मृत लोगों में लगाए गए सुअर के दिल, डाक्टरों को मिली बड़ी सफलता

ट्रांसप्लांट सर्जरी कई घंटों में की गई और तीन दिनों तक हार्ट एक्टिविटी पर नजर रखी गई। पहला हार्ट एक्सनोट्रांसप्लांट 19 जून, 2022 को और दूसरा 9 जुलाई, 2022 को संपन्न हुआ।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 जुलाई 2022 16:39 IST
ख़ास बातें
  • 16 जून और 6 जुलाई को न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (NYU) लैंगोन में हुई सर्जरी
  • जेनेटिकल तरह से तैयार सुअरों के दिल को मृत इंसानों पर फिट किया गया
  • ट्रांसप्लांट सर्जरी कई घंटों तक चली

ट्रांसप्लांट सर्जरी कई घंटों में की गई और तीन दिनों तक हार्ट एक्टिविटी पर नजर रखी गई

चिकित्सा जगत में टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल के चलते हमें आए दिन एक नया चमत्कार सुनने को मिलता है। फिर भी चिकित्सकों द्वारा एक ऐसा सफल प्रयोग किया गया है, जो आपको चौंका देगा। अमेरिका में चिकित्सकों ने ब्रेन डेड (जिसका मस्तिस्क काम करना बंद कर देता है) इंसानों में आनुवंशिक रूप से इंजीनियर किए गए सुअरों के दिल को सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि एक्सनोट्रांसप्लांट्स के रूप में जानी जाने वाली इस सर्जरी को आगे जीवित इंसानों पर भी आजमाया जाएगा।

CNBC ने समाचार एजेंसी PTI के हवाले से जानकारी दी है कि अमेरिका में 16 जून और 6 जुलाई को न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (NYU) लैंगोन के Tisch अस्पताल में एक सर्जरी की गई, जहां मृत इंसानों में जेनेटिक तरीके से तैयार किए गए सुअरों के दिल को सफलतापूवर्क फिट किया गया। NYU लैंगोन ट्रांसप्लांट इंस्टीट्यूट में हार्ट ट्रांसप्लांट के सर्जिकल डायरेक्टर नादेर मोआज़मी (Nader Moazami) ने सैकड़ों मील दूर एक फैलेलिटी से प्राप्त सुअरों के दिल का उपयोग करके जांच प्रक्रियाओं का नेतृत्व किया और हाल ही में मृत डोनर्स को वेंटिलेटर सपोर्ट पर बनाए रखते हुए इन दिलों का ट्रांसप्लांट किया।

ट्रांसप्लांट सर्जरी कई घंटों में की गई और तीन दिनों तक हार्ट एक्टिविटी पर नजर रखी गई। पहला हार्ट एक्सनोट्रांसप्लांट 19 जून, 2022 को और दूसरा 9 जुलाई, 2022 को संपन्न हुआ।

रिपोर्ट कहती है कि रिसर्चर्स ने बताया कि ट्रांसप्लांट के बाद किसी भी अंग में प्रारंभिक अस्वीकृति का कोई संकेत नहीं देखा गया था और दिल सामान्य रूप से स्टैंडर्ड पोस्ट-ट्रांसप्लांट दवाओं के साथ और बिना किसी अतिरिक्त मैकेनिकल सपोर्ट के आराम से काम कर रहा था। किसी भी मामले में पोर्सिन साइटोमेगालोवायरस (pCMV) की उपस्थिति का पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि स्टडी के लिए उपयोग किए जाने वाले ऑपरेटिंग रूम को केवल भविष्य के एक्सनोट्रांसप्लांटेशन अनुसंधान के लिए उपयोग करने के काम में लिया गया है।

ये सभी दिल उन सूअरों से लिए गए थे, जिसमें 10 आनुवंशिक मॉडिफिकेशन थे, जिसमें 4 पोर्सिन जीन "नॉकआउट्स" शामिल थे, जो अस्वीकृति और असामान्य अंग के बढ़ने को रोकने के लिए थे। इसके अलावा, प्रोटीन को बढ़ावा देने के लिए छह मानव ट्रांसजेन थे, जो उन महत्वपूर्ण जैविक मार्गों को रेगुलेट करते हैं, जो सूअरों और मनुष्यों के बीच असंगति से बाधित हो सकते हैं।
Advertisement

स्टडी में किसी अन्य जांच उपकरण या दवाओं का उपयोग नहीं किया गया था। खरीद, परिवहन, ट्रांसप्लांट सर्जरी, और इम्यूनोसप्रेशन को हार्ट ट्रांसप्लांट में उपयोग किए जाने वाले वर्तमान क्लिनिकल स्टैंडर्ड्स के साथ जोड़ा गया था।

एनवाईयू लैंगोन एडवांस्ड हार्ट फेल्योर प्रोग्राम के निदेशक एलेक्स रेयंटोविच ने कहा, "ये जेनोहार्ट प्रत्यारोपण के यांत्रिक, आणविक और प्रतिरक्षात्मक पहलुओं की गहरी समझ विकसित करने और ऐसा करने के लिए मानक नैदानिक ​​अभ्यास और उपकरणों का उपयोग करने की व्यवहार्यता विकसित करने में पहला कदम है।"
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Pig heart, pig heart in human, pig heart transplant
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones (June 2026): Redmi से Samsung तक, इस महीने लॉन्च हो सकते हैं ये नए फोन
  2. Xiaomi 17T vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: किस फोन में मिलती है ज्यादा वैल्यू? यहां देखें पूरा कंपैरिजन
  3. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  2. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
  3. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  4. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  5. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  6. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  7. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  8. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
  9. फ्रॉड से बचाव के लिए Aadhaar को कैसे करें लॉक, ये ऐप देगी पूरा समाधान
  10. आईफोन मेकर Apple का बदला रुख, भारत में बिजनेस के डेटा की CCI को देगी जानकारी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.