• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Asteroid Attack on Germany: जर्मनी के आसमान में फटा एस्‍टरॉयड, सिर्फ 3 घंटा पहले जान पाए साइंटिस्‍ट, देखें Video

Asteroid Attack on Germany: जर्मनी के आसमान में फटा एस्‍टरॉयड, सिर्फ 3 घंटा पहले जान पाए साइंटिस्‍ट, देखें Video

यह घटना इसलिए अहम है क्‍योंकि वैज्ञानिकों को इस एस्‍टरॉयड के इम्‍पैक्‍ट का पता महज 3 घंटे पहले चला था।

Asteroid Attack on Germany: जर्मनी के आसमान में फटा एस्‍टरॉयड, सिर्फ 3 घंटा पहले जान पाए साइंटिस्‍ट, देखें Video

Photo Credit: @SquigglyVolcano

ऐसा आठवीं बार हुआ है, जब वैज्ञानिकों ने किसी एस्‍टरॉयड को पृथ्‍वी पर टकराने से पहले देखा हो।

ख़ास बातें
  • जर्मनी के आसमान में जल गया एस्‍टरॉयड
  • इम्‍पैक्‍ट से कुछ देर पहले ही चल पाया पता
  • हंगरी के एक एस्‍ट्रोनॉमर को सबसे पहले चला पता
विज्ञापन
Asteroid Attack over Berlin! : जर्मनी के बर्लिन में आसमान में रविवार की अल सुबह एक हैरान करने वाली घटना देखी गई। एक बहुत छोटा एस्‍टरॉयड बर्लिन के पास पृथ्वी के वायुमंडल में टकरा गया और जल उठा। उससे जो रोशनी निकली, वह वीडियो में कैप्‍चर होकर सोशल मीडिया पर पहुंच गई। यह घटना इसलिए अहम है क्‍योंकि वैज्ञानिकों को इस एस्‍टरॉयड के इम्‍पैक्‍ट का पता महज 3 घंटे पहले चला था। स्‍पेसडॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार ऐसा आठवीं बार हुआ है, जब वैज्ञानिकों ने किसी एस्‍टरॉयड को पृथ्‍वी पर टकराने से पहले देखा हो।  

रिपोर्ट के अनुसार, 2024 BXI नाम के एस्‍टरॉयड को सबसे पहले क्रिस्टियान सरनेक्‍जकी नाम के एस्‍टरॉयड हंटर ने खोजा। वह हंगरी में कोंकोली ऑब्‍जर्वेट्री के पिस्जकेस्टेटो माउंटेन स्टेशन के एक एस्‍ट्रोनॉमर हैं। उन्होंने ऑब्‍जर्वेट्री की 60-सेमी श्मिट दूरबीन का इस्‍तेमाल करके एस्‍टरॉयड को खोजा। उसके फौरन बाद नासा ने एक डिटेल में बताया कि वह कब और कहां टकराएगा। 
 

उत्तरी जर्मनी के लीपजिग (Leipzig) में यह घटना कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक एस्‍टरॉयड आसमान में तेजी से जल उठता है। वह कुछ सेकंड तक दिखने के बाद ओझल हो जाता है। इम्‍पैक्‍ट से पहले एस्‍टरॉयड का आकार 3.3 फीट आंका गया था। 

रिपोर्ट के अनुसार, एस्‍ट्रोनॉमर सरनेक्‍जकी ने हाल के वर्षों में कई एस्‍टरॉयड्स का पता लगाया है। उनमें एस्‍टरॉयड 2022 EB5 भी शामिल है, जिसे पृथ्‍वी के वायुमंडल में प्रवेश से महज 2 घंटे पहले खोजा गया था। 
 

क्‍या हैं एस्‍टरॉयड 

नासा के अनुसार, इन्‍हें लघु ग्रह भी कहा जाता है। जैसे हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं, उसी तरह एस्‍टरॉयड भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। लगभग 4.6 अरब साल पहले हमारे सौर मंडल के शुरुआती गठन से बचे हुए चट्टानी अवशेष हैं एस्‍टरॉयड। वैज्ञानिक अभी तक 11 लाख 13 हजार 527 एस्‍टरॉयड का पता लगा चुके हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सबसे बड़ी स्क्रीन वाला फोन Nubia Neo 5 Max हुआ 7000mAh बैटरी के साथ पेश, जानें सबकुछ
  2. पुरानी UPI ID नहीं पसंद? मिनटों में बदलें, जानें आसान तरीका
  3. Oppo Find X9s मिल रहा Rs 4000 सस्ता! Flipkart पर बड़ा डिस्काउंट
  4. Apple के iPhone 18 Pro और iPad Mini के पैनल की मैन्युफैक्चरिंग कर रही Samsung Display
  5. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X Fold 6, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. India vs Ireland T20I Live: आयरलैंड ने दिया 190 रन का लक्ष्य, मोबाइल और लैपटॉप पर यहां देखें लाइव
  7. Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम
  8. Nubia Air Pro: 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Nubia का लेटेस्ट, और स्लिम फोन लॉन्च, जानें कीमत
  9. Realme 16, 16 Pro, Pro+ फोन हुए Rs 4000 तक महंगे! जानें नई कीमत
  10. Redmi Note 17 Pro में मिल सकती है 9,000mAh की पावरफुल बैटरी, 3C प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »