2025 में लगेंगे 2 सूर्य ग्रहण, जानें भारत में कब और कैसे दिखाई देंगे?

2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगेगा और यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2024 17:50 IST
ख़ास बातें
  • आंशिक सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है
  • 2025 में दो आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देंगे
  • पहला 29 मार्च और दूसरा 21 सितंबर को होगा

Photo Credit: Unsplash

2025 शुरू होने में अब कुछ हफ्तों का समय बचा है। 2024 की तरह ही आने वाले वर्ष भी हमें दो सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) दिखाई देने वाले हैं। इनमें से पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगने वाला है और दूसरा 21 सितंबर को। ये दोनों आंशिक सूर्य ग्रहण होंगे, जिसमें चंद्रमा सूर्य के बेहद छोटे हिस्से को कवर करता है। इस साल भी दुनिया को दो सोलर एक्लिप्स देखने को मिले थें, लेकिन ये टोटल और एनुलर सोलर एक्लिप्स थें।
 

What is Partial Solar Eclipse?

Partial Solar Eclipse (आंशिक सूर्य ग्रहण) तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, लेकिन वह सूर्य को पूरी तरह नहीं ढक पाता। इससे सूर्य का केवल एक हिस्सा छाया में आता है और बाकी हिस्सा दिखाई देता रहता है। इसे देखने पर ऐसा लगता है जैसे सूर्य का एक कोना कटा हुआ हो। यह ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा की छाया का बाहरी हिस्सा, जिसे "अर्ध-छाया" (Penumbra) कहते हैं, पृथ्वी पर पड़ता है।

आंशिक सूर्य ग्रहण पूरे ग्रहण क्षेत्र में नहीं दिखता, बल्कि कुछ खास इलाकों में ही दिखाई देता है। इसे नग्न आंखों से देखने पर आंखों को नुकसान हो सकता है, इसलिए स्पेशल सोलर फिल्टर का यूज करना जरूरी है। यह ग्रहण अन्य ग्रहणों की तुलना में अधिक कॉमन होता है।
 

Partial Solar Eclipse 29 March, 2025

timeanddate के मुताबिक, 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगेगा और यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। ग्रहण कई क्षेत्रों में दिखाई देगा, जिसमें उत्तरी एशिया, यूरोप के कुछ हिस्से, उत्तरी और पश्चिमी अफ्रीका, अधिकांश उत्तरी अमेरिका और उत्तरी दक्षिण अमेरिका के कुछ क्षेत्र, अटलांटिक महासागर और आर्कटिक क्षेत्र शामिल हैं।
Advertisement
 

Partial Solar Eclipse 21 September, 2025

2025 का दूसरा आंशिक सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को होगा। इस बार यह प्रशांत महासागर, अटलांटिक, अंटार्कटिका और ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी हिस्से में दिखाई देगा।
 

Solar Eclipses in India

दुर्भाग्य से, मार्च और सितंबर, दोनों सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे। हालांकि, ग्रहण देखने के इच्छुक लोग इन्हें ऑनलाइन देख सकते हैं। कई ग्रुप हैं, जो ग्रहण को अपनी वेबसाइट, ऐप या यूट्यूब चैनल्स पर ग्रहण को लाइन टेलीकास्ट करते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  8. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.