अपने बच्‍चों को ही खा जाती है यह मछली, वैज्ञानिकों ने खोज निकाली

कुछ ऐसे सबूत भी मिले हैं, जो बताते हैं कि कई बार ये मछली तब अपने बच्‍चों को खा जाती है, जब वो परिपक्‍व होने वाले होते हैं और उन्‍हें मुंह से बाहर निकालने का वक्‍त आ जाता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 नवंबर 2022 12:52 IST
ख़ास बातें
  • सिक्लिड मछली अपने 40 फीसदी बच्‍चों को खा जाती है
  • करीब दो हफ्ते तक बच्‍चों को मुंह में रखती है यह मछली
  • इस दौरान वह नियमित खाना भी नहीं खाती

इस नतीजे तक पहुंचने के लिए रिसर्चर्स ने मछलियों की प्रजनन संबंधी आदतों (reproductive habits) के बारे में जानना शुरू किया।

मछलियों की दुनिया बहुत विशाल है। एक पोखर से समुद्र तक फैला उनका जीवन कई रहस्‍यों को समेटे हुए है। दुनियाभर की यूनिवर्सिटीज में मछलियों के व्‍यवहार और जीवन को समझने से जुड़ीं रिसर्च होती रहती हैं। ऐसी ही एक रिसर्च में सेंट्रल मिशिगन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने दिलचस्‍प जानकारी जुटाई है। उन्‍होंने पाया है कि सिक्लिड मछली (Cichlid fish), जो अपने अंडों को निषेचित (fertilised) करने के बाद करीब दो हफ्तों तक बच्‍चों को अपने मुंह में पालती है, उनमें से से 40 फीसदी बच्‍चों को खा जाती है। कुछ ऐसे सबूत भी मिले हैं, जो बताते हैं कि कई बार ये मछली तब अपने बच्‍चों को खा जाती है, जब वो परिपक्‍व होने वाले होते हैं और उन्‍हें मुंह से बाहर निकालने का वक्‍त आ जाता है।    

इस नतीजे तक पहुंचने के लिए रिसर्चर्स ने मछलियों की प्रजनन संबंधी आदतों (reproductive habits) के बारे में जानना शुरू किया। एक लैब में हुई रिसर्च में शोधकर्ताओं ने देखा कि करीब 80 मछलियों ने निषेचित हुए अंडों को 2 सप्‍ताह तक तो अपने मुंह में रखा, इस दौरान उन्‍होंने नियमित रूप से खाना नहीं खाया। 

रिसर्चर्स को लगता है कि शायद ये मछलियां अपने बच्‍चों को खाकर कुछ हासिल कर रही हैं। ऐसा भी हो सकता है कि इससे उनके स्‍वास्‍थ्‍य को कोई फायदा मिल रहा हो। वैज्ञानिक इस बात को भी दिलचस्‍प मान रहे हैं कि मछली अपने नवजात बच्‍चों को मुंह में रखकर कई दिन तक बिना खाए जीवित रहती है। 

कुछ अन्‍य मछलियों की बात करें, तो शार्क (shark) को समुद्र के सबसे खतरनाक जीवों में से एक माना जाता है। समुद्र में लाखों साल पहले घूमने वाली व्‍हेल से भी बड़ी एक शार्क मेगालोडन (megalodon) सिर्फ 5 बाइट में व्‍हेल के आकार के क्रिएचर को खा सकती थी। यह विशाल शार्क जब अपना पेट भर लेती थी, तो फ‍िर महीनों तक समुद्र में घूम सकती थी। रिसर्चर्स ने मेगालोडन का 3D मॉडल बनाकर यह निष्‍कर्ष निकाला है। मॉडल तैयार करने के लिए उन्‍होंने मछली के जीवाश्‍म का भी उपयोग किया। 

नाक से पूंछ तक मेगालोडन लगभग 50 फीट (16 मीटर) की थी। इसका साइज एक स्‍कूल बस से भी बड़ा था। यह आज पाई जाने वालीं सफेद शार्क से आकार में लगभग दो से तीन गुना बड़ी थी। मेगालोडन के जबड़े बहुत बड़े थे, जिस वजह से वह आसानी से बाकी जीवों को खा जाती थी।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Oppo फोन मिल रहा 17 हजार रुपये सस्ता, यहां आई गजब डील
  2. HMD Vibe 2 5G का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च, 6GB RAM के साथ इन फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  3. Tesla के Model Y L की भारत में शुरू हुई डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  4. Apple का सबसे सस्ता MacBook अब और सस्ता! 10 हजार रुपये तक का फायदा, यहां मिलेगी डील
  5. Realme P4R 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  6. Oppo Reno 16 Pro आया गीकबेंच पर नजर, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla के Model Y L की भारत में शुरू हुई डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. इस बार के IPL ने बनाया रिकॉर्ड, टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मिले 1.2 अरब व्युअर्स
  3. Samsung Wide Fold में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है UTG का इस्तेमाल
  4. WhatsApp हैक हो गया? दिल्ली पुलिस ने बताई ##21# कोड वाली जरूरी ट्रिक
  5. Vivo X Fold 6 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  6. देर रात PM के फोन पर पहुंचा अलर्ट! अब सरकार ने पूरे सिस्टम पर लगा दी रोक
  7. Gmail में ईमेल कैसे करें शेड्यूल, ऑनलाइन न होने पर भी अपने आप हो जाएंगे सेंड
  8. महंगे हुए Vivo और Lava के स्मार्टफोन, खरीदने से पहले चेक करें नई कीमतें
  9. अमेरिका और ईरान के बीच डील से क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin का प्राइस 65,000 डॉलर से ज्यादा
  10. Oppo Find X10 Pro में होगा 200 मेगापिक्सल कैमरा, लीक में हुआ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.