• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • SpaceX Crew Mission 2: छह महीने बाद धरती पर सुरक्ष‍ित लौटे नासा के चार अंतरिक्ष यात्री

SpaceX Crew Mission 2: छह महीने बाद धरती पर सुरक्ष‍ित लौटे नासा के चार अंतरिक्ष यात्री

नासा की ओर से प्रेस रिलीज में दी गई जानकारी के मुताबिक, इस स्‍पेसक्राफ्ट में नासा के दो अंतरिक्ष यात्री- कमांडर शेन किम्ब्रू और पायलट मेगन मैकआर्थर थे। उनके साथ फ्रांस के अंतरिक्ष यात्री थॉमस पेस्केट और जापान के अकिहिको होशिदे भी थे।

SpaceX Crew Mission 2: छह महीने बाद धरती पर सुरक्ष‍ित लौटे नासा के चार अंतरिक्ष यात्री

ह्यूमन स्‍पेस फ्लाइट के लिए धरती पर वापसी करना हमेशा एक व्‍यस्‍त समय होता है।

ख़ास बातें
  • स्‍पेसएक्‍स ड्रैगन स्‍पेसक्राफ्ट ने मैक्सिको की खाड़ी में लैंडिंग की
  • स्‍पेसक्राफ्ट में नासा के दो यात्री शेन किम्ब्रू और पायल मेगन मैकआर्थर थे
  • उनके साथ फ्रांस और जापान के एक-एक अंतरिक्ष यात्री मिशन का हिस्‍सा थे
विज्ञापन
स्‍पेसएक्‍स क्रू मिशन-2 के तहत इंटरनैशनल स्‍पेस स्टेशन में छह महीने बिताकर नासा के चार अंतरिक्ष यात्री धरती पर सुरक्षि‍त लौट आए। सभी ने मैक्सिको की खाड़ी में लैंड किया। ऑर्बिट लेबॉरेट्री में 8 घंटे से भी ज्‍यादा पहले अनडॉकिंग के बाद भारतीय समय के मुताबिक मंगलवार सुबह स्‍पेसएक्‍स ड्रैगन स्‍पेसक्राफ्ट ने मैक्सिको की खाड़ी में लैंडिंग की।

नासा की ओर से प्रेस रिलीज में दी गई जानकारी के मुताबिक, इस स्‍पेसक्राफ्ट में नासा के दो अंतरिक्ष यात्री- कमांडर शेन किम्ब्रू और पायलट मेगन मैकआर्थर थे। उनके साथ फ्रांस के अंतरिक्ष यात्री थॉमस पेस्केट और जापान के अकिहिको होशिदे भी थे। चारों ने बिना किसी गलती के सफलतापूर्वक अपने पैराशूट की मदद से धरती पर कदम रखा।

चारों अंतरि‍क्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी के बाद नासा के स्पेस ऑपरेशंस मिशन निदेशालय के प्रमुख कैथी लाइडर्स ने मजाकिया अंदाज में कहा कि में कहा कि मैं हमेशा उन आखिरी 10 मिनट के लिए अपनी सांस रोक सकता हूं। उन्‍हें बाहर आते देखना एक आश्चर्यजनक एहसास है।

ह्यूमन स्‍पेस फ्लाइट के लिए धरती पर वापसी करना हमेशा एक व्‍यस्‍त समय होता है। अगले आयोजनों की बात करें, तो चार अंतरिक्ष यात्रियों की इस वापसी के ठीक एक दिन बाद ही बुधवार को स्पेसएक्स अंतरिक्ष यात्रियों के चार अन्‍य लोगों के दल को अंतरिक्ष स्टेशन पर लॉन्च करने वाला है। यह मिशन बीते सप्‍ताह ही उड़ान भरने वाला था, लेकिन खराब मौसम और एक अंतरिक्ष यात्री के बीमार होने से इसमें देरी हुई। नासा ने यह नहीं बताया कि कौन सा अंतरिक्ष यात्री बीमार हुआ या क्या बीमारी थी।

मंगलवार सुबह धरती पर लौटने वाले क्रू -2 अंतरिक्ष यात्रियों को स्‍पेस स्टेशन में रहते हुए दो नाटकीय क्षण देखने पड़े थे। एक मोमेंट के दौरान इसे गलत थ्रस्टर फायरिंग के कारण पोजिशन से बाहर कर दिया गया था। नासा के अंतरिक्ष यात्री शेन किम्ब्रू ने पिछले हफ्ते रिपोर्टर्स से कहा था कि हमारी ग्राउंड टीमों ने यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की कि हम सुरक्षित पोस्‍चर में रहें। वास्तव में हम ड्रैगन कैप्सूल में थे। हम अनडॉक करने के लिए तैयार थे। शुक्र है कि ऐसा कुछ नहीं था। पहले नासा ने कहा था कि चालक दल कभी भी खतरे में नहीं था, लेकिन बाद में नासा के फ्लाइट डायरेक्‍टर ज़ेबुलोन स्कोविल ने ट्विटर पर इस मिशन में आई चुनौतियों के बारे में इशारा दिया था।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Gulf of Mexico, NASA, Astronauts
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  3. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  4. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  5. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  6. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »