पृथ्‍वी के पास मिला बृहस्‍पति ग्रह का ‘भाई’, जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप ने ली तस्‍वीर, जानें डिटेल

Super Jupiter : यह संभवतः सबसे ठंडे ग्रहों में से एक है। इसका तापमान दो डिग्री सेल्यियस आंका गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 जुलाई 2024 21:13 IST
ख़ास बातें
  • वैज्ञानिकों की टीम ने खोजा नया एक्‍सोप्‍लैनेट
  • इसका नाम एप्सिलॉन इंडी एबी
  • पृथ्‍वी से 12 प्रकाश वर्ष की दूरी पर है एक्‍सोप्‍लैनेट

एक्‍सोप्‍लैनेट का नाम एप्सिलॉन इंडी एबी है, जिसकी तस्‍वीर को नासा के सबसे पावरफुल जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलीस्‍कोप ने कैप्‍चर किया है।

पृथ्‍वी से बाहर जीवन की तलाश में जुटे वैज्ञानिकों के एक अंत‍रराष्‍ट्रीय समूह को नए एक्‍सोप्‍लैनेट का पता चला है। वो ग्रह जो हमारे सूर्य की नहीं, बल्कि किसी और तारे की परिक्रमा करते हैं, एक्‍सोप्‍लैनेट कहलाते हैं। आईआईटी कानपुर के रिसर्चर्स समेत इंटरनेशनल वैज्ञानिकों की टीम ने पृथ्वी से लगभग 12 प्रकाश वर्ष दूर ‘सुपर-जुपिटर' एक्सोप्लैनेट का पता लगाया है। यह संभवतः सबसे ठंडे ग्रहों में से एक है। इसका तापमान दो डिग्री सेल्यियस आंका गया है। 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिकों ने इसका नाम एप्सिलॉन इंडी एबी (Epsilon Indi Ab) बताया है, जो किसी भी एक्सोप्लैनेट के मुकाबले ज्‍यादा ठंडा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के अनुसार, पृथ्‍वी का सबसे नजदीकी एक्‍सोप्‍लैनेट प्रॉक्सिमा सेंटॉरी बी (Proxima Centauri b) है, जो हमारे ग्रह से 4 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है। 

खास बात यह है कि एप्सिलॉन इंडी एबी की तस्‍वीर को नासा के सबसे पावरफुल जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलीस्‍कोप ने कैप्‍चर किया है। यह तस्‍वीर इसलिए भी अहम है क्‍योंकि जैसे-जैसे ग्रह ठंडे होते जाते हैं, वो काफी धुंधले हो जाते हैं। उनकी तस्‍वीर कैप्‍चर करना मुश्किल हो जाता है। 

एक्‍सोप्‍लैनेट्स को लेकर वैज्ञानिक काफी उत्‍साहित हैं। उन्‍हें लगता है कि उनमें से किसी में जीवन की संभावना हो सकती है। हमारी आकाशगंगा में एक अरब एक्‍सोप्‍लैनेट्स का अनुमान है, जिसमें से 5 हजार की पुष्टि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी कर चुकी है। 
Advertisement

एप्सिलॉन इंडी एबी परिक्रमा करता है एप्सिलॉन इंडी ए (Epsilon Indi A) तारे की। इसे सुपर जुपिटर कहा जाता है। हालांकि यह बृहस्‍पति ग्रह से थोड़ा गर्म और ज्‍यादा बड़ा है, लेकिन जितने भी एक्‍सोप्‍लैनेट अबतक खोजे गए हैं, उनमें से यही एक्‍सोप्‍लैनेट, बृहस्‍पति से ज्‍यादा मिलता-जुलता है। यह ग्रह अपने तारे से थोड़ा दूर है। इस वजह से भी इसका तापमान कम है। वैज्ञानिक इस एक्‍सोप्‍लैनेट के वायुमंडल के बारे में ज्‍यादा जानकारी हासिल नहीं कर पाए हैं। इसलिए यह नहीं कहा जा सकता है कि इसमें जीवन की संभावना कितनी है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.