वैज्ञानिकों ने दी ट्रेनिंग, goldfish ने चलाई रोबोटिक कार

यह प्रयोग गोल्‍डफ‍िश की नेव‍िगेशनल क्षमताओं को परखने और जानवरों के बिहेवियर की स्‍टडी करने की एक कोशिश थी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 जनवरी 2022 17:05 IST
ख़ास बातें
  • इजरायल की बेन गुरियन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इस कार को डिजाइन किया
  • उन्‍होंने गोल्‍डफ‍िश को कार चलाने के लिए ट्रेनिंग दी
  • ट्र‍ेनिंग मिलने के बाद गोल्‍डफ‍िश अपने लक्ष्‍य तक कार पहुंचाने लगी

इजरायल की बेन गुरियन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इस कार को डिजाइन किया था।

सुनने में अजीब लगेगा, लेकिन गोल्‍डफ‍िश (goldfish) भी कार चला सकती है। अपने एक एक्‍सपेरिमेंट में वैज्ञानिकों ने एक गोल्‍डफ‍िश को रोबोटिक कार चलाना सिखाया है। यह प्रयोग गोल्‍डफ‍िश की नेव‍िगेशनल क्षमताओं को परखने और जानवरों के बिहेवियर की स्‍टडी करने की एक कोशिश थी। रोबोटिक कार को भी इसी मकसद के साथ डिजाइन किया गया था। इजरायल की बेन गुरियन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इस कार को डिजाइन किया था। इस फ‍िश ऑपरेटेड व्‍हीकल (FOV) यानी कार के पहियों पर एक ट्रांसपैरंट आयताकार प्‍लेटफॉर्म था। इस प्‍लेटफॉर्म में गोल्‍डफ‍िश का वॉटर टैंक और कैमरा सिस्टम लगा था। यह मछली के मूवमेंट्स को रिकॉर्ड और ट्रांसलेट करता था। गोल्‍डफ‍िश के मूवमेंट्स के अनुसार ही गाड़ी के पहिए आगे-पीछे और साइडों में चलते थे।

वैज्ञानिकों ने गोल्‍डफ‍िश के मूवमेंट्स को स्‍टडी किया। वैज्ञानिकों को उम्‍मीद है कि कार को उसके लक्ष्‍य तक पहुंचाने की गोल्‍डफ‍िश की काबिलियत जानवरों की नेविगेशनल क्षमता के महत्‍वपूर्ण गुणों को निर्धारित करेगी। 
Advertisement

बिहेवियरल ब्रेन रिसर्च जर्नल (Behavioural Brain Research journal) में पिछले महीने यह स्‍टडी पब्‍लिश हुई थी। इसमें रिसर्चर्स ने लिखा है कि उन्‍होंने एक गोल्‍डफ‍िश को फ‍िश ऑपरेटेड व्‍हीकल (FOV) चलाने की ट्रेनिंग दी। गाड़ी के पहिए में लगा प्‍लेटफॉर्म वॉटर टैंक में मछली के मूवमेंट्स पर प्रतिक्रिया करता है। वैज्ञानिकों ने प्रयोग यह पता लगाने के लिए किया कि क्‍या जानवरों में कोई अलग गुण हैं। इस एक्‍सपेरिमेंट ने दिखाया कि कोई प्रजाति बाहरी दखल होने पर कैसे प्रतिक्रिया करेगी। 

गोल्‍डफ‍िश को कुछ दिनों तक ट्रेनिंग की जरूरत होती है। इसके बाद वह फ‍िश ऑपरेटेड व्‍हीकल (FOV) को उसके लक्ष्‍य तक पहुंचा सकती है। एक्‍सपेरिमेंट से साबित हुआ कि गोल्‍डफ‍िश की नेविगेशनल क्षमता सिर्फ जलीय वातावरण तक ही सीमित नहीं थी। वह उन क्षमताओं को वॉटर टैंक जैसे वातावरण में भी ढाल सकती थी। इससे जुड़ा एक वीडियो भी बेन-गुरियन यूनिवर्सिटी के ऑफ‍िशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।
Advertisement

The Independent की एक रिपोर्ट के अनुसार, नैचुरल साइंसेज फैकेल्‍टी के लाइफ साइंसेज डिपार्टमेंट में पीएचडी के स्‍टूडेंट शचर गिवोन ने कहा, हमारे निष्‍कर्ष बताते हैं कि गोल्‍डफ‍िश की नेविगेशनल स्किल्‍स यूनिवर्सल थीं। यानी वह किसी भी परिस्थिति में यह कर सकती है। यह भी पता चला कि गोल्‍डफ‍िश के अंदर जटिल काम को सीखने की क्षमता होती है। 
Advertisement

वैज्ञानिकों ने कहा कि ट्रेनिंग के बाद गोल्‍डफ‍िश कार को ऑपरेट कर सकती थी और किसी भी शुरुआती बिंदु से अपने टारगेट तक पहुंच सकती थी। उसने गलत जगह से बचना और अपनी गलतियों को ठीक करना भी सीखा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.