सर्दियों की आखिरी पूर्णिमा आज, जानें इसे क्‍यों कहते हैं Worm Moon

वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट आज वॉर्म मून के खास नजारे को कैमरों में कैद करेगा। वह रोम के ऊपर चमकते चांद को दिखाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 मार्च 2023 17:40 IST
ख़ास बातें
  • आज यानी मंगलवार को पूर्णिमा है
  • भारत में इसे शाम 6.30 बजे से देखा जा सकेगा
  • इस सर्दियों की आखिरी पूर्णिमा है आज

इस साल 13 पूर्णिमाएं होंगी। अगस्‍त महीने में 2 पूर्णिमाएं नजर आएंगी।

इस बार की सर्दियों की आखिरी पूर्णिमा आज भारत समेत तमाम देशों में दिखाई देगी। इसे वॉर्म मून (Worm Moon) भी कहा जाता है। यह नाम अमेरिका के मूल निवासियों द्वारा दिया गया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आज शाम 6.30 बजे से पूर्णिमा का शानदार नजारा आसमान में देखा जा सकेगा। अगर आप के इलाके में मौसम साफ नहीं है। आसमान में बादलों का डेरा है, तो परेशान ना हों। वॉर्म मून को ऑनलाइन लाइव भी देख सकते हैं, जिसकी जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार, वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट आज वॉर्म मून के खास नजारे को कैमरों में कैद करेगा। वह रोम के ऊपर चमकते चांद को दिखाएगा। प्रोजेक्‍ट की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर इसे लाइव देखा जा सकेगा। 

वॉर्म मून नाम कहां से आया? इस बारे में आमतौर पर माना जाता है कि यह मौसम सर्दियों का अंत और वसंत का आरंभ होता है। केंचुए धरती पर दिखाई देने लगते हैं, जिससे पक्षियों के भोजन में बढ़ोतरी होती है। हालांकि स्‍पेसडॉटकॉम ने बताया है कि यह नाम कृमि की एक अलग प्रजाति से संबंधित हो सकता है और अमेरिकी जनजातियों द्वारा दिया गया है। 

आज दिखाई देने वाली पूर्णिमा को कई और नाम भी अतीत से ही दिए गए हैं। इनमें शामिल हैं- ईगल मून, द गूज मून और क्रो कम्स बैक मून। बहरहाल, बीते कई दिनों से चंद्रमा आसमान को रोशन कर रहा है, जो आज शाम सबसे ज्‍यादा चमकदार नजर आएगा और अगले कुछ दिनों तक पृथ्‍वी को यूं ही रोशन करेगा। यह ऐसी पूर्णिमा है, जो पृथ्वी पर कहीं से भी दिखाई देती है, लेकिन आपके इलाके का आसमान साफ होना चाहिए। 
 

अगस्‍त में होंगी 2 पूर्णिमाएं

रिपोर्टों के अनुसार, इस साल 13 पूर्णिमाएं होंगी। अगस्‍त महीने में 2 पूर्णिमाएं नजर आएंगी। भारत की बात करें, तो आज दिखाई देने वाली पूर्णिमा लोगों को साफ-साफ नजर आनी चाहिए। उत्तर भारत में मौसम साफ नजर आ रहा है। अगर आपको पूर्णिमा नहीं दिखाई देती, तो आप यह नजारा ऑनलाइन देख सकते हैं।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro+ vs Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. RedMagic Gaming Tablet 5 Pro में मिलेगा 9.06 इंच OLED पैनल, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  2. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  4. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  5. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
  6. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max के कैमरा में होगा बड़ा अपग्रेड! सेंसर साइज को लेकर खुलासा
  7. Bitcoin में बड़ी गिरावट, टेक्नोलॉजी शेयर्स में बिकवाली का पड़ा असर
  8. Amazon का बड़ा ऐलान! 300 शहरों में मिलेगी फास्ट डिलीवरी, पार्टनर्स के बच्चों को स्कॉलरशिप
  9. सुपरकार जैसा डिजाइन वाला Infinix फोन भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर भी मिलेगा डिस्प्ले, जानें कीमत
  10. iPhone यूजर्स के लिए बड़ी राहत! Google Meet में अब चुटकी में करें मीटिंग जॉइन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.