क्यों ठप्प पड़े अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA की वेबसाइट्स और एजुकेशन प्रोग्राम? जानें वजह

जब तक फंडिंग अप्रूव नहीं होगी, तब तक NASA के कई सेक्शन काम नहीं करेंगे। इसमें पब्लिक आउटरीच, एजुकेशन प्रोग्राम्स, रिसर्च ग्रांट्स और मिशन प्लानिंग जैसे गैर-जरूरी हिस्से फिलहाल होल्ड पर हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2025 17:06 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिकी बजट संकट के चलते NASA ने वेबसाइट और पब्लिक अपडेट्स रोक दिए
  • ISS और बाकी स्पेस मिशन जारी, सिर्फ नॉन-क्रिटिकल ऑपरेशंस पर असर
  • 2013 और 2019 की तरह इस बार भी NASA की ऑनलाइन एक्टिविटी “on hold” मोड में

NASA ने अपने महत्वपूर्ण ऑपरेशंस जारी रखे हैं

Photo Credit: NASA

अमेरिका की मशहूर स्पेस एजेंसी NASA को भी अब सरकारी बजट फ्रीज का झटका लग गया है। एजेंसी ने अपनी वेबसाइट और पब्लिक कम्युनिकेशन को फिलहाल बंद कर दिया है। मतलब अब NASA की वेबसाइट पर कोई नया अपडेट, प्रेस रिलीज या पब्लिक नोटिफिकेशन नहीं दिखेगा, जब तक कि अमेरिका की सरकार नया बजट पास नहीं कर देती। हालांकि एजेंसी के महत्वपूर्ण मिशन और सेफ्टी ऑपरेशंस जारी हैं।

मामला दरअसल अमेरिकी सरकार के शटडाउन से जुड़ा है। जब तक फंडिंग अप्रूव नहीं होगी, तब तक NASA के कई सेक्शन काम नहीं करेंगे। इसमें पब्लिक आउटरीच, एजुकेशन प्रोग्राम्स, रिसर्च ग्रांट्स और मिशन प्लानिंग जैसे गैर-जरूरी हिस्से फिलहाल होल्ड पर हैं। NASA की कई साइट्स पर अब “Site unavailable due to funding lapse” जैसा मैसेज दिख रहा है, जिसका मतलब है कि वेबसाइट फडिंग की कमी के कारण उपलब्ध नहीं है।

Advertisement

लेकिन अच्छी बात ये है कि NASA ने अपने महत्वपूर्ण ऑपरेशंस जारी रखे हैं। जैसे International Space Station (ISS) का काम, स्पेसक्राफ्ट ट्रैकिंग और प्लैनेटरी डिफेंस सिस्टम पूरी तरह चालू हैं। एजेंसी ने कहा है कि ये क्रिटिकल मिशन्स बंद नहीं किए जाएंगे क्योंकि ये सीधे स्पेस सेफ्टी से जुड़े हैं।

वैसे ये पहली बार नहीं है जब NASA को ऐसे हालात का सामना करना पड़ा हो। साल 2013 में अमेरिकी सरकार के बंद होने के कारण, नासा के लगभग 97 प्रतिशत कर्मचारियों की छुट्टी के कारण अनुसंधान रुक गए और मिशन डिले हो गए। वहीं, 2018-19 में भी इसी तरह का फंडिंग क्राइसिस आया था, जब कई महीनों तक वेबसाइट अपडेट्स और सोशल मीडिया एक्टिविटी बंद रही थी। इस बार भी हालात कुछ वैसे ही हैं, जिसमें नए पोस्ट, ब्लॉग या प्रेस अपडेट्स फिलहाल रुक गए हैं।

जैसे ही अमेरिकी संसद नया बजट पास करेगी, NASA की वेबसाइट्स और बाकी पब्लिक सर्विसेज दोबारा एक्टिव होने की उम्मीद है। तब तक के लिए NASA का ज्यादातर ऑनलाइन सिस्टम “on hold” मोड में है।

Advertisement

NASA ने वेबसाइट और पब्लिक कम्युनिकेशन क्यों बंद किया?

अमेरिकी सरकार का नया बजट पास नहीं होने की वजह से फंडिंग रुक गई है, इसलिए NASA ने पब्लिक अपडेट्स और वेबसाइट ऑपरेशन अस्थायी रूप से रोक दिए हैं।

क्या NASA पूरी तरह बंद हो गया है?

नहीं, NASA का सिर्फ पब्लिक कम्युनिकेशन और कुछ नॉन-क्रिटिकल सेक्शन रुके हैं। बाकी सभी जरूरी मिशन जैसे ISS और स्पेसक्राफ्ट ट्रैकिंग चालू हैं।

कौन-कौन सी सर्विसेज बंद हैं?

पब्लिक आउटरीच, एजुकेशन प्रोग्राम्स, रिसर्च ग्रांट्स और मिशन प्लानिंग जैसी गैर-जरूरी सर्विसेज फिलहाल रुकी हुई हैं।

Advertisement

NASA की वेबसाइट पर क्या मैसेज दिख रहा है?

NASA की कई वेबसाइट्स पर “Site unavailable due to funding lapse” का नोटिस दिखाई दे रहा है, जो बताता है कि साइट फंडिंग की कमी के कारण अस्थायी रूप से बंद है।

क्या पहले भी NASA को ऐसे शटडाउन का सामना करना पड़ा है?

हां, 2013 और 2018-19 में भी अमेरिकी सरकार के बंद होने की वजह से NASA को इसी तरह की स्थिति झेलनी पड़ी थी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NASA, NASA Shutdown, NASA Funding, US budget, US Budget Crisis
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  2. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  7. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  5. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.