करेगा। इसी डिस्‍क के अंदर तारों और आकाशगंगाओं का निर्माण होता है। TAO को के निर्माण से पहले वैज्ञानिकों ने उसकी जगह पर एक मिनी TAO लगाया था, जिसका व्‍यास 1 मीटर था। साल 2009 में मिनी TAO के लगने के दो साल बाद उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हुआ था। अब यह कामयाबी TAO को मिल सकती है।  
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  2. Flipkart Freedom Sale: ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Google का 48MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  3. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G Max Launched: 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ मोटो जी मैक्स पेश, जानें कीमत और फीचर्स
  2. PM Surya Ghar: घर पर सोलर पैनल लगवाने पर सरकार दे रही ₹78000 की सब्सिडी, ऐसे करें अप्लाई
  3. Chandra Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के बाद अब रक्षाबंधन पर लगने जा रहा चंद्र ग्रहण! किन देशों में दिखेगा नजारा, जानें
  4. Solar Power Yacht: सूरज की रोशनी से बोट ने पूरी की 5500 किमी की समुद्री यात्रा, नहीं पड़ी डीजल की जरूरत
  5. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  6. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. 21 हजार की छंटनी के बाद Oracle से फिर जाएंगी नौकरियां! AI में निवेश बना वजह
  8. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
  9. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  10. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.