स्‍टडी में दावा, अगले 1 लाख साल तक यूं ही टिका रह सकता है हमारा सोलर सिस्‍टम

इस आकलन तक पहुंचने के लिए रिसर्चर्स ने अरबों वर्षों की टाइमलाइन को देखने के बजाए एक छोटे हिस्‍से को कवर किया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 जुलाई 2022 13:25 IST
ख़ास बातें
  • पहले भी इस तरह की स्‍टडी की गई हैं
  • लेकिन उनमें अरबों साल के पैमाने को कवर किया गया
  • इस बार रिसर्चर्स ने समय के छोटे पैमाने पर आकलन किया

इस निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए गणितज्ञ एंजेल झिवकोव और इवायलो टौंचेव ने आठ प्रमुख ग्रहों के ऑर्बिटल एलिमेंट्स को समझा।

एक नए अध्ययन के अनुसार अगले 1,00,000 साल तक हमारे सोलर सिस्‍टम की स्‍टेबिलिटी खोने की संभावना नहीं है, जबकि अंतरिक्ष का बाहरी हिस्‍सा रहस्यमयी और कुछ हिंसक इंटरस्‍टेलर घटनाओं से भरा हो सकता है। यह पृथ्वी और सौर मंडल पर असर डाल सकता है। सोफिया यूनिवर्सिटी के गणितज्ञों ने यह बात कही है। इस आकलन तक पहुंचने के लिए रिसर्चर्स ने अरबों वर्षों की टाइमलाइन को देखने के बजाए एक छोटे हिस्‍से को कवर किया। बुल्गारिया में सोफिया यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने अपनी स्‍टडी में यह निष्कर्ष निकाला है कि सौर मंडल की कक्षाएं अगली 100 सहस्राब्दियों में बहुत अधिक नहीं बदलेंगी। इस निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए गणितज्ञ एंजेल झिवकोव और इवायलो टौंचेव ने आठ प्रमुख ग्रहों के ऑर्बिटल एलिमेंट्स को समझा। 

इस मेथड में सामने आए कंप्यूटर कोड को फिर एक डेस्कटॉप कंप्यूटर में फीड किया गया, जिसने उसे प्रोसेस किया और 62,90,000 स्‍टेप्‍स में कैलकुलेशन की। हर स्‍टेप में लगभग 6 दिनों का हिसाब था। रिसर्चर्स ने कहा कि सूर्य के चारों ओर ‘ऑस्कुलेटिंग इलिप्स के विन्यास' पर सभी ग्रह घूमते हैं। वह कम से कम 1,00,000 साल तक स्थिर रहेगा। इसका मतलब है कि सभी ग्रह अपनी कक्षा में रहते हुए सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते रहेंगे।

हमारे सोलर सिस्‍टम के भविष्य की भविष्यवाणी करने के लिए इससे पहले भी एडवांस्‍ड कंप्यूटिंग का इस्‍तेमाल करके स्‍टडी की गई है, लेकिन उनमें अरबों साल में फैले समय के पैमाने को कवर किया गया है। वहीं इस रिसर्च में जि‍वकोव और टौंचेव ने अरबों साल के बजाए समय के छोटे पैमाने को कवर किया। 

विज्ञान से जुड़ी अन्‍य खबरों की बात करें, तो बीते दिनों वैज्ञानिकों को नई कामयाबी हाथ लगी। उन्‍होंने पृथ्‍वी जैसे दो ग्रहों वाला एक सौर मंडल हमसे नजदीक करीब 33 प्रकाश वर्ष दूर खोज लिया गया है। वैसे यह खोज पिछले साल अक्‍टूबर में ही हो गई थी, लेकिन साइंटिस्‍ट इसे पुख्‍ता कर रहे थे। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के ट्रांजिटिंग एक्सोप्लेनेट सर्वे सैटेलाइट (TESS) ने इसे देखा था। आखिरकार 16 जून को कैलिफोर्निया में अमेरिकन एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी की एक बैठक में इसकी घोषणा की गई। इस खोज के बाद अहम सवाल यह उठता है कि क्‍या इन ग्रहों में जीवन संभव है? क्‍या पृथ्‍वी की तरह एक और दुनिया आने वाले वक्‍त में मुमकिन हो सकती है? 
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, इस सवाल का जवाब फ‍िलहाल तो ‘नहीं' में उत्‍तर देता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि हमारे पड़ोसी सौर मंडल में पृथ्वी के आकार वाले कम से कम दो चट्टानी ग्रह भले मौजूद हों, लेकिन इनमें से किसी के भी जीवन की मेजबानी करने की संभावना नहीं है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  9. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.