तुर्की-सीरिया में भूकंप ने इतना विनाश क्‍यों मचाया? जानें 3 बड़ी वजहें

Turkey Syria earthquake : इसकी वजह इस क्षेत्र की टेक्‍टोनिक प्‍लेट्स, नरम मिट्टी और भूकंपरोधी बिल्डिंगों का सही निर्माण ना होना बताया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 फरवरी 2023 13:18 IST
ख़ास बातें
  • इस भूकंप का वैज्ञानिक पक्ष भी गौर करने लायक है
  • तीन वजहों ने इस भूकंप को विनाशकारी बना दिया
  • इसे शताब्‍दी का तीसरा सबसे घातक भूकंप बताया गया है

Turkey Syria earthquake : सोमवार को आए भूकंप की वजह ईस्ट एनाटोलियन फॉल्ट को माना जा रहा है, जहां अरेबियन और एनाटोलियन प्लेट्स घर्षण द्वारा एकसाथ लॉक्‍ड हैं।

दुनिया के दो देश इस वक्‍त एक बड़ी आपदा से जूझ रहे हैं। तुर्की और सीरिया में सोमवार को आए विनाशकारी भूकंप में अबतक 12 हजार से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई है। हजारों लोग घायल हैं। मलबे में दबे हुए हैं। जिंदगी से जंग लड़ते लोगों की मदद के लिए दुनियाभर के देशों से राहत टीमें तुर्की और सीरिया पहुंच रही हैं। तुर्की और सीरिया में आया भूकंप सबसे बड़े भूकंपों में से एक माना जा रहा है। सवाल उठता है कि यह भूकंप इतना घातक क्यों था? 

लाइव साइंस की एक रिपोर्ट में यह बताने की कोशिश की गई है। रिपोर्ट कहती है कि तुर्की और सीरिया में आए भूकंप का केंद्र दक्षिणी तुर्की में नूर्दगी शहर के पास था। इसे पिछली एक शताब्‍दी का तीसरा सबसे घातक भूकंप बताया गया है। आखिर यह भूकंप इतना घातक क्‍यों बन गया? जानमाल का नुकसान इतने बड़े पैमाने पर क्‍यों हुआ? 

रिपोर्ट में इसकी वजह इस क्षेत्र की टेक्‍टोनिक प्‍लेट्स, नरम मिट्टी और भूकंपरोधी बिल्डिंगों का सही निर्माण ना होना बताया गया है। लिखा गया है कि दक्षिणपूर्व तुर्की और उत्तर पश्चिमी सीरिया का इलाका भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है। यह क्षेत्र तीन विशाल टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन पर स्थित है। ये प्‍लेटें हैं- अफ्रीकन, एनाटोलियन और अरेबियन। इनमें टकराव और स्नैगिंग की वजह से इलाके में भूकंप आता है। 

सोमवार को आए भूकंप की वजह ईस्ट एनाटोलियन फॉल्ट को माना जा रहा है, जहां अरेबियन और एनाटोलियन प्लेट्स घर्षण द्वारा एकसाथ लॉक्‍ड हैं। रिपोर्ट कहती है कि कई दशकों तक विपरीत दिशाओं में धीरे-धीरे दूर जाने के बाद दो प्लेटों के बीच इतना तनाव हो गया कि उनका संपर्क बिंदु ‘स्ट्राइक स्लिप' हो गया। इस वजह से इलाके में बड़ा भूकंप आया। कुछ वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि ईस्‍ट एनाटोलियन फॉल्‍ट पर यह तनाव सदियों से बन रहा होगा, लगभग 300 साल से। 
Advertisement

भूकंप के तबाही मचाने की एक वजह यह भी बताई गई है कि ईस्ट एनाटोलियन फॉल्ट तुर्की और सीरिया की घनी आबादी के नीचे स्थित है। सोमवार को आया भूकंप कम गहरा था। यह पृथ्‍वी की सतह से महज 18 किलोमीटर नीचे था। इसका सीधा मतलब है कि भूकंप की ऊर्जा पूरी तरह से सतह पर उभर आई और उसने घरों को हिलाना शुरू कर दिया। 
Advertisement

बिल्डिंगें हिलने से नींव पर असर हुआ। रिपोर्ट कहती है कि इस इलाके की मिट्टी पर्याप्‍त नम है और खतरनाक भूकंप को झेल नहीं सकती। इस भूकंप से जानमाल का नुकसान इसलिए भी अधिक हुआ, क्‍योंकि भूकंप एकदम सुबह आया, जब ज्‍यादातर लोग सो रहे थे। उन्‍हें बचने के लिए समय नहीं मिला होगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  2. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आरोपों पर आया कंपनी का जवाब
  3. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  5. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  6. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  7. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  8. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  10. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.