हमारा काल बन सकता है AI! एक्‍सपर्ट ने कहा- 50% संभावना है कि यह मानवता को मिटा देगा

एक्‍सपर्ट ने कहा कि अगर इंसान खुद से ज्‍यादा स्‍मार्ट मशीनों का यूं ही इस्‍तेमाल करता रहा और मशीनों के हाथों समाज पर कंट्रोल खत्‍म हो गया, तो चीजें खराब हो सकती हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 जून 2023 15:51 IST
ख़ास बातें
  • AI एक्‍सपर्ट मैक्स टेगमार्क की भविष्‍यवाणी
  • एआई को लेकर करते रहे हैं आगाह
  • मशीनों को कंट्रोल करने की कही बात

एआई का इस्‍तेमाल हर क्षेत्र में बढ़ रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले वक्‍त में दुनियाभर के देश रक्षा क्षेत्र में इसका इस्‍तेमाल और बढ़ाएंगे।

Photo Credit: सांकेतिक तस्‍वीर

आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस (AI)। आजकल इसी की तो बात होती है हर तरफ! दुनियाभर के एक्‍सपर्ट और साइंटिस्‍ट एआई को ऐसे फ्यूचर के रूप में देख रहे हैं, जो इंसानों का काम आसान बनाएगा। लेकिन एक एक्‍सपर्ट की मानें तो एआई, इंसानी सभ्‍यता के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। एक्‍सपर्ट का मानना है इस बात की 50 फीसदी संभावना है कि यह मानवता को मिटा देगा। मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलजी के भौतिक विज्ञानी और AI एक्‍सपर्ट मैक्स टेगमार्क (Max Tegmark) ने यह चिंताजनक भविष्यवाणी की है।

स्‍वीडन के नेशनल ब्रॉडकास्‍टर SVT को दिए एक इंटरव्‍यू में मैक्स टेगमार्क ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि धरती पर मौजूद प्रजातियों में से आधी को इंसानों ने पहले ही खत्‍म कर दिया है क्‍योंकि हम उनसे ज्‍यादा होशियार थे। टेगमार्क ने कहा कि अगर इंसान खुद से ज्‍यादा स्‍मार्ट मशीनों का यूं ही इस्‍तेमाल करता रहा और मशीनों के हाथों समाज पर कंट्रोल खत्‍म हो गया, तो चीजें खराब हो सकती हैं। 

उन्‍होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार से दुनिया महामारी और परमाणु युद्ध के जोखिमों को कम करने के लिए काम कर रही है, उसी तरह से एआई से विलुप्‍त होने के जोखिम को कम करना भी प्राथमिकता होनी चाहिए। गौरतलब है कि एआई का इस्‍तेमाल हर क्षेत्र में बढ़ रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले वक्‍त में दुनियाभर के देश रक्षा क्षेत्र में इसका इस्‍तेमाल और बढ़ाएंगे। यह ऑटोमैटिक हथियार और रोबोट के रूप में सामने आ सकता है। 

पिछले साल एक सीनियर अमेरिकी सैन्य एक्‍सपर्ट ने चेताया था कि AI-कंट्रोल्‍ड हथियारों वाले ड्रोन बहुत जल्‍द अपने टार्गेट पर हमला करने में सक्षम होंगे। यह इतने तेज और एडवांस होंगे कि इंसान उनसे लड़ नहीं पाएगा। अक्टूबर 2018 में चीनी रक्षा फर्म ‘नोरिन्को' के एक सीनियर एग्‍जीक्‍यूटिव ज़ेंग यी ने कहा था कि ‘भविष्य के युद्ध के मैदानों में इंसान नहीं लड़ेंगे' और युद्ध में घातक ऑटोनॉमस हथियारों का इस्‍तेमाल किया जाएगा। 
Advertisement

एक्‍सपर्ट इसके घातक परिणामों को लेकर चिंत‍ित हैं। उनका कहना है कि यह मानव जाति की ‘पृथ्वी पर अंतिम शताब्दी' हो सकती है। प्रोफेसर टेगमार्क ने 2018 में भी चेतावनी दी थी कि इंसान एक दिन उसके द्वारा बनाई गई बुद्धिमान मशीनों का ही गुलाम बन सकता है। उनका कहना है कि शायद इंसान इतनी ताकत को संभालने के लिए खुद स्मार्ट नहीं हैं। 
Advertisement

टेगमार्क अकेले नहीं हैं, जो ऐसे खतरे से आगाह करते हैं। टेस्‍ला के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर शख्‍स एलन मस्‍क (Elon Musk) भी एआई पर अपना नजर‍िया पेश करते रहे हैं। इसी साल मार्च में मस्‍क ने एआई को विकसित करने की 'खतरनाक दौड़' को रोकने का आह्वान किया था। उन्‍होंने अंदेशा जताया था कि यह 'समाज और मानवता के लिए गहरा जोखिम' है, जिसके 'विनाशकारी' प्रभाव हो सकते हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.