धरती से 400km ऊपर अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्‍स उड़ाएंगी ‘दावत’, सेलिब्रेट करेंगी थैंक्सगिविंग

सुनीता विलियम्‍स, आईएसएस पर थैंक्सगिविंग पर्व मनाने वाली हैं। अमेरिका में हर साल नवंबर के चौथे गुरुवार को थैंक्सगिविंग मनाया जाता है, जो आशीर्वाद और फसल की कृतज्ञता का दिन होता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 नवंबर 2024 14:21 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री हैं सुनीता विलियम्‍स
  • अंतरिक्ष में सेलिब्रेट करेंगी थैंक्‍सगिविंग
  • 'स्मोक्ड टर्की, मैश किए हुए आलू' के साथ सेलिब्रेशन

धरती से 400 किलोमीटर ऊपर रहकर पृथ्‍वी का चक्‍कर लगाता है इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन।

भारतीय मूल की नासा (Nasa) की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्‍स (Sunita Williams) इस साल जून में स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) पर पहुंची थीं। उनके स्‍पेसक्राफ्ट में खराबी आ गई, जिस वजह से सुनीता और उनके साथी बुच विल्‍मोर वहीं रुके हुए हैं। अंतरिक्ष में अपने सफर को सुनीता अब एन्‍ज्‍वॉय भी कर रही हैं। वह आईएसएस पर थैंक्सगिविंग (Thanksgiving) पर्व मनाने वाली हैं। अमेरिका में हर साल नवंबर के चौथे गुरुवार को थैंक्सगिविंग मनाया जाता है, जो आशीर्वाद और फसल की कृतज्ञता का दिन होता है। सुनीता अंतरिक्ष में 'स्मोक्ड टर्की, मैश किए हुए आलू' के साथ थैंक्सगिविंग मनाने के लिए तैयार हैं।

न्‍यूज रिपोर्टों के अनुसार, बुधवार को Nasa ने उनसे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया। इसमें सुनीता कह रही हैं कि हमारा क्रू, पृथ्वी पर मौजूद अपने सभी दोस्‍तों और परिवारजनों के अलावा हमें सपोर्ट करने वाले लोगों को हैप्पी थैंक्सगिविंग कहना चाहता है।

अंतरिक्ष यात्रियों ने बताया है कि थैंक्सगिविंग के लिए नासा ने उन्हें बटरनट स्क्वैश, सेब, सार्डिन और स्मोक्ड टर्की जैसे खाने-पीने के आइटम उपलब्‍ध कराए हैं। जाहिर तौर पर अंतरिक्ष यात्री एक शानदार दावत के लिए तैयार हैं। 
 

जून से ISS पर हैं सुनीता 

नासा और बोइंग ने जून महीने में स्‍टारलाइनर स्‍पेसक्राफ्ट को लॉन्‍च किया था। वह बोइंग का पहला मानव मिशन था। स्‍पेसक्राफ्ट में दो अंतरिक्ष यात्री- सुनीता विलियम्‍स और बुच विल्‍मोर सवार हुए थे और आईएसएस पर पहुंचे थे। हालांकि आईएसएस पर पहुंचने के बाद स्‍टारलाइनर में दिक्‍कतें आना शुरू हो गईं और सुनीता व बुच को वहीं रुकना पड़ा। 
Advertisement

नासा बता चुकी है कि सुनीता और बुच अब क्रू-9 (Crew9) मिशन के साथ पृथ्‍वी पर लौटेंगे। यह मिशन आईएसएस पर पहुंच गया है और अगले साल फरवरी या मार्च में धरती पर वापसी कर सकता है। इसका मतलब है कि सुनीता और बुच की पृथ्‍वी पर वापसी फरवरी या मार्च 2025 तक हो पाएगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.