कौन हैं अक्षता कृष्णमूर्ति? मंगल ग्रह पर Nasa का मार्स रोवर चलाने वालीं पहली भारतीय, जानें पूरा मामला

Who is Akshata Krishnamurthy : अक्षता ने अपनी उपलब्‍ध‍ि को इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है। उन्‍होंने लिखा, कोई भी सपना कभी भी बहुत बड़ा या क्रेजी नहीं होता।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2023 15:56 IST
ख़ास बातें
  • अक्षता कृष्णमूर्ति एक भारतीय हैं
  • वह नासा की जेट प्रोपल्‍शन लेबोरेटरी में काम करती हैं
  • उन्‍होंने नासा के मार्स रोवर को किया ऑपरेट

अक्षता उन चुनिंदा भारतीयों में से हैं, जिन्‍हें फुल-टाइम नासा की जेट प्रोपल्‍शन लेबोरेटरी (Nasa JPL) के साथ काम करने का मौका मिला है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के साथ काम करना दुनियाभर के वैज्ञानिकों का सपना होता है। एक भारतीय महिला ‘अक्षता कृष्णमूर्ति' (Akshata Krishnamurthy) ने नासा के साथ काम करते हुए इतिहास रचा है। वह नासा के मार्स रोवर (Mars rover) को ऑपरेट करने वालीं पहली भारतीय बन गई हैं यानी उन्‍होंने मंगल ग्रह पर रोवर चलाया है। अक्षता उस मिशन में शामिल रहीं, जिसके तहत नासा ने मंगल ग्रह से सैंपल इकट्ठा किए थे। इन सैंपलों को अगले कुछ वर्षों में पृथ्‍वी पर लाया जाएगा।   

अक्षता ने अपनी उपलब्‍ध‍ि को इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है। उन्‍होंने लिखा, कोई भी सपना कभी भी बहुत बड़ा या क्रेजी नहीं होता। खुद पर भरोसा रखें और काम करते रहें! मेरा वादा है कि अगर आप कड़ी मेहनत करेंगे तो वहां जरूर पहुंचेंगे।
Advertisement
 

अक्षता की शिक्षा की बात करें, तो उन्‍होंने MIT (मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलजी) से पीएचडी की है। वह उन चुनिंदा भारतीयों में से हैं, जिन्‍हें फुल-टाइम नासा की जेट प्रोपल्‍शन लेबोरेटरी (Nasa JPL) के साथ काम करने का मौका मिला है। लिंक्डइन पर उनकी प्रोफाइल से पता चलता है कि अक्षता, नासा में प्रिंसिपल इन्‍वेस्टिगेटर और मिशन साइंस फेज लीड की जिम्‍मेदारी निभा रही हैं। वह पिछले करीब 5 साल से नासा में काम कर रही हैं। 
Advertisement
 

13 साल पहले पहुंचीं अमेरिका, लक्ष्‍य पर डटी रहीं

इंस्‍टाग्राम पर अपनी जर्नी शेयर करते हुए अक्षता ने बताया है कि वह 13 साल पहले अमेरिका गईं। उनका सपना था नासा में काम करना और पृथ्‍वी व मंगल से जुड़े साइंस व रोबोटिक ऑपरेशंस को लीड करना। क्‍योंकि वीजा में वह एक विदेशी नागरिक थीं, इसलिए कई लोगों ने उन्‍हें उनका फील्‍ड बदलने की सलाह दी। कहा कि कुछ और प्‍लान करो। अक्षता के मुताबिक वह अपने लक्ष्‍य पर फोकस्‍ड रहीं। एमआईटी से पीएचडी ने उनके नासा में पहुंचने का रास्‍ता खोल दिया। 

पर्सवरेंस रोवर ने जुटाए थे मंगल से सैंपल 
Advertisement
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के पर्सवेरेंस रोवर (Perseverance rover) ने मंगल ग्रह से सैंपल जुटाए थे। नासा ने इसी काम की बात शेयर की है। उनके वीडियो को 7 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिले हैं। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.