धरती के अंदर छुपा है महासागर! वैज्ञानिकों को 700km नीचे मिला पानी का विशाल भंडार

Hidden ocean : पानी के नए भंडार की खोज पृथ्‍वी की सतह से लगभग 700 किलोमीटर नीचे हुई है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2024 16:36 IST
ख़ास बातें
  • वैज्ञानिकों को मिली बड़ी कामयाबी
  • पृथ्‍वी के 700 किलोमीटर नीचे तलाशा पानी का सुराग
  • धरती की सतह पर मौजूद महासागरों से भी ज्‍यादा पानी मिला

धरती पर पानी की उत्पत्ति का सुराग तलाशने के दौरान वैज्ञानिकों को यह जानकारी मिली।

हमारी पृथ्‍वी (Earth) की सतह का लगभग 71 फीसदी हिस्‍सा पानी में डूबा है। इसमें महासागरों, नदियों, झीलों का पानी शामिल है। अब एक हालिया खोज ने पृथ्‍वी पर पानी के नए स्रोत का पता लगाया है। अमेरिका के इलिनोइस में नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने पृथ्वी की सतह के नीचे पानी के विशालकाय भंडार को खोजा है। दिलचस्‍प यह है कि पृथ्‍वी के अंदर मौजूद पानी इसकी सतह पर मौजूद पानी का तीन गुना हो सकता है। पानी के नए भंडार की खोज पृथ्‍वी की सतह से लगभग 700 किलोमीटर नीचे हुई है। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, धरती पर पानी की उत्पत्ति का सुराग तलाशने के दौरान वैज्ञानिकों को यह जानकारी मिली। उन्‍होंने रिंगवूडाइट (ringwoodite) नाम के मिनरल के अंदर छुपे महासागर के बारे में मालूम हुआ। 

यह रिसर्च पृथ्‍वी पर वॉटर साइकल को समझने के नए रास्‍ते खोल सकती है। दिलचस्‍प यह है कि जो पानी मिला है, वह धरती की सतह पर मौजूद कुल पानी से तीन गुना ज्‍यादा है। 
 

क्‍या हैं इस खोज के मायने 

इस खोज काफी महत्‍वपूर्ण है। बड़ी संख्‍या में वैज्ञानिक यह मानते आए हैं कि पृथ्‍वी पर पानी धूमकेतुओं के टकराने से आया हो सकता है। नई खोज इस बारे में सोचने पर मजबूर करती है कि पृथ्‍वी पर मौजूद महासागर हमारे ग्रह के अंदर से ही निकले हुए हो सकते हैं। 
Advertisement

नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक स्टीवन जैकबसेन ने एक इंटरव्‍यू में कहा कि हमें पुख्‍ता सबूत मिले हैं कि धरती पर पानी पृथ्‍वी के अंदर से आया है। अपने निष्‍कर्षों तक पहुंचने के लिए वैज्ञानिकों ने अमेरिका में लगाए गए 2000 सीस्मोग्राफ का इस्‍तेमाल किया। उन्‍होंने पिछले 500 भूकंपों को स्‍टडी किया और उनकी तरंगों को परखा। भूकंप की तरंगें जब पृथ्‍वी के कोर से गुजरीं तो उनकी स्‍पीड कम हो गई। इससे पता चला कि पृथ्‍वी के अंदर मौजूद चट्टानों में पानी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.