Elon Musk पर बोलने की सजा! SpaceX ने अपने कई कर्मचारियों को किया टर्मिनेट

पत्र में कहा गया था कि स्पेसएक्स को काम करने के लिए एक बेहतर जगह बनाने के लिए सभी नेतृत्व को समान रूप से जिम्मेदार ठहराएं।

Elon Musk पर बोलने की सजा! SpaceX ने अपने कई कर्मचारियों को किया टर्मिनेट

गौरतलब है कि एलन मस्‍क अपनी बेबाकी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक दिन पहले ही वह ट्विटर के कर्मचारियों के साथ भी रू-ब-रू हुए थे।

ख़ास बातें
  • न्‍यू यॉर्क टाइम्‍स ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है
  • यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि कितने कर्मचारियों को नौकरी से हटाया गया है
  • कंपनी ने इस मामले पर कुछ नहीं कहा है
विज्ञापन
स्पेसएक्स (SpaceX) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है, जिन्‍होंने कंपनी के CEO एलन मस्‍क के व्‍यवहार की अलोचना की थी। साथ ही एक ओपन लेटर लिखने और उसे डिस्ट्रिब्‍यूट करने में मदद की थी। न्‍यू यॉर्क टाइम्‍स ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है। हालांकि अभी यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि कितने कर्मचारियों को नौकरी से हटाया गया है। मीडिया रिपोर्टों में दावा है कि स्पेसएक्स के प्रेसिडेंट ग्वेने शॉटवेल ने एक ई-मेल में बताया है कि कंपनी पत्र मामले की जांच करते हुए कई कर्मचारियों को टर्मिनेट कर दिया है। स्‍पेसएक्‍स ने इस मामले में अभी कुछ नहीं कहा है। 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, स्‍पेसएक्‍स कर्मचारियों के एक ग्रुप ने अधिकारियों को लिखे इंटरनल लेटर में एलन मस्‍क के व्‍यवहार पर बात की थी। साथ ही यह भी कहा था कि स्‍पेसएक्‍स को खुद को एलन मस्‍क के पर्सनल ब्रैंड से अलग कर लेना चाहिए। पत्र में कहा गया था कि स्पेसएक्स को काम करने के लिए एक बेहतर जगह बनाने के लिए सभी नेतृत्व को समान रूप से जिम्मेदार ठहराएं। साथ ही अस्वीकार्य व्यवहार पर समान रूप से प्रतिक्रिया दें।

गौरतलब है कि एलन मस्‍क अपनी बेबाकी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक दिन पहले ही वह ट्विटर के कर्मचारियों के साथ भी रू-ब-रू हुए थे। उन्होंने कई मुद्दों पर कर्मचारियों के सामने अपनी राय रखी थी। 44 अरब डाॅलर में ट्विटर को खरीदने के फैसले के बाद यह कर्मचारियों के साथ उनकी पहली बातचीत थी। इसमें मस्क ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए 'बोलने की आज़ादी' समेत 5 विषयों पर अपनी राय रखी। अब इसके एक दिन बाद ही उनके व्‍यवहार की अलोचना करने वाले स्‍पेसएक्‍स कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्‍ता दिखाया गया है। 

एलन मस्‍क से जुड़ी कुछ और खबरों की बात करें, तो मीम कॉइन के रूप में चर्चित क्रिप्‍टोकरेंसी डॉजकॉइन के एक निवेशन ने मस्‍क पर 20 लाख करोड़ रुपये का मुकदमा कर दिया है। बताया जाता है कि अमेरिकी अदालत में दायर यह केस शायद सबसे बड़ी रकम वाला केस होगा। एलन मस्‍क पर आरोप लगाया गया है कि उन्‍होंने अपनी क्रिप्‍टाेकरेंसी को मार्केट में चलाने के लिए पिरामिड योजना का सहारा लिया है। मामले में मस्‍क की कंपनियों टेस्‍ला और स्‍पेसएक्‍स को भी भागीदार बनाया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  12. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  14. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »