सैटेलाइट लॉन्‍च करके लौट रहा SpaceX का Falcon 9 रॉकेट बूस्‍टर बना ‘आग का गोला’, देखें Live Video

Falcon 9 rocket Blast : अब मिली नाकामयाबी से सवाल खड़ा हुआ है क्‍या फाल्‍कन-9 रॉकेट को रिप्‍लेस करने का वक्‍त आ गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 अगस्त 2024 18:02 IST
ख़ास बातें
  • स्‍पेसएक्‍स के स्‍पेस मिशन को बड़ा झटका
  • फाल्‍कन-9 रॉकेट के फर्स्‍ट स्‍टेज बूस्‍टर में लगी आग
  • अपना 23वां मिशन पूरा करके लौट रहा था बूस्‍टर

फाल्कन-9 का हर फर्स्‍ट स्‍टेज बूस्‍टर लॉन्‍च के 8.5 मिनट बाद अटलांटिक महासागर में स्पेसएक्स ड्रोन शिप पर उतरता है।

Photo Credit: Screen Grab

Falcon 9 rocket Blast : स्‍पेसएक्‍स के फाल्‍कन-9 रॉकेट ने ‘एलन मस्‍क' (Elon Musk) की कंपनी को और एक झटका दिया है। इस रीयूजेबल रॉकेट के फर्स्‍ट-स्‍टेज बूस्‍टर की सही से लैंडिंग नहीं हो पाई और उसमें आग लग गई। पिछले महीने ही यह रॉकेट अंतरिक्ष में फेल हो गया था और उसकी वजह से 20 स्‍टारलिंक सैटेलाइट्स अपनी कक्षा में नहीं पहुंच पाए। अब मिली नाकामयाबी से सवाल खड़ा हुआ है क्‍या फाल्‍कन-9 रॉकेट को रिप्‍लेस करने का वक्‍त आ गया है।  

रिपोर्ट्स के अनुसार, फाल्कन 9 ने बुधवार को फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से उड़ान भरी थी। रॉकेट को स्पेसएक्स के 21 स्टारलिंक सैटेलाइट्स को ऑर्बिट में पहुंचाने के लिए लॉन्‍च किया गया। रॉकेट के फर्स्‍ट स्‍टेज बूस्‍टर का वह 23वां मिशन था। 
 

योजना के अनुसार, रॉकेट ने सभी स्‍टारलिंक सैटेलाइट्स को उनकी कक्षा में पहुंचा दिया। लेकिन उसका फर्स्‍ट-स्‍टेज बूस्‍टर अपनी लैंडिंग पूरी नहीं कर पाया। फाल्कन-9 का हर फर्स्‍ट स्‍टेज बूस्‍टर लॉन्‍च के 8.5 मिनट बाद अटलांटिक महासागर में स्पेसएक्स ड्रोन शिप पर उतरता है। इस बार ऐसा नहीं हुआ और बूस्‍टर कुछ ही देर बाद पलट गया। लैंडिंग वीडियो में बूस्‍टर के गिरने से ठीक पहले उसके बेस से आग की लपटें निकलती हुई दिखाई दीं। 
Advertisement

यह घटना चौंकाने वाली और निराश करने वाली है, क्‍योंकि एक रीयूजेबल रॉकेट से ऐसी उम्‍मीद किसी ने नहीं की होगी। इस बूस्‍टर ने अबतक 23 उड़ानें की हैं और अंतरिक्ष यात्रियों को भी स्‍पेस में पहुंचाया है। 

स्‍पेसएक्‍स ने अपने बूस्‍टर को अबतक डेड घोषित नहीं किया है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कंपनी ने कहा है कि वह बूस्टर के फ्लाइट डेटा और उसकी कंडीशन का आकलन कर रही है। स्‍पेसएक्‍स ने गुरुवार को भी एक स्‍टारलिंक मिशन लॉन्‍च करने की योजना बनाई थी, लेकिन बुधवार को हुए हादसे के बाद मिशन को टाल दिया गया है। 
Advertisement

इस हादसे ने पोलारिस डॉन (Polaris Dawn) मिशन के लिए भी चिंता पैदा की है। वह मिशन 30 अगस्‍त को लॉन्‍च किया जाना है। पोलारिस मिशन के साथ पहली बार एक प्राइवेट कमर्शल स्‍पेसवॉक अंतरिक्ष में की जाएगी। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.