आपके नाखून जितना छोटा यह जीव अमर है! कैसे उम्र को मात देती है ‘टुरिटॉप्सिस डोहरनी’, जानें

टुरिटॉप्सिस डोहरनी में उम्र बढ़ने की प्रक्र‍िया को रोकने और मौत से बचने की अनोखी क्षमता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 नवंबर 2024 14:56 IST
ख़ास बातें
  • ‘टुरिटॉप्सिस डोहरनी’ में अनोखी क्षमता
  • अपने जीवन चक्र को फ‍िर कर सकती है शुरू
  • दुनिया में अमर जेलीफ‍िश के नाम से पॉपुलर

इस तरह की जेलीफ‍िश को सबसे पहले साल 1883 में पहचाना गया था।

क्‍या मनुष्‍य अमर हो सकता है? इस खोज में या कहें कोशिश में कितनी सदियां बीत गईं। इंसान ने लगभग हर संभव उपाय को आजमा लिया है। धार्मिक पहलू भी देखें हैं। कहानियों में अमरता जरूर पढ़ने को मिल जाएगी, लेकिन असल जिंदगी में ऐसा अबतक मुमकिन होता नहीं दिखा है। पर एक जीव है, जिसमें उम्र बढ़ने की प्रक्र‍िया को रोकने और मौत से बचने की अनोखी क्षमता है। नाम है- टुरिटॉप्सिस डोहरनी (Turritopsis dohrnii) जिसे दुनिया ‘अमर जेलीफ‍िश' (immortal jellyfish) के नाम से भी जानती है। 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, इस जेलीफ‍िश का जीवन चक्र बाकी जेलीफ‍िश जैसा ही होता है। यह एक लार्वा के रूप में शुरू होता है। फ‍िर धीरे-धीरे डेवलप होकर यह ऐसा आकार ले लेती है जैसा आप तस्‍वीर में देख रहे हैं। 

जब यह जेलीफ‍िश किसी एनवायरनमेंटल स्‍ट्रेस या शारीरिक चोट से जूझती है तो अपने जीवन चक्र के फर्स्‍ट स्‍टेज में वापस आ सकती है यानी यह फ‍िर से युवा बन सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, इस ट्रांसफॉर्मेशन प्रोसेस को ‘ट्रांसडिफरेंशियेशन' (transdifferentiation) कहा जाता है। यह जेलीफ‍िश को उसका जीवन चक्र फ‍िर से शुरू करने की इजाजत देता है। 

इस दौरान जेलीफ‍िश की कोशिकाएं, नई कोशिकाओं में पुनर्जीवित हो सकती हैं। इसके बाद वह फ‍िर से डेवलप होती है, जिसे मेडुसा कहते हैं और बुढ़ापा आने पर फ‍िर से खुद युवा अवस्‍था में धकेल सकती है। यह ऐसी चीज है जो किसी भी ‘अमर जेलीफ‍िश' को बायोलॉजिकल तरीके से उसकी उम्र से खिलवाड़ करने का मौका देती है।  

रिपोर्ट के अनुसार, बुढ़ापे से जवानी में लौटे का यह सिलसिला हमेशा जारी रह सकता है। इस तरह की जेलीफ‍िश को सबसे पहले साल 1883 में पहचाना गया था। दुनियाभर के महासागरों में मिलने वाली यह जेलीफ‍िश साइज में काफी छोटी होती है। उदाहरण के लिए आपकी छोटी उंगली के नाखून के जितनी। भले ही यह जेलीफ‍िश बायोलॉजिकली अमर हो, लेकिन समुद्र में इसके सामने कई खतरे होते हैं, जैसे दूसरे जीव। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10 हजार सस्ता खरीदें Xiaomi का 64MP कैमरा वाला फोन! आ गई धमाका डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6 हजार सस्ता मिल रहा Poco का 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, धमाकेदार ऑफर
  2. Tata Electronics के iPhone प्लांट को बंद करने की चेतावनी, ये है कारण...
  3. iPhone 18 Pro Max के कलर्स फिर हुए लीक! 'डार्क चैरी' की होगी धूम?
  4. OTT Releases This Week: भूत बंगला, माँ है ना, वायरल हिट, राख जैसी फिल्मों की होगी इस हफ्ते धूम!
  5. क्लाइमेट चेंज धीमी कर रहा है पृथ्वी की गति! हो सकता है बड़ा खतरा
  6. iPhone 17 Pro हो गया 22 हजार रुपये सस्ता! Flipkart सेल में सबसे धांसू ऑफर
  7. OPPO Reno 16 सीरीज की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म! 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी जैसे हो सकते हैं फीचर्स
  8. 11,000mAh बैटरी के साथ Honor X80 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, चार रंगों में देगा दस्तक!
  9. 10 हजार सस्ता खरीदें Xiaomi का 64MP कैमरा वाला फोन! आ गई धमाका डील
  10. दुनिया के पहले ट्रिलिनेयर बने Elon Musk, SpaceX के शेयर्स ने बढ़ाई वेल्थ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.