Solar Eclipse 2022: देश के इन शहरों में आज दिखाई देगा सूर्यग्रहण, समय से लेकर अवधि और कैसे देखें लाइव, जानें सब कुछ

Solar Eclipse 2022: 25 अक्टूबर, यानी आज शाम लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत के कई शहरों में देखा जाएगा। इसके अलावा, इसे अन्य देशों में भी देखा जा सकेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2022 12:36 IST
ख़ास बातें
  • ग्रहण की शुरुआत शाम 4:29 बजे से होगी और समाप्ति सूर्यास्त के साथ होगी
  • यह अंडमान-निकोबार, तामलोंग, इम्फाल, डिब्रूगढ़ आदि में नहीं दिखेगा
  • भारत में इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव आंशिक होगा

Solar Eclipse 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भारत में इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव आंशिक होगा

Solar Eclipse 2022: मंगलवार, 25 अक्टूबर, यानी आज साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा, जो देश के कई शहरों के साथ-साथ कुछ अन्य देशों में भी देखा जाएगा। यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा, जिसकी शुरुआत शाम 4 बजकर 29 मिनट से होगी और समाप्ति सूर्यास्त के साथ होगी। बता दें कि सूर्य ग्रहण तब लगता है, जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आंशिक या पूर्ण रूप से आता है। हिंदू धार्मिक मान्यता कहती है कि ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य या पूजा-पाठ इत्यादि नहीं किए जाते है। आइए जानते हैं आज लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत समेत दुनियाभर में कहां-कहां देखा जा सकता है। 
 

Solar Eclipse 2022: Where and How to watch live

25 अक्टूबर, यानी आज शाम लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत के कई शहरों में देखा जाएगा। इसके अलावा, इसे अन्य देशों में भी देखा जा सकेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भारत में इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव आंशिक होगा। जिन लोगों को ग्रहण को लाइव देखना है, वें इसका लाइव टेलीकास्ट Royal Observatory Greenwich के YouTube चैनल पर देख सकते हैं। इसके अलावा, हमनें इस वीडियो का नीचे एम्बेड भी किया है। आप इसका लाइव टेलीकास्ट यहां भी देख सकते हैं। लाइव स्ट्रीम को दोपहर 2:35 बजे शुरू किया जाएगा।
Advertisement


सबसे पहले देश के बाहर की बात करें, तो इस सूर्य ग्रहण को पश्चिमी एशिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, यूरोप, उत्तरी हिंदमहासागर, अफ्रीका आदि जगहों में देखा जा सकता है।
Advertisement

वहीं, भारत की बात करें, तो नई दिल्ली में ग्राहण शाम 04:28 बजे से शाम 05:42 बजे तक दिखाई देगा। वहीं, बेंगलूरु में ग्रहण शाम 05:12 बजे से शाम 05:56 बजे तक देखा जा सकेगा। कोलकाता में शाम 04:51 बजे से शाम 05:04 बजे तक, मुंबई में शाम 04:49 बजे से शाम 06:09 बजे तक, चेन्नई में शाम 05:13 बजे से शाम 05:45 बजे तक और पटना में सूर्य ग्रहण को शाम 04:42 बजे से शाम 05:14 बजे तक देखा जा सकेगा।

वहीं, लखनऊ में ग्राहण को शाम 04:36 बजे से शाम 05:29 बजे तक, जयपुर में शाम 04:31 बजे से शाम 05:50 बजे तक, पुणे- शाम 04:51 बजे से शाम 06:06 बजे तक, अहमदाबाद में शाम 04:38 बजे से शाम 06:06 बजे तक, चंडीगढ़ में शाम 04:23 बजे से शाम 05:41 बजे तक, हैदराबाद में शाम 04:58 बजे से शाम 05:48 बजे तक, भोपाल में शाम 04:42 बजे से शाम 05:47 बजे तक और मथुरा में इस ग्रहण को शाम 04:31 बजे से शाम 05:41 बजे तक देखा जा सकेगा।
Advertisement

कुछ शहर ऐसे भी हैं, जहां इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण देखने को नहीं मिलेगा। इनमें अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तामलोंग, इम्फाल, डिब्रूगढ़, इटानगर, कोहिमा, सिबसागर, सिलचर और आइजॉल शामिल हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.