Video : चंद्रमा से कुछ इस अंदाज में पृथ्‍वी पर लौटा ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट, देखें वीडियो

Orion spacecraft Video : ओरियन ने साउंड की स्‍पीड से भी 32 गुना तेज रफ्तार के साथ पृथ्‍वी के वायुमंडल में एंट्री की थी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2023 19:07 IST
ख़ास बातें
  • नासा ने शेयर किया ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट का वीडियो
  • पिछले साल स्‍पेसक्राफ्ट ने किया था पृथ्‍वी के वायुमंडल में प्रवेश
  • उस वक्‍त के हालात को दर्शाता है यह वीडियो

नासा ने ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट को इस मकसद से डिजाइन किया है कि वह एक दिन अंतरिक्ष यात्रियों को डीप स्‍पेस में लेकर जाएगा।

Photo Credit: Screen Grab

Orion spacecraft Return Video : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने पिछले साल आर्टिमिस-1 मिशन (Artemis 1) को लॉन्‍च किया था। मिशन के तहत ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट (Orion spacecraft) को चंद्रमा के करीब भेजा गया। 25 दिनों में 22 लाख किलोमीटर का सफर पूरा करके ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट 11 दिसंबर 2022 को वापस पृथ्‍वी पर लौट आया था। इस वाकये के एक साल पूरा होने के बाद नासा ने एक दिलचस्‍प वीडियो शेयर किया है। वीडियो में ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट को पृथ्‍वी के वायुमंडल में री-एंट्री करते हुए देखा जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, ओरियन ने साउंड की स्‍पीड से भी 32 गुना तेज रफ्तार के साथ पृथ्‍वी के वायुमंडल में एंट्री की थी।  

नासा ने ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट को इस मकसद से डिजाइन किया है कि वह एक दिन अंतरिक्ष यात्रियों को डीप स्‍पेस में लेकर जाएगा। नासा के लेटेस्‍ट वीडियो में देखा जा सकता है कि ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट ने जब पृथ्‍वी के वायुमंडल में एंट्री की, तो माहौल कैसा था। वीडियो में स्‍पेसक्राफ्ट के बाहर चिंगारी निकलती हुई दिखाई देती हैं। काफी कर्कश आवाज भी आती है। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, पृथ्‍वी के वायुमंडल में प्रवेश करते हुए ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट या कैप्‍सूल को 2,800 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान का सामना करना पड़ा। उस मिशन का एक मुख्य लक्ष्य ओरियन कैप्‍सूल की हीट शील्ड का परीक्षण करना भी था। ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट काफी हद तक इसमें कामयाब रहा। 
 

ओरियन कैप्‍सूल को सबसे पहले साल 2014 में टेस्‍ट किया गया था। हालांकि तब वह पृथ्‍वी की कक्षा में ही रहा था और 20 हजार मील प्रति घंटे की रफ्तार से वापस आया था। पिछले साल पहली बार वह चंद्रमा का चक्‍कर लगाकर पृथ्‍वी पर लौटा। 
Advertisement

नासा के आर्टिमिस मिशन का मकसद इंसान को दोबारा चांद पर भेजना है। आर्टिमिस-1 मिशन के जरिए उसने ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट को टेस्‍ट किया है। आने वाले आर्टिमिस मिशन में इंसान को भी रवाना किया जाएगा, लेकिन अंतरिक्ष यात्री चांद पर लैंड नहीं करेंगे। वो सिर्फ चांद का चक्‍कर लगाकर पृथ्‍वी पर लौटेंगे। इस दशक के आखिर तक नासा की योजना चांद पर इंसान को दोबारा उतारने की है। 


Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
  2. Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  3. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  4. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  5. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  2. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
  3. Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Amazon Prime Day सेल में Samsung फोन खरीदें Rs 25 हजार तक सस्ते!
  5. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
  6. ₹27000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Goat Sale में आया धांसू ऑफर
  7. ₹30000 में आने वाले स्मार्टफोन Amazon Prime Day Sale में हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  8. 6 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! जबरदस्त ऑफर
  9. फिल्मों की पायरेसी पर सरकार ने दिया Telegram को नोटिस
  10. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.