पृथ्‍वी के ‘पड़ोस’ में छुपी है दूसरी पृथ्‍वी! वैज्ञानिकों ने लगाया पता, आप भी जानें

Earth like Planet : अनुमान है कि यह ग्रह नेपच्यून (Neptune) ग्रह से भी दूर एक कक्षा में स्थित है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 सितंबर 2023 12:34 IST
ख़ास बातें
  • जापानी वैज्ञानिकों ने नए ग्रह का पता लगाया
  • अनुमान है कि यह पृथ्‍वी के समान हो सकता है
  • बाहरी सौरमंडल में कुइपर बेल्‍ट में है मौजूूदगी

नेपच्‍यून ग्रह के बाद कुइपर बेल्ट की शुरुआत होती है। गोल आकार की बेल्‍ट ने हमारे सौर मंडल को घेरा हुआ है।

दुनिया भर के वैज्ञानिकों की रिसर्च का अहम केंद्र पृथ्‍वी के बाहर जीवन की तलाश करना है। इसी मकसद से चांद पर, मंगल ग्रह पर, शुक्र पर मिशन भेजे जा रहे हैं। 5500 से ज्‍यादा एक्‍सोप्‍लैनेट्स (Exoplanet) खोजे जा चुके हैं। हालांकि वैज्ञानिकों को पृथ्‍वी के बाहर जीवन के सबूत अबतक नहीं मिले हैं। भविष्‍य में यह खोज निर्णायक मोड़ पर पहुंच सकती है, क्‍योंकि वैज्ञानिकों को हमारे सौरमंडल में ही एक ऐसे ग्रह के संकेत मिले हैं, जो पृथ्‍वी के समान हो सकता है।  

एनडीटीवी की रिपोर्ट में बताया गया है कि खगोलविदों ने हमारे सौर मंडल के अंदर पृथ्वी के जैसे एक ग्रह की मौजूदगी का संकेत तलाशा है। अनुमान है कि यह ग्रह नेपच्यून (Neptune) ग्रह से भी दूर एक कक्षा में स्थित है। 

जापान की किंडाई यूनिवर्सिटी की पैट्रिक सोफिया लाइकावका और जापान की ही नेशनल एस्‍ट्रोनॉमिकल ऑब्‍जर्वेट्री के ताकाशी इतो द्वारा की गई स्‍टडी में यह जानकारी सामने आई है। द एस्ट्रोनॉमिकल जर्नल में पब्लिश हुई स्‍टडी में रिसर्चर्स ने लिखा है कि वह अपनी स्‍टडी में पृथ्वी जैसे ग्रह के अस्तित्व की भविष्यवाणी करते हैं। 

रिसर्चर्स का कहना है कि जिस ग्रह की संभावना उन्‍होंने जताई है वह कुइपर बेल्ट में मौजूद हो सकता है। नेपच्‍यून ग्रह के बाद कुइपर बेल्ट की शुरुआत होती है। गोल आकार की बेल्‍ट ने हमारे सौर मंडल को घेरा हुआ है। वहां लाखों एस्‍टरॉयड हैं, जिनमें बर्फ भी है। इन्‍हीं के बीच वह ग्रह है, जो पृथ्‍वी के जैसा हो सकता है। हालांकि कुइपर बेल्ट के ऑर्बिटल स्‍ट्रक्‍चर के बारे में अभी और जानने की जरूरत है। उसके बाद ही वहां मौजूद किसी ग्रह के अस्तित्‍व को स्‍वीकारा या नकारा जा सकता है। 
Advertisement

गौरतलब है कि पृथ्‍वी से बाहर जीवन की तलाश में वैज्ञानिक सुदूर स्थित ग्रहों, आकाशगंगाओं को टटोल रहे हैं। एक्‍सोप्‍लैनेट्स पर उनकी विशेष नजर है। ऐसे ग्रह जो हमारे सूर्य की नहीं, बल्कि किसी और तारे की परिक्रमा करते हैं, एक्‍सोप्‍लैनेट्स कहलाते हैं। स्‍पेस एजेंसियों को लगता है कि जीवन की तलाश किसी एक्‍सोप्‍लैनेट पर भी पूरी हो सकती है। यही वजह है कि बीते 30 से ज्‍यादा वर्षों में वैज्ञानिकों ने 5502 एक्सोप्लैनेट खोज डाले हैं। 
Advertisement



 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  5. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  9. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.