मंगल ग्रह खूबसूरती में धरती से कई गुना आगे! ESA ने 20 साल के डेटा को मिलाकर दिखाई ऐसी तस्वीर, नहीं होगा आंखों पर यकीन!

हाई रेजॉल्यूशन स्टीरियो कैमरा (HRSC) ने ऊंचाई से (4000 किलोमीटर से 10,000 किलोमीटर के बीच) 90 फोटो इकट्ठा कीं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 जून 2023 20:29 IST
ख़ास बातें
  • Mars Express मिशन को 2 जून, 2003 में लॉन्च किया गया था।
  • ऑर्बिटर 20 साल से इसके चक्कर लगा रहा है।
  • यह मंगल की सतह के बारे में जानकारी जुटा रहा है।

20 साल पहले 2003 में एजेंसी का मार्स एक्सप्रेस (Mars Express) मिशन लॉन्च किया गया था।

Photo Credit: Inverse

यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) ने मंगल ग्रह की एक ऐसी फोटो शेयर की है जिसे देखकर आप कह उठेंगे- क्या मंगल इतना खूबसूरत है! जी हां, मंगल ग्रह की खूबसूरती हमारी पृथ्वी से कम नहीं है। यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) ने 20 साल के डेटा से बनाई गई यह इमेज शेयर की है। 20 साल पहले 2003 में एजेंसी का मार्स एक्सप्रेस (Mars Express) मिशन लॉन्च किया गया था। तब से लेकर अब तक के इकट्ठा किए गए डेटा को मिलाकर यह मोजैक तैयार किया गया है। इसे हाई रेजॉल्यूशन स्टीरियो कैमरा (HRSC) की मदद से तैयार किया गया है।  

हाई रेजॉल्यूशन स्टीरियो कैमरा (HRSC) ने ऊंचाई से (4000 किलोमीटर से 10,000 किलोमीटर के बीच) 90 फोटो इकट्ठा कीं। ऐसा करके इसने 2500 किलोमीटर के दायरे वाले एरिया को कैप्चर किया। उसके बाद इन फोटो को एक साथ रखा गया। फिर जो रंग उभरकर आए, वो वाकई हद से ज्यादा खूबसूरत रूप मंगल ग्रह को दे रहे हैं। देखें मंगल ग्रह का ये अद्भुत रूप- 

फोटो देखकर पता चलता है कि लाल ग्रह कहा जाने वाला यह पड़ोसी खगोलीय पिंड अपने साथ कितने रंग लिए हुए है। मंगल का ऐसा रूप अब से पहले कभी नहीं देखा गया था। अब एक सवाल आपके मन में भी उठ रहा होगा कि फिर यह लाल क्यों दिखाई देता है? Inverse की रिपोर्ट में कहा गया है कि मंगल पर आक्सीडाइज्ड आयरन बहुत अधिक मात्रा में मौजूद है। इसी के कारण यह लाल दिखता है। लेकिन ग्रह के बड़े हिस्से में सलेटी या नीले रंग की छटा दिखती है। जैसा कि फोटो भी दिखा रही है। 

ESA के अनुसार, इसमें जो नीले टोन वाला एरिया दिख रहा है यह ज्वालामुखीय क्षेत्र के कारण दिख रहा है जिसमें ग्रे-ब्लैक मिट्टी मौजूद है। मंगल पर चिकनी मिट्टी और सल्फेट मिनरल सामान्य रूप से सबसे ज्यादा पाए जाते हैं। इस फोटो में ये काफी चमकीले दिख रहे हैं। इस तरह के मिनरल संकेतों का मतलब बताया गया है कि कभी यहां तरल पानी भी मौजूद रहा होगा। वहीं, सल्फेट मिनरल इशारा करते हैं यहां का वातावरण जीवन के प्रतिकूल ज्यादा एसिडिक रहा होगा। 
Advertisement

Mars Express मिशन को 2 जून, 2003 में लॉन्च किया गया था। ऑर्बिटर 20 साल से इसके चक्कर लगा रहा है। यह मंगल की सतह के बारे में जानकारी जुटा रहा है, इसके मिनरल का पता लगा रहा है। साथ ही यह भी पता लगा रहा है कि यहां का वातावरण कैसा है और यह कैसे सर्कुलेट करता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.