• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • रॉकेट में आई ‘खराबी’, Jeff Bezos की कंपनी ब्लू ओरिजिन की 5वीं टूरिस्‍ट स्‍पेस फ्लाइट कैंसल

रॉकेट में आई ‘खराबी’, Jeff Bezos की कंपनी ब्लू ओरिजिन की 5वीं टूरिस्‍ट स्‍पेस फ्लाइट कैंसल

अभी यह जानकारी नहीं है कि इस मिशन का बजट कितना है और ब्‍लू ओरिजन ने प्रत्‍येक यात्री से टिकट के लिए कितने रुपये चार्ज किए हैं।

रॉकेट में आई ‘खराबी’, Jeff Bezos की कंपनी ब्लू ओरिजिन की 5वीं टूरिस्‍ट स्‍पेस फ्लाइट कैंसल

कंपनी ने अब तक चार क्रू मिशनों संचालित किए हैं। इनमें से तीन मिशन पिछले साल और एक मिशन इस साल लॉन्‍च हुआ था।

ख़ास बातें
  • शुक्रवार के लिए प्रस्‍तावित थी यह फ्लाइट
  • 6 यात्रियों को भेजा जाना था अंतरिक्ष के छोटे से सफर पर
  • नई तारीख पर कंपनी ने अभी कुछ नहीं बताया है
विज्ञापन
अंतरिक्ष की उड़ान अब सिर्फ रिसर्च तक सीमित नहीं है। यह नई दुनिया का टूरिस्‍ट प्‍लेस बन रही है, जिसके जरिए लोग स्‍पेस का सफर कर रहे हैं। हालांकि अभी यह काफी महंगा टूरिज्‍म है। पिछले महीने हमने स्‍पेसएक्‍स के रॉकेट पर सवार होकर तीन यात्रियों को इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) की उड़ान भरते हुए और वहां से सफलतापूर्वक पृथ्‍वी पर लैंड करते हुए देखा था। Axiom Space ने इस मिशन को तैयार किया था और हरेक अंतरिक्ष यात्री को 420 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े थे। अरबपति जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन (Blue Origin) भी स्‍पेस फ्लाइट संचालित करती है। कल इसकी पांचवीं ह्यूमन स्‍पेस फ्लाइट प्रस्‍तावित थी, जिसमें अब देरी हो गई है। 

जेफ बेजोस (Jeff Bezos) की कंपनी अपने न्यू शेपर्ड सबऑर्बिटल व्‍हीकल के अगले मिशन ‘NS-21' के लॉन्च का लक्ष्य बना रही थी। रिपोर्टों के अनुसार, अब इस प्‍लान को टाल दिया गया है। न्यू शेपर्ड सबऑर्बिटल व्‍हीकल एक रॉकेट है, जिसे ब्‍लू ओरिज‍िन ने बनाया है। न्यू शेपर्ड सबऑर्बिटल व्‍हीकल में एक रॉकेट और एक कैप्सूल होता है। इन दोनों को ही दोबारा इस्‍तेमाल किया जा सकता है। 

ब्लू ओरिजिन ने बताया है कि फाइनल व्‍हीकल चेकआउट के दौरान पता चला कि न्यू शेपर्ड का एक बैकअप सिस्टम परफॉर्मेंस के लेवल पर उम्‍मीदों को पूरा नहीं कर रहा था। सावधानी बरतते हुए शुक्रवार को होने वाले लॉन्‍च में अब देरी की जा रही है। 
 

अभी यह जानकारी नहीं है कि इस मिशन का बजट कितना है और ब्‍लू ओरिजन ने प्रत्‍येक यात्री से टिकट के लिए कितने रुपये चार्ज किए हैं। जैसा कि NS-21 के नाम से पता चलता है, यह न्यू शेपर्ड और ब्लू ओरिजिन की 21वीं उड़ान होगी। कंपनी ने अब तक चार क्रू मिशनों संचालित किए हैं। इनमें से तीन मिशन पिछले साल और एक मिशन इस साल लॉन्‍च हुआ था। 

वैसे, ब्लू ओरिजिन अकेली ऐसी कंपनी नहीं है जो सबऑर्बिटल फ्लाइट्स में सीट बेचती है। रिचर्ड ब्रैनसन की वर्जिन गेलेक्टिक भी ऐसा ही करती है। हालांकि अभीतक उसने कोई ह्यूमन फ्लाइट ऑपरेट नहीं की है। सिर्फ टेस्टिंग की है। कंपनी की योजना साल 2023 की शुरुआत में कमर्शल क्रू फ्लाइट ऑपरेट करने की है। 

‘NS-21' के जरिए 6 लोगों को ब्लू ओरिजिन की वेस्ट टेक्सास लॉन्च साइट से सबऑर्बिटल स्पेस के छोटे से सफर पर भेजा जाना है। इन यात्रियों में कात्या एकाजाररेटा और इवान डिक भी शामिल हैं। वह न्यू शेपर्ड के पहले क्रू मेंबर हैं, जो दोबारा दोबारा उड़ान भरेंगे। इससे पहले उन्‍होंने NS-19 मिशन के तहत उड़ान भरी थी। यह मिशन 11 दिसंबर 2021 को लॉन्च किया गया था।



 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »