अब यह 'Smart Shirt' हमेशा रखेगी आपके हार्ट रेट पर नज़र, जानें कैसे करेगी काम

अमेरिका के Texas के Rice University in Houston के रिसर्चर्स ने 'स्मार्ट क्लोदिंग' बनाने का तरीका ढूंढ निकाला है, जिसके जरिए हार्ट रेट को मॉनिटर किया जा सकता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 सितंबर 2021 18:25 IST
ख़ास बातें
  • Nanotube fibres कपड़ों को करेंगे डेवलप
  • हार्ट रेट मापने के लिए कपड़ों को छाती से चिपकना जरूरी है
  • "smart shirt" की टेस्टिंग सफलतापूर्वक पूरी हुई है
अमेरिका के Rice University के रिसर्चर्स ने 'स्मार्ट क्लोदिंग' बनाने का तरीका ढूंढ निकाला है, जिसके जरिए हार्ट रेट को मॉनिटर किया जा सकता है। कंडिक्टिव कार्बन नैनोट्यूब फाइबर के जरिए एक एथलेटिक शर्ट बनाई गई है, जिसको लेकर कहा गया है कि यह आपकी हार्ट रेट को बिल्कुल सटिक तरीके से मापेगा। रिसर्चर्स का कहना है कि नैनोट्यूब्स फाइबर को शर्ट में सफलतापूर्वक लगा दिया गया है, जो कि पहने वाले शख्स का लगातार Electrocardiogram (ECG) मापेगा।

Rice यूनिवर्सिटी की ग्रेजुएट स्टूडेंट और इस स्टडी की प्रमुख लेखक Lauren Taylor ने प्रेस रिलीज़ के माध्यम से जानकारी दी कि, "शर्ट ठीक तरह से काम करे, इसके लिए उसे अच्छी तरह चेस्ट पर चिपकना होगा। भविष्य में होने वाली स्टीड में हम कार्बन नैनोट्यूब थ्रेड्स के घने पैच के इस्तेमाल पर ध्यान केंद्रित करेंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा स्किन का सरफेस एरिया फाइबर के टच में रहे।" उन्होंने जानकारी दी कि पेपर को American Chemical Society journal Nano Letters में 30 अगस्त को पब्लिश किया गया है।
Advertisement

Taylor का कहना है कि शर्ट का ज़िगज़ैक पैर्टन अडजस्टेबल है और यह स्ट्रेचिबल फैबरिक को सूट होता है।

रिसचर्स का कहना है कि फैबरिक को मशीन में धोया जा सकता है। साथ ही यह काफी सॉफ्ट और ज़िगज़ैक पैर्टन की वजह से काफी फ्लैक्सिबल भी है।
Advertisement

आपको बता दें, नैनोट्यूब फाइबर से बनी यह शर्ट ईसीजी के अलावा भी कई काम करती है। रिसर्चर्स के मुताबिक, फाइबर ब्लूटूथ ट्रांसमीटरों को जोड़ने के लिए इलेक्ट्रोड्स के रूप में काम कर सकते हैं जो डेटा को स्मार्टफोन या बाहरी मॉनिटर पर लाते हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo लॉन्च करेगी तीन बजट स्मार्टफोन, 120Hz स्क्रीन, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7,000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आएगा Vivo S70 Pro! स्पेसिफिकेशन्स लीक
  2. भारत में आई इलेक्ट्रिक फ्लाइंग बोट, इस शहर में 30 यात्रियों के साथ होगा समुद्री सफर
  3. Vivo लॉन्च करेगी तीन बजट स्मार्टफोन, 120Hz स्क्रीन, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  4. दिनभर Reels देखते हैं? Doomscrolling के जाल में फंस रहे हैं आप, एक्सपर्ट्स की चेतावनी
  5. Xiaomi का सबसे पावरफुल एयर प्यूरीफायर लॉन्च, 147 तरह के प्रदूषण से निपटने का दावा, जानें कीमत
  6. माचिस जितना छोटा, लेकिन 40W चार्जिंग स्पीड, करीब ₹1 हजार में लॉन्च हुआ Belkin का नया चार्जर
  7. Motorola Edge 70 Neo कल होगा भारत में लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  8. Flipkart Black Friday Sale 2026: ₹2975 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. ₹3150 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन! जानें ऑफर
  10. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.