वैज्ञानिकों को मिला माया सभ्‍यता का सबसे बड़ा ‘सबूत’, जंगलों में छुपी थी जगह, लेजर लाइटों से ढूंढा

अनुमान है कि इस साइट पर माया सभ्‍यता 1000 ईसा पूर्व से 250 ईसा पूर्व तक मौजूद थी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 जनवरी 2023 12:05 IST
ख़ास बातें
  • एरियल सर्वे के दौरान भूवैज्ञानिकों को मिली कामयाबी
  • 1,700 वर्ग किलोमीटर में मिली माया साइट
  • ग्‍वाटेमाला में खोजी गई साइट

भूवैज्ञानिकों को जो डेटा मिला, उससे इलाके में एक हजार से ज्‍यादा बस्तियों की पहचान हुई, जो 160 किलोमीटर एरिया में आपस में कनेक्‍टेड थे।

माया सभ्यता हमेशा से इतिहासकारों, भूवैज्ञानिकों और वैज्ञानिकों को रोमांचित करती आई है। यह मैक्सिको की सभ्‍यता थी, जिसकी शुरुआत 1500 ईसा पूर्व में हुई। मैक्सिको के अलावा ग्वाटेमाला, होंडुरास और अल-साल्‍वाडोर में भी इस सभ्‍यता का विकास हुआ। धीरे-धीरे यह सभ्‍यता खत्‍म हो गई। अब भूवैज्ञानिकों ने उत्तरी ग्वाटेमाला में एक विशाल माया साइट की खोज की है, जो लगभग 650 वर्ग मील (1,700 वर्ग किलोमीटर) तक फैली हुई है। अनुमान है कि इस साइट पर माया सभ्‍यता 1000 ईसा पूर्व से 250 ईसा पूर्व तक मौजूद थी। 

इस माया साइट की खोज भी दिलचस्‍प अंदाज में की गई। एरियल सर्वे के दौरान भूवैज्ञानिकों को इस साइट का पता चला, जब उन्‍होंने हवाई जहाज से लिडार (लाइट डिटेक्‍शन एंड रेंजिंग) को इस्‍तेमाल किया। इस प्रक्रिया में लेजर लाइट का इस्‍तेमाल किया जाता है और उससे रिफ्लेक्‍ट होने वाली रोशनी से एरियल तस्‍वीर तैयार की जाती है। यह तकनीक ग्‍वाटेमाला के घने जंगलों वाले इलाके में अच्‍छे रिजल्‍ट देती है। लेजर लाइटें घने जंगलों के बीच से होकर अपने ऑब्‍जेक्‍ट तक पहुंच जाती हैं। 
Advertisement

लाइव साइंस की एक रिपोर्ट के अनुसार, भूवैज्ञानिकों को जो डेटा मिला, उससे इलाके में एक हजार से ज्‍यादा बस्तियों की पहचान हुई, जो 160 किलोमीटर एरिया में आपस में कनेक्‍टेड थे। यह स्‍टडी मेसोअमेरिका जर्नल में पब्लिश हुई है। डेटा से पता चलता है कि सैकड़ों साल पहले ग्‍वाटेमाला की इस जगह में एक बस्‍ती हुआ करती थी, जो राजनीतिक और आर्थिक रूप से आपस में जुड़ी थी। इस इलाके में ऐसी जगह आज से पहले कभी नहीं खोजी गई। 

स्‍टडी में शामिल कार्लोस मोरालेस-एगुइलर ने लाइव साइंस को बताया कि अब हम माया क्षेत्र के पूरे परिदृश्य को ग्वाटेमाला के इस रीजन में देख सकते हैं। भूवैज्ञानिक यह भी समझना चाहते थे कि आखिर वह कौन सी चीज थी, जिसने माया सभ्‍यता को यहां बसने पर प्रोत्‍साहित किया। अपनी स्‍टडी में वैज्ञानिक इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि इलाके में कृषि भूमि का संतुलन अच्‍छा था। मतलब, यहां की जमीन न तो ज्‍यादा दलदली थी, ना ही ज्‍यादा सूखी।  
Advertisement

रिसर्चर्स को उम्मीद है कि लिडार तकनीक से उन्हें ग्वाटेमाला के उन हिस्सों का पता लगाने में मदद मिलेगी जो सदियों से एक रहस्य बने हुए हैं। भूवैज्ञानिक ग्‍वाटेमाला में जिन जगहों पर खोज कर रहे हैं, वहां लिडार तकनीक काफी उपयोगी साबित हुई है। घने जंगल होने की वजह से यहां विजिबिल‍िटी काफी कम है। लिडार तकनीक से वैज्ञानिक एरिया को अच्‍छे से स्‍कैन कर पाते हैं। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.