चार गुना तेजी से गर्म हो रहा समुद्र, सिर्फ एक चीज रोक सकती है यह ‘मुसीबत’, जानें

एक नई स्‍टडी ने इस चिंता को बढ़ा दिया है। इसमें कहा गया है कि बीते चार दशकों में समुद्र के गर्म होने की रफ्तार चौगुनी हो गई है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 जनवरी 2025 17:07 IST
ख़ास बातें
  • समुद्र का पानी और तेजी से गर्म हो रहा
  • नई स्‍टडी में सामने आई जानकारी
  • वैश्विक कार्बन उत्‍सर्जन को करना होगा कम

समुद्र के गर्म होने से आने वाले वर्षों में तटों पर बसे कई शहरों के डूबने का खतरा है।

समुद्र गर्म हो रहा है। वैज्ञानिक यह तथ्‍य कई वर्षों से जानते हैं। समुद्र के गर्म होने से आने वाले वर्षों में तटों पर बसे कई शहरों के डूबने का खतरा है। अब एक नई स्‍टडी ने इस चिंता को बढ़ा दिया है। इसमें कहा गया है कि बीते चार दशकों में समुद्र के गर्म होने की रफ्तार चौगुनी हो गई है। यह स्‍टडी जरनल एनवायरनमेंटल रिसर्च लेटर्स में पब्लिश हुई है। इसमें कहा गया है कि 1980 के दशक में समुद्र का तापमान प्रति दशक 0.06 डिग्री सेल्सियस बढ़ रहा था, जो मौजूदा समय में 0.27 डिग्री सेल्सियस प्रति दशक (10 साल) हो गया है। 

स्‍टडी के प्रमुख लेखक और प्रोफेसर क्र‍िस मर्चेंट ने कहा है कि अगर समुद्र की तुलना एक बाथटब से करें तो 1980 के दशक में उसमें गर्म पानी धीरे-धीरे आ रहा था लेकिन अब वह तेज हो गया है। मर्चेंट ने कहा कि गर्म होते समुद्र के हालात बेहतर करने का सिर्फ एक उपाय है। हमें वैश्विक कार्बन उत्‍सर्जन को कम करना ही होगा। स्‍टडी में पता चला है कि साल 2023 और 2024 के शुरुआत में वैश्विक समुद्री तापमान अपने उच्‍चतम स्‍तर पर था। 

हालांकि रिसर्च से यह नहीं पता चला है कि समुद्र के गर्म होना भविष्‍य में किस स्‍तर पर जारी रहेगा। ऐसा लगता है  कि समुद्र 40 साल में जितना गर्म हुआ है, अगले 20 साल में उतना गर्म हो जाएगा। पिछले साल एक स्‍टडी में सामने आया था कि ग्रीनलैंड (Greenland) में बर्फ की चादर बहुत तेजी से पिघल रही है। वहां मौजूद बर्फ अमेरिका के टेक्‍सास शहर से आकार में तीन गुना बड़ी है। इसका सीधा असर भी समुद्र के जलस्‍तर पर होगा, जिसमें बढ़ोतरी होने से तटीय शहरों में मंडराता खतरा गहराता जाएगा। 

एक अन्‍य रिपोर्ट के अनुसार, जिस तरह से दुनियाभर में समुद्र का स्तर बढ़ रहा है, उससे बड़े पैमाने पर लोगों का पलायन हो सकता है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार, लगभग 3,000 साल पूर्व से 100 साल पूर्व तक समुद्र का स्तर स्वाभाविक रूप से बढ़ता और कम होता था। लेकिन पिछले 100 साल में ग्‍लोबल टेंपरेचर लगभग 1 डिग्री सेल्सियस (1.8 डिग्री फ़ारेनहाइट) बढ़ गया है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  2. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  3. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  5. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  4. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  5. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  6. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  7. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  10. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.