ऐसे UFO जिन्‍होंने पायलटों को कर दिया हैरान, 14 साल में 60 घटनाएं, FAA ने रिलीज की रिपोर्ट, आप भी पढ़ें

लिस्‍ट में 1 जनवरी 2008 से वर्तमान तक UFO या तथाकथित अनआइडेंटिफाइड एरियल फिनामनान (Phenomenon) (UAP) देखे जाने के मामले शामिल हैं।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 जुलाई 2022 14:54 IST
ख़ास बातें
  • अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट (UFO) दुनिया के लिए रहस्‍य बने हुए हैं
  • दुनियाभर में इन्‍हें रिपोर्ट किया जाता है
  • फेडरल एविएशन एडमिनिस्‍ट्रेशन ने इनसे जुड़ी एक रिपोर्ट पेश की है

इनमें से एक घटना जुलाई 2020 की बताई जाती है। तब एक पायलट ने आसमान में सिगार के आकार का ऑब्‍जेक्‍ट देखा था।

अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट (UFO) दुनिया के लिए रहस्‍य बने हुए हैं। पायलटों द्वारा इन्‍हें देखा जाना आम है। अमेरिका में ऐसे सैकड़ों वाकये हैं, जिनमें एयरफोर्स से लेकर चार्टर्ड फ्लाइट उड़ा रहे पायलटों ने UFO देखे। अब अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्‍ट्रेशन (FAA) ने पायलटों द्वारा देखे गए आश्‍चर्यजनक UFO की एक रिपोर्ट रिलीज की है, जिनमें पायलट और UFO के बीच नजदीकी सामना हुआ था। FAA ने इसे ‘नजदीकी चूक' के रूप में कैटिगराइज किया है। रिपोर्टों की इस लिस्‍ट में 1 जनवरी 2008 से वर्तमान तक UFO या तथाकथित अनआइडेंटिफाइड एरियल फिनामनान (Phenomenon) (UAP) देखे जाने के मामले शामिल हैं। 

इस लिस्‍ट में बीते 14 साल में 60 से ज्‍यादा घटनाओं का जिक्र है, जिनमें पायलट और वह ऑब्‍जेक्‍ट एक-दूसरे के बेहद करीब थे। यह लिस्‍ट ब्लैक वॉल्ट पर पब्‍लिश हुई है। डेली स्‍टार की रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से कुछ अज्ञात चीजें ड्रोन लगती हैं, जिन्‍हें शायद कोई नौसिखिया उड़ा रहा होगा। हालांकि कई ऑब्‍जेक्‍ट्स के बारे में तर्क देना सही नहीं होगा। यानी वो क्‍या थीं, इस बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता। 
Advertisement

इनमें से एक घटना जुलाई 2020 की बताई जाती है। तब एक पायलट ने आसमान में सिगार के आकार का ऑब्‍जेक्‍ट देखा था। वह ज्‍यादा ऊंचाई पर नहीं था और बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा था। उस रहस्‍यमयी ऑब्‍जेक्‍ट का रंग सिल्‍वर और वाइट था। वह लगभग एक ट्रांसपैरंट ऑब्‍जेक्‍ट था, जिसमें कोई साउंड नहीं था। लिस्‍ट में ‘स्‍टार' जैसे एक ऑब्‍जेक्‍ट को भी शामिल किया गया है। उसे एक एयरलाइन के पायलट ने ऑब्‍जर्व किया था। वह भी बहुत तेजी से अपनी ऊंचाई को बदल रहा था। 

रिपोर्ट कहती है कि सभी पायलट UFO देखे जाने की जानकारी नहीं देते हैं, उन्‍हें अपनी इमेज की चिंता रहती है। ऐसी ही एक घटना में साल 2013 में एरिजोना में कई लोगों ने आकाश में एक रहस्यमयी ‘रोशनी की रेखा' देखी। रडार ऑपरेटरों ने जब आकाश में उड़ रहे एक पायलट से इस बारे में संपर्क किया, तो उसने भी इसे कन्‍फर्म किया, लेकिन पायलट ने इस घटना को UFO हॉटलाइट को रिपोर्ट करने से इनकार कर दिया। कुछ मामलों में तो ये ऑब्‍जेक्‍ट एयरलाइनर का पीछा करते दिखाई दिए थे। 
Advertisement

रिसर्चर काइल वारफेल ने इन घटनाओं से जुड़े दृश्‍य रिलीज करने का अनुरोध किया था। उन्‍होंने कहा कि दुनिया भर में हर साल सैकड़ों-हजारों UAP देखे जाते हैं और हजारों वाकये ऐसे होते हैं जो रिपोर्ट नहीं किए जाते। वह आश्वस्त है कि अमेरिकी सरकार जानती है कि ये ऑब्‍जेक्‍ट्स क्या हैं, लेकिन किसी वजह से वह जानकारी को गुप्‍त रख रही है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.