July full Moon 2024 : 21 जुलाई की पूर्णिमा को दिखेगा थंडर और बक मून, जानें इसके बारे में

July full Moon : 21 जुलाई की शाम करीब 4 बजे से थंडर मून की शुरुआत हो जाएगी और चांद को अगली सुबह तक देखा जा सकेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 जुलाई 2024 14:37 IST
ख़ास बातें
  • 21 जुलाई को दिखेगा पूर्णिमा का चांद
  • इसे थंडर और बक मून भी कहा जाता है
  • लेकिन यह नहीं होगा सुपरमून

यह उन लोगों के लिए खास मौका होगा, जो खगोलीय घटनाओं में दिलचस्‍पी रखते हैं।

Photo Credit: BBC

July full Moon : पिछले महीने 21 जून को दुनिया ने पूर्णिमा के मौके पर ‘स्‍ट्रॉबेरी मून' का शानदार नजारा देखा। अब जुलाई महीने में भी 21 तारीख को ही पूर्णिमा का चंद्रमा नजर आएगा। इसे थंडर मून (Thunder Moon) कहा जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 21 जुलाई की शाम करीब 4 बजे से थंडर मून की शुरुआत हो जाएगी और चांद को अगली सुबह तक देखा जा सकेगा। खास यह है कि उस दिन चांद के साथ बुध ग्रह भी नजर आएगा। यह उन लोगों के लिए खास मौका होगा, जो खगोलीय घटनाओं में दिलचस्‍पी रखते हैं। 
 

क्‍या होता है फुल मून 

फुल मून यानी पूर्णिमा तब होती है, जब चंद्रमा आकाश में एक पूर्ण चक्र की तरह नजर आता है। चंद्रमा खुद से कोई रोशनी जनरेट नहीं करता। ऐसे में पूर्णिमा तब होती है जब चंद्रमा, पृथ्‍वी से सूर्य की विपरीत दिशा में होता है।  
 

जुलाई की पूर्णिमा को कहते हैं बक मून (Buck Moon)

जुलाई की पूर्णिमा को बक मून (Buck Moon) भी कहा जाता है। यह नाम मूल अमेरिक‍ियों ने दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जुलाई वह समय होता है जब मेल हिरनों के नए सींग उगना शुरू हो जाते हैं। इस वजह से जुलाई की पूर्णिमा को बक मून कहा जाता है।
 

इस साल 4 सुपरमून 

जुलाई की पूर्णिमा सुपरमून नहीं है। इस साल 4 सुपरमून दिखाई देंगे, लेकिन जुलाई की पूर्णिमा इसमें शामिल नहीं है। बीबीसीस्‍काईनाइट के अनुसार, पहला सुपरमून 19 अगस्‍त को नजर आएगा। उसके बाद 18 सितंबर, 17 अक्‍टूबर और 15 नवंबर को तीन और सुपरमून दिखाई देंगे।  

पूर्णिमा एक ऐसी खगोलीय घटना होती है, जिसे हर कोई बिना रुकावट देख सकता है। कोई टेलिस्‍कोप इसके लिए नहीं चाहिए। हालांकि अगर आप बुध ग्रह को करीब से देखना चाहते हैं, तो टेलिस्‍कोप की मदद ले सकते हैं, बशर्ते कि आपके एरिया का मौसम साफ हो।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE vs Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
  2. अपने फोन या लैपटॉप में कैसे खोजें वाई-फाई का पासवर्ड, ये तरीका आएगा काम
  3. 8000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, देखें पूरी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  2. 50MP कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro, 11S Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
  4. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  5. Lava Shark 2 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: बजट में 120Hz डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ!
  6. फ्री X अकाउंट यूज करते हैं? Elon Musk की कंपनी ने बदल दिए कई नियम
  7. क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली से दो सप्ताह के निचले लेवल पर Bitcoin  
  8. भारत में AI फोटो का क्रेज बेकाबू! ChatGPT Images 2.0 ने पार किया 1 अरब का आंकड़ा
  9. Vodafone Idea के नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान पेश, अब 30 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा 70GB इंटरनेट
  10. Sony Inzone H6 Air हेडफोन हुए दमदार गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.