अंतरिक्ष से देखे जा सकते हैं इंसानों द्वारा बनाए ये ढांचे, आप भी देखें इनकी अद्भुत तस्वीरें

यहां हम आपको इंसानों द्वारा बनाए उन ढांचो के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अंतरिक्ष से या तो इंसानी आंखों ने देखा है, या इन्हें एडवांस कैमरों ने कैप्चर किया है। 

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 जुलाई 2022 17:18 IST
ख़ास बातें
  • The Great Wall of China को अंतरिक्ष से देखना मुश्किल है
  • The Great Pyramid of Giza को लेकर भी एक्सपर्ट्स के बीच सहमति नहीं है
  • Palm Jumeriah, Three Gorges Dam व Bingham Canyon को स्पेस से देखना मुमकिन

Bingham Canyon Mine अब तक की सबसे बड़ी मानव निर्मित माइन है।

Photo Credit: NASA

आपने लोगों को यह कहते सुना होगा कि चीन में मौजूद ग्रेट वॉल या गीजा के पिरामिड को अंतरिक्ष से देखा जा सकता है। हालांकि, हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि अंतरिक्ष और पृथ्वी की सतह के बीच हजारों कीलोमीटर का फासला है। लेकिन ऐसा नहीं है कि हमारी दुनिया में इंसानों द्वारा बनाए गए किसी भी ढांचे को अंतरिक्ष से नहीं देखा दा सकता है। कई ढांचे ऐसे हैं, जिन्हें स्पेस में स्थित सैटेलाइट कैमरों द्वारा कैप्चर किया गया है और कुछ ढांचे ऐसे भी हैं, जो इतनी दूर होने के बावजूद भी इंसानी आंखों द्वारा देखे जा सकते हैं। 

यहां हम आपको इंसानों द्वारा बनाए उन ढांचो के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अंतरिक्ष से या तो इंसानी आंखों ने देखा है, या इन्हें एडवांस कैमरों ने कैप्चर किया है। 
Advertisement
 

The Great Wall of China

शुरुआत चीन की ग्रेट वॉल से करते हैं, क्योंकि यह एक ऐसा विशाल और लंबा ढांचा है, जो अंतरिक्ष से दिखाई दे सकता है। यहां तक कि आपने अपने आसपास कई लोगों को यह बोलते सुना ही होगा कि ग्रेट वॉल अंतरिक्ष से भी दिखाई देती है। तो क्या यह सच है?

The Great Wall of China को अंतरिक्ष से नग्न आंखों के साथ-साथ किसी परिक्रमा करने वाला अंतरिक्ष यान से भी नहीं देखा जा सकता है। पूर्व एस्ट्रोनॉट क्रिस हैडफील्ड ने एक ट्वीट के जरिए दावा किया कि ग्रेट वॉल बेहद पतली है और इसकी प्राकृतिक आकृति और रंग भूगोल से इतना मेल खाती है कि इसे अंतरिक्ष से नग्न आंखों से देखना संभव नहीं है।
Advertisement

यहां तक कि स्पेस से ग्रेट वॉल ऑफ चाइना की पहली तस्वीर लेने वाले व्यक्ति Chiao का कहना है कि तस्वीर लेते समय उन्हें यह ढांचा [आंखों से] दिखाई नहीं दे रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि स्पेस से कई शहर दिखाई दे रहे थे। LiveScience की रिपोर्ट के अनुसार, Chiao के इस दावे को NASA के एत पूर्व एस्ट्रोनॉमर क्लेटन एंडरसन ने भी सपोर्ट किया।
 

Bingham Canyon copper mine, Salt Lake City, Utah
Photo Credit: Rio Tinto

Bingham Canyon, Salt Lake City

बिंघम कैन्यन माइन अब तक की सबसे बड़ी मानव निर्मित माइन है। इसकी विशालता का पता आप इससे लगा सकते हैं कि Live Science के अनुसार, इसे NASA के उस स्पेस शटल पर सवार अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा भी देखा गया है, जो समुद्र तल से ऊपर 190 और 330 मील (305 से 531 किलोमीटर) के बीच की ऊंचाई पर पृथ्वी की परिक्रमा करता है।
Advertisement
 

Palm Jumeirah, Dubai

दुबई में स्थित पाम आइलैंड एक करिश्मे से कम नहीं है। इस आइलैंड को इंसानों द्वारा समुद्र के ऊपर बनाया गया है। NASA के अनुसार, इंजीनियरिंग की इस प्रसिद्ध उपलब्धि को कार्मन लाइन से भी देखा जा सकता है। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि कार्मन लाइन को व्यापक रूप से पृथ्वी और अंतरिक्ष के बीच की सीमा माना जाता है। आमतौर पर, इसे हमारे ग्रह की सतह से 100 किलोमीटर (62 मील) ऊपर परिभाषित किया जाता है। इसका नाम भौतिक विज्ञानी थियोडोर वॉन कार्मन के नाम पर पड़ा था। 
 

Image by 800mm lens, taken by one of the Expedition 40 crew members aboard the International Space Station.
Photo Credit: NASA

नग्न आंखों के अलावा, 800 mm (31-इंच) लेंस के साथ, इन आर्टिफिशियल द्वीपों को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से भी स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है, जो समुद्र तल से लगभग 250 मील (400 किमी) की औसत ऊंचाई पर परिक्रमा करता है।
Advertisement
 

A 2006 bird's eye view of the Three Gorges Dam region
Photo Credit: NASA

 

The Three Gorges Dam, China

नासा के अनुसार, चीन में यांग्त्ज़ी नदी तक फैला थ्री गोरजेस डैम, अंतरिक्ष से भी दिखाई देता है। बांध दुनिया में सबसे बड़ी बिजली उत्पादन फैसेलिटी है और France 24 के अनुसार, इसे अब तक का सबसे महंगा जलविद्युत बांध माना जाता है। यह 607 फीट (185 मीटर) ऊंचा है और 1.2 मील (2 किमी) से अधिक लंबा है।
 

Pyramids of Giza

ग्रेट वॉल के बाद ये ऐसे विशाल ढांचे हैं, जो लोगों की नजर में अंतरिक्ष से दिखाई देते होंगे। हालांकि, यहां एक्सपर्ट्स के बीच असहमति बनी रहती है। ब्रिटिश अंतरिक्ष यात्री टिम पीक का मानना है कि गीजा के पिरामिड्स को नग्न आंखों से नहीं देखा जा सकता है, लेकिन इन्हें 800 mm लेंस के जरिए अपेक्षाकृत स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। वहीं, NASA के पूर्व अंतरिक्ष यात्री और ISS कमांडर लेरॉय चियाओ ने जोर देकर कहा कि उन्होंने ऑर्बिट में रहते हुए पिरामिडों को देखा।
Advertisement
 

Image of Pyramids of Giza captured from Space
Photo Credit: Twitter (@astro_timpeake)

Chiao ने Live Science को बताया कि "बहुत कुछ है जो आईएसएस से देखा जा सकता है, यहां तक ​​​​कि नग्न आंखों से भी।" उन्होंने आगे कहा "उदाहरण के लिए, मुझे एक बार टेलीफोटो के साथ महान पिरामिड मिले, और मैं दो बड़े पिरामिडों को नग्न आंखों से चुन सकता था - जब तक कि प्रकाश और मौसम की स्थिति अच्छी हो - दो छोटे बिंदुओं के रूप में।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  2. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  8. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  9. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  10. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.