नीलाम हो रहीं चंद्रमा पर ली गईं पहली तस्‍वीरें, अर्थराइज की फोटोग्राफ सबसे कीमती

कुल 74 यूनिक फोटोग्राफ को सेल किया जाएगा। इनमें अपोलो मिशन के दौरान चंद्रमा पर ली गई 26 तस्वीरें शामिल हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 मार्च 2022 18:39 IST
ख़ास बातें
  • इस कलेक्‍शन में अपोलो 13 मिशन की फोटोग्राफ भी शामिल हैं
  • खराबी की वजह से यह मिशन चंद्रमा पर नहीं उतर पाया था
  • नीलाम हो रही तस्‍वीरों में कई पहली बार सामने आ रही हैं

‘अर्थराइज’ की तस्‍वीर को दिसंबर 1968 में अपोलो 8 पर चंद्रमा की परिक्रमा करते हुए अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री विलियम एंडर्स ने खींचा था।

Photo Credit: Nasa

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) द्वारा चंद्रमा पर ली गई पहली तस्‍वीरों को डेनमार्क के कोपेनहेगन में आज  नीलाम किया जाएगा। इन तस्‍वीरों में ‘अर्थराइज' का पहला शॉट और सतह पर चलने वाले बज एल्ड्रिन शामिल हैं। एक न्‍यूज एजेंसी से बातचीत में ऑक्‍शन हाउस की मूल्‍यांकन टीम के प्रमुख ब्रून रासमुसेन ने बताया कि इस कलेक्‍शन में नील आर्मस्ट्रांग द्वारा ली गई बज एल्ड्रिन की एक तस्वीर भी है। इस तस्‍वीर में नील का रिफलेक्‍शन भी दिखाई देता है। 

जानकारी के मुताबिक, नासा की कुल 74 यूनिक फोटोग्राफ को सेल किया जाएगा। इनमें 1960 और 1970 के दशक में अपोलो मिशन के दौरान चंद्रमा पर ली गई 26 तस्वीरें शामिल हैं। 
Advertisement

ब्रून रासमुसेन से एक विदेशी कलेक्टर ने संपर्क किया था। वह अपनी पहचान जाहिर किए बिना तस्वीरें बेचना चाहते थे। उन्‍होंने लगभग EUR 190,000 (1 करोड़ 59 लाख 60 हजार 100 रुपये) के कलेक्‍शन का अनुमान लगाया है। हर फोटोग्राफ व्यक्तिगत रूप से सेल के लिए तैयार है।

इनमें सबसे कीमती फोटोग्राफ ‘अर्थराइज' की है। इसे दिसंबर 1968 में अपोलो 8 पर चंद्रमा की परिक्रमा करते हुए
Advertisement
अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री विलियम एंडर्स ने खींचा था। इसकी वैल्‍यू EUR 8 और EUR 12,000 (लगभग 670 रुपये से 1,007,900 रुपये) के बीच है।

इस कलेक्‍शन में अपोलो 13 मिशन की फोटोग्राफ भी शामिल हैं। खराबी की वजह से यह मिशन चंद्रमा पर नहीं उतर पाया था। नीलाम हो रही तस्‍वीरों में कई पहली बार सामने आ रही हैं। ये तस्‍वीरें इससे पहले नासा के आर्काइव में थीं। कुछ तस्‍वीरें अमेरिकी मैगजीन जैसे- नेशनल ज्योग्राफिक और लाइफ के कवर पेज पर आ चुकी हैं। ये सभी फोटोग्राफ बताती हैं कि 1960 और 1970 के दशक में इंसान ने कितनी उपलब्‍धि हासिल की थीं।  
Advertisement

इंसान ने आखिरी बार 1972 में अपोलो 17 मिशन के दौरान चंद्रमा पर कदम रखा था। अब फिर से नासा 2025-2026 में अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजने की योजना बना रही है। इसकी शुरुआत आर्टेमिस 1 (Artemis 1) मिशन के साथ होगी। फ‍िलहाल यह मिशन अपनी तय तारीख से लेट हो चुका है। नासा ने 12 फरवरी 2022 को मिशन लॉन्‍च करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन इं‍टीग्रेटेड टेस्टिंग प्रोग्राम में समस्‍या ने नासा को शेड्यूल में देरी करने के लिए मजबूर किया है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  4. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  5. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  6. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  2. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  3. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  4. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  5. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  6. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  7. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  8. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
  9. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  10. 1 रिचार्ज और साल भर तक रोजाना 2GB इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री टीवी के फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.